• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

काल के करघे पर आखरों की कताई: महिलाओं के मनोभावों को उकेरता कविता संग्रह

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
June 7, 2022
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
poetry-collection
Share on FacebookShare on Twitter

काल के करघे पर आखरों की कताई, यह लेखिका, कवयित्री व चित्रकार अमृता सिन्हा का पहला काव्य संग्रह है. बोधि प्रकाशन से आए उनके इस संग्रह में कुल 55 कविताएं हैं. उनकी कविताओं में महिलाओं के जीवन के कई पहलुओं, इंतज़ार और प्रकृति के भी कई रंग मिलते हैं. उनकी कई कविताएं उस अपूर्णता और सच्चाई के एहसास से भर जाती हैं, जो हर किसी के जीवन में मौजूद है.

पुस्तक: काल के करघे पर आखरों की कताई
विधा: कविता संग्रह
लेखिका: अमृता सिन्हा
प्रकाशक: बोधि प्रकाशन
मूल्य: रु 150/-

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025

काल के करघे पर आखरों की कताई की कविताओं को पढ़ते हुए आप मानव जीवन के विभिन्न रंगों से रूबरू होते चले जाते हैं. कई कविताओं में जहां उदासी और यादों की बसाहट है तो कई कविताओं में जीवन की सच्चाई और साहस भी मौजूद है. कई कविताओं में महिलाओं को लेकर समाज और सरकार से सवाल हैं तो कहीं बिटिया के सपनों को पूरा करने की इच्छा है.

इन कविताओं को आप एक बैठक में नहीं पढ़ सकते, क्योंकि संग्रह की कुछ कविताएं आपसे मनन का समय मांगती हैं. कविता अहसास, जिसमें आज़ादी का ज़िक्र कुछ इस तरह है: अब कोई जाल/कोई पिंजरा/उसे क़ैद नहीं कर पाएगा/ बहेलिया भी ठगा सा रह जाएगा/क्योंकि/चिड़िया ने/चख लिया है स्वाद/आज़ादी का.

इसी तरह कोरे पन्ने मेरी डायरी के, यह कविता बता जाती है कि अनकही बातें कितना कुछ कह जाती हैं. इस कविता की आख़िरी पंक्तियां उस अव्यक्त पीड़ा को बयां कर जाती हैं, जो कोरे पन्ने पर मुखर होती हैं: तार-तार हो रहे/ये अनगिन कोरे पन्ने/दर्ज करते जाते सारे आंकड़ों को/भीतर ही भीतर/चुपचाप अपनी सिसकी दबाए/तभी शायद/ये पन्ने हैं/बेहद मुखर.

जीवन को कांटों से बचाने का चाहे जितना भी जतन कीजे, लेकिन कुछ कांटे तो सभी के जीवन में मौजूद होते ही हैं. इस बात को बयान करती है कविता कैक्टस. जिसकी कुछ पंक्तियां यूं है: इन कैक्टस का क्या करूं/जो अक्सर/ दबे पांव, चुपचाप/उग आते हैं/मन के इर्द-गिर्द.

जीवन में हमारी मुलाक़ात न जाने कितने लोगों से होती है, उनमें से कुछ बड़े बेदिल भी होते हैं. कविता पत्थर में ऐसे ही लोगों की बानगी नज़र आती है. वहीं आओ जो इस बार कविता बताती है कि एक स्त्री केवल यही चाहती है कि जो भी उसके पास आए वो अपना ‘मैं’ साथ न लाए. स्त्री हमेशा देने में ही भरोसा रखती है, रिश्तों को निभाने में ही विश्वास करती है, टूटे रिश्तों को संजोने से उसे गुरेज़ नहीं होता. इस कविता की अंतिम पंक्तियां इसी बात की ओर इंगित करती सी लगती हैं: पर आओ जो इस बार/तो/छोड़ आना अपना अहं/चौखट के उस पार.

बाज़ार में सरगर्मी है, इस शीर्षक की कविता स्त्री की आस्था, परंपराओं के निर्वहन, बाज़ार, स्त्री विमर्श और बेजा स्त्री विमर्श को सामने लाती कविता है, जिसका अंत खुला हुआ है, क्योंकि कविता का अंत कहता है: स्त्री विमर्श का निष्कर्ष/आना अभी बाक़ी था. वहीं कविता सपनों के उगने तक, एक भली सी कविता है. जहां एक बच्ची के सपनों का ख़याल रखने की चिंता फूलों की तरह दर्ज हुई है.

जैसा कि मैंने ऊपर ही कहा कि संग्रह की कुछ कविताएं मनन की मांग करती हैं, इस लिहाज से इस संग्रह को पढ़ा जाना चाहिए. हां, कई जगह प्रूफ़िंग की ग़लतियां है, जिनपर आप अटक जाते हैं, जो इसे पढ़ने की आपकी लय को बाधित कर सकती हैं. बहरहाल, अमृता अपने पहले काव्य संग्रह के लिए बधाई की पात्र हैं.

Tags: amrita sinhaBodhi PublicationsKal ke karghe par aakharon ki kataireviewअमृता सिन्हाकाल के करघे पर आखरों की कताईबोधि प्रकाशनसमीक्षा
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum