• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
July 21, 2024
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा और बाल आकर्षक नज़र आएं. लेकिन इन दिनों व्यस्तता के चलते हममें से किसी के पास भी इतना समय नहीं होता कि त्वचा और बालों को अलग से दुलार पाएं. ऐसे में ज़रूरत होती है, ऐसे प्रोडक्ट्स की, जो हमारी त्वचा और बालों को कम समय में न कवल दुलारें, बल्कि पोषण भी दें. यहां हम ऐसे ही दो प्रोडक्ट्स की बात करने जा रहे हैं, जिन्हें हमने रिव्यू किया है.

यदि आप भी झटपट कसी व ग्लो करती हुई त्वचा और चमकदार बाल पाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसका कोई शॉर्ट-कट नहीं है. लेकिन यदि आप अपनी डायट व नींद का ख़्याल रखें, रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें और अपनी त्वचा व बालों के प्रकार के अनुसार उनकी देखभाल करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें तो बेहतरीन त्वचा और बाल पाना बहुत मुश्क़िल भी नहीं है. जहां, खान-पान, नींद और एक्सरसाइज़ आपके ख़ुद के हवाले है, वहीं हम आपकी मदद आपको त्वचा व बालों के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स का नाम सुझाकर तो कर ही सकते हैं. यहां हमने दो प्रोडक्ट्स का रिव्यू किया है, जिन्हें आप भी आज़मा सकते/सकती हैं.


त्वचा के लिए
अमूमन मैं स्किन पर कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचती हूं, क्योंकि मेरी त्वचा ऑइली है. पर बीते दिनों अपनी ब्यूटिशियन की रिकमंडेशन पर बायोलश-जी डर्माक्लिनिकल ग्लूटेथियॉन सीरम का इस्तेमाल किया, जो एक स्किन इलुमिनेटिंग व ऐंटीएजिंग सीरम है। यह सीरम इस्तेमाल करने की वजह थी इसमें मौजूद हाइऐलुरॉनिक ऐसिड और नियासिनैमाइड, जिनके गुणों के बारे में मेरी ब्यूटिशियन ने बताया था. इस सीरम के इस्तेमाल के चौथे दिन के बाद से त्वचा में कसावट को साफ़ महसूस किया. और अच्छी बात यह रही कि मेरी त्वचा के ऑइली होने के बावजूद, त्वचा पर पिंपल्स आने जैसी समस्या नहीं हुई, जो कि अक्सर इस तरह के प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद ऑइली त्वचा को झेलनी ही पड़ती है.
आपको बता दें कि हइऐलुरॉनिक ऐसिड एक चिपचिपा और फिसलने वाला पदार्थ होता है, जो हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से बनाता है. यह हमारे पूरे शरीर में, ख़ासतौर पर आंखों, जोड़ों और त्वचा में पाया जाता है. यह नमी बनाए रखने में कारगर है और हड्डियों के आपसी घर्षण को रोकने में भी इसकी भूमिका होती है. नमी बरकरार रखने के अपने गुण के कारण यह त्वचा को लचीला बनाने और त्वचा पर मौजूद झुर्रियों व फ़ाइन लाइन्स को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं नियासिनैमाइड त्वचा के रोमछिद्रों को छोटा करता है, झुर्रियों और फ़ाइन लाइन्स को कम करता है और दाग़ धब्बों को हटाने में कारगर होता है.
स्पेशल टिप: त्वचा को दुलारने वाले इस सीरम को सोने से पहले लगाना बेहतर नतीजे देगा. सोने से पहले अपने चेहरे को क्लेंज़र से अच्छी तरह साफ़ करें. फिर थपथपाते हुए पोछें. अब बायोलश-जी सीरम की पांच-छह बूंदे अपने हाथों पर लें और इसे सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर लगाएं. इसमें मौजूद पदार्थों को रातभर अपने चेहरे पर काम करने दें. तीन-चार दिनों तक इसके नियिमत इस्तेमाल से ही आपको इसका असर नज़र आने लगेगा और त्वचा में कसावट व ग्लो साफ़ महूसस होगा.
मूल्य: 30 मिली की ड्रॉपर वाली इसकी बॉटल की क़ीमत है रु 950/-

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023
itchy_skin

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023

बालों के लिए
मेरे बाल बहुत रूखे और फ्रिज़ी हैं. अत: मुझे मेरे हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा सजेस्ट किया गया था कि मुझे केरैटिन शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे मेरे बाल स्मूद हो जाएंगे. मौक़ा सामने आते ही मैंने स्पेसप्योर डर्माक्लिनिकल केरैटिन स्मूद शैम्पू मंगवा लिया. इससे पहली बार बाल धोने पर मुझे ज़्यादा फ़र्क़ महसूस नहीं हुआ, लेकिन दूसरी बार हेयर वॉश करने पर मैंने पाया कि मेरे बाल काफ़ी मैनेजेबल हो गए थे, लेकिन दूसरे दिन अपने फ्रिज़ी टेक्स्चर पर लौट आए. इस शैम्पू के लगातार इस्तेमाल के बाद अब हेयर वॉश के बाद मेरे फ्रिज़ी बाल दो दिनों तक मैनेजेबल बने रहते हैं. अत: यदि आपके बाल भी फ्रिज़ी हैं तो मैं आपको इस शैम्पू के इस्तेमाल की सलाह दूंगी.
स्पेशल टिप: सभी के बालों का प्रकार अलग होता है अत: बहुत संभव है कि यह सामान्य बालों पर अलग तरह से असर करे, फ्रिज़ी बालों पर अलग तरह से और ऑइली बालों पर उससे भी अलग तरह से. अपने बालों को गीला करने के बाद 10 मिली शैम्पू (बाल बड़े हैं तो शैम्पू की मात्रा उसके हिसाब से लें) बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि झाग बन जाए. अब बालों को पानी से धो लें. यदि ज़रूरत महसूस हो तो पांच मिली शैम्पू लेकर बाल धोने की प्रक्रिया को दोहराएं. धाेने के बाद बालों को टॉवेल से थपथपाते हुए सुखाएं और प्राकृतिक हवा में सूखने दें. सप्ताह में दो से तीन बार आप शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते/सकती हैं.
मूल्य: 300 मिली की इस बॉटल की क़ीमत है रु 399/-

फ्री शिपिंग: शशि मेडिकल स्टोर
फ़ोन नंबर: 9685737474, 8962330328

 

Tags: Anti Aging SerumhairIlluminating SerumKeratin ShampooProduct ReviewskinSpace Pureइलुमिनेटिंग सीरमऐंटी एजिंग सीरमकेरैटिन शैम्पूत्वचाप्रोडक्ट रिव्यूबालस्पेस प्योर
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
coconut-oil
ज़रूर पढ़ें

भीतरी और बाहरी संपूर्ण सौंदर्य के लिए फ़ायदेमंद है नारियल का तेल

February 17, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum