• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

तीसरा संस्करण: कहानी एक अनूठी ठगी की (लेखक: कमलेश्वर)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 3, 2022
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
Kamleshwar_Kahani
Share on FacebookShare on Twitter

एक बौद्ध भिक्षु भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी लिखता है और उस जीवनी के तीन संस्करण अनूठे ढंग से प्रकाशित कराता है.

एक बौद्ध भिक्षु था. उसने छह खण्डों में भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी लिखी. लगभग तीन हज़ार पृष्ठों के उस भारी-भरकम ग्रन्थ को प्रकाशित करने के लिए कोई प्रकाशक तैयार नहीं हुआ. भिक्षु बहुत निराश हुआ. तब समाज के कुछ लोगों ने सोचा कि क्‍यों न भगवान गौतम बुद्ध की इस जीवन कथा को चंदा जमा करके छपवा दिया जाए. इस से समाज का हित होगा. दया, क्षमा, अहिंसा और करुणा का सन्देश घर-घर पहुंचेगा.
लोगों ने चन्दा जमा करना शुरू कर दिया. जो भी चन्दा आता, वे उसे बौद्ध भिक्षु को सौंप देते थे. धीरे-धीरे पर्याप्त से अधिक ही पैसा जमा हो गया. और एक दिन लोग आश्चर्यचकित और ठगे-से रह गए, जब उन्हें पता लगा कि चन्दे की भारी-भरकम राशि के साथ वह बौद्ध भिक्षु ग़ायब हो गया है! कम से कम एक बौद्ध भिक्षु जैसे आदर्शवादी से उन्हें ऐसी बेईमानी की उम्मीद नहीं थी. वह बौद्ध भिक्षु लापता था.
तीन-चार वर्ष बाद उसी तरह का एक बौद्ध भिक्षु धुर दक्षिण प्रदेश में घूमता पाया गया. वह भी यही कहता था कि उसने छह खण्डों में भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी लिखी है. वह उसे प्रकाशित करवाना चाहता है. इस बार भी कोई प्रकाशक उस भारी-भरकम ग्रन्थ में पैसा लगाने को तैयार नहीं हुआ. दक्षिण प्रदेश के लोगों ने उत्तरी क्षेत्र के लोगों की तरह ही सोचा कि क्‍यों न भगवान गौतम बुद्ध की जीवन कथा को चन्दा जमा करके छपवा दिया जाए. इससे समाज का हित होगा. दया, क्षमा, अहिंसा, करुणा जैसे महान विचारों का प्रचार होगा. लोगों ने चन्दा जमा करना शुरू कर दिया. वे भी चन्दे की राशि को बौद्ध भिक्षु को सौंप देते थे.
उन्हें मालूम नहीं था कि उत्तर भारत में यही व्यक्ति चन्दे की मोटी पूंजी लेकर चम्पत हो चुका है.
आख़िर काफ़ी चन्दा जमा हो गया. और एक दिन लोग आश्चर्य-चकित और ठगे-से रह गए, जब उन्हें मालूम हुआ कि बौद्ध भिक्षु चन्दे की मोटी रकम लेकर चम्पत हो गया है. लेकिन अब सिवा पछताने के किया भी क्‍या जा सकता था. धीरे-धीरे यह बात उत्तर-दक्षिण में फैल गई कि एक बौद्ध भिक्षु भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी लिखने और उसे प्रकाशित करने के नाम पर धोखाधड़ी का धन्धा कर रहा है.
फिर कुछ समय बीत गया.
तीन-चार वर्ष बाद वह सारनाथ मन्दिर परिसर में घूमता हुआ पाया गया. वह पहचाना गया. लोगों ने उसे पकड़ लिया. उसकी लानत-मलामत की. अपमान किया. उसने अपना अपराध मंजूर किया.
एक प्रकाशक को इस घटना का पता चला. उसने सोचा कि यह भिक्षु तो बेईमान है ही, यह भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी के नाम पर फिर समाज को धोखा दे सकता है. अच्छा यही होगा कि भगवान बुद्ध की जीवन कथा को प्रकाशित कर दिया जाए. फिर न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी. धोखाधड़ी का सिलसिला ही ख़त्म हो जाएगा.
आख़िर किताब का पहला खण्ड प्रेस में दे दिया गया. शुरू के पन्‍नों के मैटर का सवाल आया. वही पृष्ठ, जिस पर कॉपी राइट, मूल्य संस्करण वगैरह का ब्यौरा दिया जाता है. बौद्ध भिक्षु ने उस पर लिखा-तीसरा संस्करण!
प्रकाशक चौंका, उसे लगा कि भिक्षु फिर किसी बेईमानी पर उतारू है. उसने भिक्षु से पूछा,‘इस तीसरे संस्करण का क्‍या मतलब है? क्‍या यह ग्रन्थ दो बार पहले कहीं छप चुका है?’
‘यही समझिए.’ भिक्षु ने उत्तर दिया.
प्रकाशक थोड़ा क्षुब्ध हुआ. वह बोला,‘देखिए भिक्षु महाशय, मुझे आपकी पिछली दोनों करतूतों की जानकारी है. आप मुझे धोखा नहीं दे सकते!’
‘मैं आपको धोखा नहीं दे रहा हूं.’ भिक्षु बोला.
‘तो यह तीसरा संस्करण क्‍या है?’ प्रकाशक बिगड़ा.
‘देखिए, जब इसके लिए पहली बार चन्दा जमा हुआ, उन्हीं दिनों उड़ीसा में चक्रवात आया था, सैकड़ों परिवार नष्ट हुए, सैकड़ों मछुआरों की जान चली गई थी. वह पैसा मैं वहां ख़र्च कर आया. दूसरी बार पैसा जमा किया गया. गुजरात में भूकम्प आ गया. चन्दे का पैसा मेरे पास था. वह पैसा मैंने भूकम्प पीड़ितों की सेवा में लगा दिया. यही तो भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी करुणा का सन्देश है. यदि मैं उस पर आचरण नहीं करता तो मुझे यह जीवनी लिखने का अधिकार नहीं था…लेखक जो भी लिखता है, उस पर यदि वह ख़ुद विश्वास और अमल नहीं करता तो उसका लिखना व्यर्थ है. तो महोदय! इसका पहला संस्करण उड़ीसा में निकला, दूसरा संस्करण गुजरात में. इस तरह, यह अब इसका तीसरा संस्करण है!’

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Tags: Famous writers’ storyHindi KahaniHindi StoryHindi writersKahaniKamleshwarKamleshwar ki kahaniKamleshwar ki kahani Teesara SanskaranKamleshwar storiesTeesara SanskaranUrdu Writersउर्दू के लेखक कमलेश्वर की कहानी मांस का दरियाकमलेश्वरकमलेश्वर की कहानियांकमलेश्वर की कहानीकहानीतीसरा संस्करणमशहूर लेखकों की कहानीहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum