• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

लव की ‘ड्रग’ जैसी प्रॉपर्टीज़ से रूबरू कराता है उपन्यास लव ड्रग

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
March 22, 2022
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
लव की ‘ड्रग’ जैसी प्रॉपर्टीज़ से रूबरू कराता है उपन्यास लव ड्रग
Share on FacebookShare on Twitter

प्रेम कहानियां अमूमन सभी को पसंद होती हैं. अगर आप भी प्रेम कथा पढ़ना चाहते हैं तो इरा टाक का लिखा उपन्यास ‘लव ड्रग’ आपको एक बार ज़रूर पढ़ना चाहिए. यह उपन्यास आप एक सिटिंग में चार से पांच घंटे में आसानी से ख़त्म कर लेंगे और आपको यूं महसूस होगा, जैसे कि आपने अभी-अभी एक रोमैंटिक मूवी देख ली हो.

पुस्तक: लव ड्रग
विधा: उपन्यास
लेखिका: इरा टाक
प्रकाशक: पेंगुइन हिंद पॉकेट बुक्स
मूल्य: रु 199/-
उपलब्ध: ऐमाज़ॉन और रीटेल स्टोर्स पर
रेटिंग: 4/5

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया से हाल में आया लेखिका इरा टाक का उपन्यास लव ड्रग आपको प्रेम के कई रंगों से रूबरू कराता है. पहला प्रेम, पहली बार दिल का टूटना फिर ज़िंदगी से तालमेल बिठाने की कोशिश और भी बहुत कुछ, जो पढ़ते हुए धीरे-धीरे किसी ड्रग की तरह आपके ज़ेहन में उतरता चला जाता है.
उपन्यास की नायिका शाज़िया के जीवन में पहला प्यार तब दस्तक देता है, जब वह उसके लिए तैयार भी नहीं होती. सबकुछ स्वार्गिक चल रहा होता है कि अचानक पहला प्यार जीवन से चला जाता है, सबकुछ जैसे तबाह हो गया हो. यहां से उपन्यास के लव ड्रग नाम की सार्थकता शुरू होती है, जो उपन्यास के अंत तक साथ चलती रहती है.
प्यार में आपने जितनी बातें सुनी होंगी, जैसे- पहला प्यार, पहले प्यार का ख़ुमार, पहली बार दिल टूटना, दिल का कहीं न लगना, ब्रेकअप, रिबाउंड, दोबारा प्यार से दहशत, दूसरे प्यार की दस्तक को रिबाउंड का नाम देना, प्रेम, इक़रार, इनकार, फ़्लिंग, रिश्तों में उतार-चढ़ाव वगैरह तो आप उन सभी से एक बार फिर रूबरू होंगे. लेकिन इश्क़, मोहब्बत, लव चीज़ ही ऐसी है कि जिसके बारे में कितनी ही बार क्यों न पढ़ लिया जाए, कितने ही लेखकों को क्यों न पढ़ लिया जाए, लेकिन फिर भी हम बार-बार नए अंदाज़ में उसे पढ़ते ही रहना चाहते हैं.
इस उपन्यास की भाषा आज के युवा की भाषा है, उपन्यास का प्रवाह आपको बांधे रखता है. उपन्यास की नायिका आज की पीढ़ी की लड़की का प्रतिनिधित्व करती है. अपने करियर से समझौता नहीं करती, अपने प्यार के लिए लड़ती है, चीज़ों का विश्लेषण भी करती है. बावजूद इसके कई बार लगता है कि वह अपने करियर के मुख्य उद्देश्य से भटक क्यों गई? उसने करियर को बहुत शिद्दत से तवज्जो क्यों नहीं दी? फिर आप उपन्यास के नाम पर लौटते हैं तो समझ पाते हैं कि लव ऐसा ड्रग है, जो हर ड्रग की तरह आपको अपने मुक़ाम से थोड़ा डिविएट तो कर ही सकता है. और आप अपने सवालों को दरकिनार कर जाते हैं.
बड़े प्रकाशन संस्थानों की किताबों में अमूमन एडिटिंग और प्रूफ़िंग की ग़लतियां नहीं होती हैं. छपाई, काग़ज़ और किताब की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाता. ज़ाहिर है, पेंगुइन हिंद पॉकेट बुक्स की इस किताब में ये सारी ख़ासियतें भी हैं. यदि आप प्रेम कहानियों को पढ़ने के शौक़ीन हैं तो ‘लव ड्रग’ को अपनी आगे पढ़ी जानेवाली किताबों की सूची में ज़रूर शामिल कर सकते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Tags: Hind Pocket BooksIra TakIra Tak's Novel Love DrugLove DrugNovelPenguinPenguin Raid House IndiaPrem Kathaइरा टाकइरा टाक का उपन्यास लव ड्रगउपन्यासपेंगुइनपेंगुइन रैiडम हाउस इंडियाप्रेम कथालव ड्रगहिंद पॉकेट बुक्स
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum