• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

भीतरी और बाहरी संपूर्ण सौंदर्य के लिए फ़ायदेमंद है नारियल का तेल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 17, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
coconut-oil
Share on FacebookShare on Twitter

नारियल के तेल को अक्सर बालों में लगाने के लिए जाना जाता है. हम यह भी जानते हैं कि इसका इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए भी होता है, ख़ासतौर पर दक्षिण भारतीय रसोई में. लेकिन नारियल के तेल के फ़ायदे केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं. आइए, जानें कि कैसे नारियल का तेल हमारी संपूर्ण सेहत और सौंदर्य के लिए फ़ायदेमंद है.

लगभग 2000 वर्ष पूर्व लिखे गए आयुर्वेद के ग्रंथ सुश्रुत संहिता में भी नारियल के तेल (कोकोनट ऑइल) के सेहत संबंधी गुणों के बारे में लिखा गया है. उसमें इसके पोषण देने के गुणों के साथ-साथ नारियल के तेल का सेवन करने से सेहत को होने वाले कई फ़ायदों के बारे में बताया गया है. इसमें नारियल के तेल को अप्लाइ कर त्वचा की समस्याओं, जैसे- एग्ज़िमा और सोरायसिस वगैरह में मिलने वाली राहत का भी उल्लेख किया गया है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

वर्जिन कोकोनट ऑइल, जिसे बिना गर्म किए निकाला जाता है (कोल्ड-प्रेस्ड), प्राकृतिक होता है. इसकी ख़ुशबू और स्वाद दोनों ही बेहतरीन होते हैं. इसमें हेल्दी फ़ैटी ऐसिड्स और एन्टीऑक्सिडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है.
रिफ़ाइन्ड कोकोनट ऑइल, जिसे सूखे नारियल के बुरादे को गर्म करके निकाला जाता है. यह वर्जिन कोकोनट ऑइल जितना शुद्ध नहीं होता अत: भोजन पकाने के लिए इसके इस्तेमाल की सिफ़ारिश नहीं की जाती, क्योंकि इसकी शेल्फ़ लाइफ़ बढ़ाने के लिए इसमें सोडियम हाइड्रॉक्साइड मिलाया जाता है.

ख़ाली पेट कोकोनट ऑइल पीने के हैं कई फ़ायदे
आयुर्वेद में सुबह-सुबह ख़ाली पेट एक चम्मच नारियल के तेल के सेवन करने के कई फ़ायदे बताए गए हैं. हालांकि हम आपको यही सलाह देंगे कि नारियल के तेल के सेवन की शुरुआत करने से पहले आप अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर करें और इसके बाद ही इसका सेवन शुरू करें.
• सुबह ख़ाली पेट एक चम्मच नारियल के तेल के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है. इससे वज़न नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है.
• नारियल के तेल में मौजूद ऐंटीबैक्टीरियल गुण हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं और कब्ज़ से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं.
• गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी नारियल के तेल का सेवन कारगर है. इससे दिल की बीमारियों से बचाव रखा जा सकता है.

मॉइस्चराइज़र की तरह इस्तेमाल करें
चेहरे को छोड़ कर आप नारियल के तेल को अपने शरीर के हर हिस्से पर मॉइस्चराइज़र की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. चूंकि इसमें फ़ैटी ऐसिड्स की मात्रा अधिक होती है, यदि नहाने के बाद इसे आप अपने शरीर पर लगाएं तो आपकी त्वचा लंबे समय तक नम बनी रहगी और रूखी नहीं होगी. साथ ही यह स्ट्रेच मार्क्स कम करने में भी कारगर होता है. स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से में नारियल का तेल लगा कर सुबह-शाम हल्के हाथों से मालिश करें.

लिप बाम की तरह करें उपयोग
जी हां, नारियल के तेल में फ़ैटी ऐसिड्स की अधिकता उसे आपके होंठों को नर्म-मुलायम बनाए रखने में भी मदद करती है. यूं भी आप जानते ही होंगे कि हमारी त्वचा की तरह हमारे होंठों पर रोमछिद्र नहीं होते. अत: ये बहुत जल्दी रूखे हो जाते हैं. इन्हें नर्म-मुलायम बनाए रखने के लिए हमें अतिरिक्त कोशिश करनी होती है. आप थोड़ा-सा नारियल तेल और थोड़ा-सा घी मिला कर अपने होंठों पर लगाएं आपके होंठ कोमल और मुलायम बने रहेंगे.

स्क्रब की तरह करे इस्तेमाल
नारियल के तेल में शक्कर या सी सॉल्ट मिला कर आप इसका इस्तेमाल स्क्रब की तरह कर सकते हैं. इससे आपके शरीर पर मौजूद डेड सेल्स बड़ी आसानी से निकल जाएंगी और त्वचा नर्म-मुलायम बनी रहेगी.

फ़ोटो: फ्रीपिक 

Tags: benefits of coconut oilCoconut Oilcoconut oil and beautycoconut oil and healthनारियल का तेलनारियल का तेल और सेहतनारियल का तेल और सौंदर्यनारियल तेल के फ़ायदे
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum