• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब नई कहानियां

बीमारी: अनूप मणि त्रिपाठी की लघुकथा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 25, 2023
in नई कहानियां, बुक क्लब
A A
Anoopmani-tripathi_Kahani
Share on FacebookShare on Twitter

हमारा दिल भले ही कितना भी सख़्त क्यों न हो जाए, पर शरीर के दूसरे अंगों का संवेनशील होना बताता है कि हम अभी भी इंसान ही हैं. एक डॉक्टर और मरीज़ के बीच की मज़ेदार बातचीत इसी सच्चाई को बयां करती है.

एक दिन परेशान होकर वह डेंटिस्ट के पास पहुंचा.
‘डॉक्टर साहब कुछ ठंडा-गरम खाओ, तो दांत में लगता है!’ उसने अपनी समस्या बताई.
डॉक्टर ने उसे ग़ौर से देखा. फिर वह मास्क लगाकर उसके दांतों का मुआयना करने लगा.
डॉक्टर को मास्क लगाए देख वह मुस्कुराया. सोचा,’यहां तो हम बिना मुंह ढंके ही काम कर देते हैं!’
‘चिंता की कोई बात नहीं!’ डॉक्टर बोला.
‘पर हुआ क्या!’ उसने पूछा.
‘सेंस्टीविटी है बस!’ डॉक्टर बोला.
‘ये क्या बला है डॉक्टर साहब!’ उसने समझने का प्रयास किया.
‘अरे कुछ नहीं….आपके दांत संवेदनशील हो गए हैं!’ डॉक्टर ने वैज्ञानिक कारण न बताकर सेंस्टीविटी का हिंदी तर्जुमा कर दिया.
यह बात सुनकर वह चौंका.
‘ये हो ही नहीं सकता!’ वह उचकते हुए बोला.
उसकी इस बात पर डॉक्टर चौंका.
‘आपके दांत महसूस करने लगे हैं!’ डॉक्टर ने फिर सरलीकरण किया.
‘मामला तो संवेदनशील है!’ उसने सोचा.
‘डॉक्टर साहब! यह अच्छी बात नहीं है!’ वह मायूस होकर बोला.
डॉक्टर ने देखा कि उसके माथे पर पसीने की बूंदें चमक रही हैं.
‘अरे यह सामान्य बात है! ऐसा होता है! डोंट वरी!’ डॉक्टर ने उसे समझाया.
‘फिर तो काम करने में दिक्कत होगी!’ उसने सोचा.
‘यह सामान्य बात कैसे!’ वह चिंतित स्वर में बोला.
उसकी बात सुनकर डॉक्टर परेशान हुआ. क्लिनिक संवेनशील इलाक़े में होने के बावजूद भी डॉक्टर कभी इतना परेशान न हुआ, जितना कि आज अकेले इस पेशेंट ने कर दिया.
‘डॉक्टर साहब आप ऐसा करें! जो दांत महसूस करने लगे हैं, उन्हें जड़ से उखाड़ दीजिए!’ उसने आदेश सरीखा दिया.
‘अरे इसकी ज़रूरत नहीं है भाई!’ डॉक्टर ने समझाने का प्रयास किया.
‘दांत जैसी सख़्त चीज़ को महसूस होने लगा! दिल तो फिर भी नरम होता है,उसे महसूस करने में कितना टाइम लगेगा!’ वह ख़ुद से बड़बड़ाया.
डॉक्टर को उसकी बात समझ में नहीं आई.
‘जो मैं कह रहा हूं,आप करिए! दांत को फौरन निकाल दीजिए!’ उसने डॉक्टर को अर्दब में लेने की कोशिश की.
‘डॉक्टर मैं हूं कि आप!’ डॉक्टर ग़ुस्से से बोला.
‘दंगाई मैं हूं कि आप!’ यह बात  बोलते-बोलते वह रुक गया.

Illustrations: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
Tags: Anoop Mani TripathiAnoop mani Tripathi storiesBeemari Anoop mani TripathiHindi KahaniHindi StoryKahaniअनूप मणि त्रिपाठीअनूप मणि त्रिपाठी की कहानियांकहानीनई कहानीबीमारी अनूप मणि त्रिपाठीहिंदी कहानीहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum