• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 30, 2023
in ज़रूर पढ़ें, पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
overly-strict-parents
Share on FacebookShare on Twitter

बच्चों का बड़ा करने के कोई बने-बनाए नियम या फिर कोई सांचा नहीं आता. अपने बच्चे के स्वभाव, उनकी उम्र और अपनी परिस्थितियों के अनुसार पैरेंटिंग का ये सांचा आपको ही तैयार करना पड़ता है. तभी तो कहते हैं कि बच्चों की परवरिश एक बड़ा काम है. न वहां ज़्यादा सख़्ती चलती है, न नरमी. ऐसे में संतुलन साधना ही पैरेंटिंग की कुंजी है. जहां आप ज़्यादा सख़्त हुए, वहां चीज़ें न सिर्फ़ बिगड़ेंगी, बल्कि आपके बच्चे के व्यक्तित्व के विकास को नुक़सान भी पहुंचाएंगी. यहां जानिए कि क्यों सख़्त पैरेंट होना बहुत कारगर साबित नहीं होगा.

हम आपको ऐसी सलाह कभी नहीं देंगे कि आपको बच्चों को साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहिए, क्योंकि अमूमन बच्चों को जीवन में ढेरों दोस्त मिलेंगे, लेकिन माता-पिता केवल आप ही होंगे. अत: माता-पिता को बच्चों की परवरिश के दौरान हर कुछ बनना पड़ता है. कभी दोस्ताना सलाह देनी होती है तो कभी गलत आदतों को सुधारने के लिए सख़्ती करनी पड़ती है. नियमों का पालन करवाने के लिए पीछे पड़े रहना पड़ता है तो नियम अपनाने पर प्रोत्साहन के तौर पर बच्चों को रिवॉर्ड भी देना होता है. कुल मिलाकर पैरेंटिंग के मामले में यह कहावत बिल्कुल सही है:
अति का भला न बोलना, अति की भली न चुप
अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप

यदि आपको लगता है कि केवल सख़्त पैरेंट बनकर आप बच्चे की परवरिश अच्छी तरह कर पाएंगे और आप ऐसा करते/करती हैं तो जान लीजिए कि बच्चों के साथ ज़रूरत से ज़्यादा सख़्ती करने से उनके व्यक्तित्व का विकास पूरी तरह नहीं हो पाता. यहां हम बता रहे हैं कि क्या हो सकता है, यदि आप बच्चे पर बहुत अधिक सख़्ती करेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

उनका आत्मविश्वास डगमगाएगा: बच्चे यूं भी कोमल मन के होते हैं और यदि आप बच्चे के साथ बहुत अधिक कठोरता से पेश आते हैं तो उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है. यदि उन्हें हर बात के लिए बार-बार फटकार पड़ती रही तो वे बाहर की, अपने दोस्तों की प्रतिस्पर्धी दुनिया का सामना करने में डरेंगे और हम जानते हैं ऐस तो बतौर पैरेंट्स आप कभी नहीं चाहेंगे.

वे बातचीत करने से कतराएंगे: आपकी सख़्ती के चलते वे आपसे बातचीत नहीं करेंगे, न ही अपने मन की बातें शेयर करेंगे. उन्हें यह डर सताता रहेगा कि यदि उनकी कोई बात पैरेंट्स को पसंद नहीं आई तो उनके साथ कठोरता बरती जा सकती है, उन्हें सज़ा मिल सकती है. इससे उनके व्यक्तित्व का विकास बाधित होगा और पैरेंट्स व बच्चे के बीच संवाद की कमी से स्थितियां बिगड़ जाएंगी.

निर्णय लेने में अक्षम होंगे: बच्चों पर ज़रूरत से ज़्यादा कठोरता उन्हें कोई भी निर्णय लेने में अक्षम बनाएगी. जब वे लगातार कठोर अनुशास में रहेंगे, अपनी बात खुलकर नहीं कह सकेंगे तो ज़ाहिर है कि अपने लिए कोई निर्णय लेना उनके बस की बात नहीं रह जाएगी. फिर चाहे बात पसंदीदा खेल की हो, कपड़ों की हो या फिर खाने में उन्हें क्या पसदं है इतना छोटा सवाल ही क्यों न हो.

तनाव में रहेंगे: यदि बच्चों को हर वक़्त इस बात का डर बना रहेगा कि वे जो कुछ भी करेंगे अंतत: अपने पैरेंट्स के ग़ुस्से का शिकार होंगे तो बच्चे हमेशा तनाव में रहना शुरू कर देंगे. इससे स्थितियां इतनी बिगड़ सकती हैं कि उन्हें पैनिक अटैक आने लगे या फिर उनके प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ने लगे.

वे आपसे बातें छुपाएंगे: पैरेंट्स के ज़रूरत से ज़्यादा सख़्ती अपनाने पर बच्चे अपने पैरेंट्स से बातें छुपाने लगते हैं. वे स्कूल, कॉलेज में जो कुछ भी करते हैं उसे अपने माता-पिता के साथ शेयर नहीं करते, बातों को छुपाते हैं, ताकि वे बेवजह की डांट से बच सकें. और यह स्थिति आज नहीं तो कल उन्हें ख़तरे में भी डाल सकती है.

सदा के लिए बिगड़ जाएंगे संबंध: कई बच्चे इस बात को कभी नहीं भूल पाते कि उनके मात-पिता ने बचपन में उनके साथ ज़रूरत से ज़्यादा कठोर रुख़ अपनाया था. वे बड़े होने पर अपने माता-पिता को इस बात के लिए माफ़ नहीं कर पाते और इस तरह आपके अपने बच्चों के साथ संबंध जीवनभर के लिए ख़राब हो सकते हैं.

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

Tags: Decision making abilityEffect of strictness on childrenHiding thingsLack of self-confidenceoverly strict parentPanic attacksParentingright way of parentingStrict parentsआत्मविश्वास में कमीनिर्णय लेने की क्षमतापरवरिश का सही तरीक़ापैनिक अटैकपैरेंटिंगबच्चों पर सख़्ती का असरबातें छुपानासख़्त पैरेंट्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum