• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या चल रहा होता है, आत्महत्या करने वालों के मन में?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
June 14, 2021
in ज़रूर पढ़ें, मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

आत्महत्या दुनिया का दसवें नंबर का मानव मृत्यु का कारण है. 15 से 30 वर्ष के युवाओं में यह दूसरा सबसे बड़ा मृत्यु का कारण. इससे मरने वाले युवाओं की संख्या दुर्घटनाओं में मरने वालों से भी अधिक है. पुरुषों से महिलाओं में इसकी दर अधिक है. इंसानियत के लिए ख़तरा बन चुकी इस प्रवृत्ति के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं.

इंसान ही नहीं दूसरे जीव भी करते हैं आत्महत्या
आत्महत्या को अंग्रेजी में सुसाइड कहा जाता है जो कि लैटिन शब्द suicidium से बना है जिसका अर्थ ‘स्वयं को मारना’ है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन यानी WHO के अनुसार विश्व में लगभग 8,00,000 से 10,00,000 लोग हर वर्ष आत्महत्या करते हैं, जिस कारण से यह दुनिया का दसवें नंबर का मानव मृत्यु का कारण है और 15 से 30 वर्ष के युवाओं में यह दूसरा सबसे बड़ा मृत्यु का कारण. इससे मरने वाले युवाओं की संख्या दुर्घटनाओं में मरने वालों से भी अधिक है. पुरुषों से महिलाओं में इसकी दर अधिक है. विश्व की कुल आत्महत्याओं में हमारे देश का योगदान लगभग18% है. अनुमानतः हर 10 से 20 मिलियन लोग आत्महत्या के प्रयास करते हैं. युवाओं तथा महिलाओं में आत्महत्या के प्रयास अधिक आम हैं.

आत्महत्या केवल मनुष्यों में ही नहीं पाई जाती, आत्महत्या संबंधी व्यवहार को साल्मोनेला में भी देखा गया है जो कि प्रतिस्पर्धी बैक्टीरिया से पार पाने के लिए उनके विरुद्ध एक प्रतिरोधी प्रणाली प्रतिक्रिया है. आत्महत्या संबंधी रक्षा को ब्राजील में पाई जाने वाली ‘फ़ोरेलियस पूसिलस’ कर्मचारी चीटियों में भी देखा गया है जहां पर चीटियों का एक छोटा समूह घोसले की सुरक्षा के लिए हर शाम बाहर से उसे बंद करके निकल जाता है. जब उनके समूह को ख़तरा होता है तो वे अपने में विस्फोट कर देते हैं जिससे उनके शरीर से निकली विशेष गंध से उनके साथी बिखर कर सुरक्षित जगह पहुंच जाते हैं. दीमक की कुछ प्रजातियों में ऐसे सैनिक होते हैं जो फट जाते हैं और उनके दुश्मन उनके चिपचिपे पदार्थ में फंस जाते हैं. यह जीवों के आत्मघाती दस्ते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

पुराने ज़माने में आत्महत्या को कैसे देखते थे?
प्राचीन काल से ही आत्महत्या को मनुष्य समाज ने निंदनीय कर्म बताया है अब्राहिमी मज़हबों (यहूदी, ईसाई और इस्लाम) ने इसे न माफ़ किया जाने वाला गुनाह बताया है और ऐसा करने वाले व्यक्ति को ख़ुदा बिना सवाल-जवाब के ही हमेशा-हमेशा के लिए जहन्नुम में डाल देगा. इस्लाम में पैगंबर मुहम्मद ने आत्महत्या न करने के लिए अपने अनुयायियों को बहुत-सी कठोर सिख दी हैं जिसके चलते मुस्लिमों में आत्महत्या की दर सबसे कम है. वैसे भी देखा गया है कि आत्महत्या करने में धार्मिक व्यक्तियों का अनुपात कम होता है. इसकी वजह धर्म से मिलने वाली शांति और आशा है.

इतिहास में देखें तो प्राचीन एथेंस में जो व्यक्ति राज्य की अनुमति के बिना आत्महत्या करता था तो उसे सामान्य रूप से दफ़न होने का अधिकार नहीं था. प्राचीन ग्रीस और रोम में आत्महत्या को युद्ध में हार के समय मौत का स्वीकार्य तरीक़ा था. प्राचीन रोम में, आरंभिक रूप से आत्महत्या को अनुमत माना जाता था, लेकिन बाद में इसे इसकी आर्थिक लागत के कारण राज्य के विरुद्ध अपराध माना जाने लगा.1670 में फ्रांस के लुई चौदहवें द्वारा एक आपराधिक राजाज्ञा जारी की गई थी, जिसमें अधिक कठोर दंड का प्रावधान थाः मृत व्यक्ति के शरीर को चेहरा ज़मीन की ओर रखते हुए सड़क पर घसीटा जाता था और फिर उसे लटका दिया जाता था, जिसके बाद कूड़े के ढ़ेर पर डाल दिया जाता था. ऐतिहासिक रूप से इसाई चर्च के वे लोग जो आत्महत्या का प्रयास करते थे समाज से बहिष्कृत कर दिए जाते थे और वे जो मर जाते थे उनको निर्धारित क़ब्रिस्तान से बाहर दफ़नाया जाता था. 19 वीं शताब्दी के अंत में ग्रेट ब्रिटेन में आत्महत्या के प्रयास को हत्या के प्रयास के तुल्य माना जाता था और इसकी सज़ा फांसी तक थी. 19 वीं शताब्दी में यूरोप में आत्महत्या के कृत्य को पाप से किए जाने वाले काम से हटाकर पागलपन से प्रेरित कृत्य कर दिया गया.

कारण क्या हैं आत्महत्या करने के
-घोर तनाव

-घोर निराशा
-असफलता
-घोर अपमान
-डर
-आर्थिक नुक़सान या कर्ज़
-सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट होने का भय
-कोई लाइलाज बीमारी जैसे एड्स, कैंसर
-लंबी और दर्दनाक लंबी बीमारी
-दवाओं के साइड इफ़ेक्ट्स जैसे बीटा ब्लॉकर्स तथा स्टेरॉयड्स
-नशा आदि

आत्महत्या से बचाव कैसे हो?
-सबसे पहले तो आत्महत्या करने के साधन उपलब्ध न हो. यदि आत्महत्या के लिए ज़हर, बंदूक, रस्सी तुरंत उपलब्ध न हो तो ग़ुस्सा और निराशा के बादल समय के साथ हटते ही आत्महत्या का विचार बदल जाता है. एक बार यदि कोई यह प्रयास कर चुका है तो उसके दोबारा आत्महत्या करने की संभावना ज़्यादा है इसलिए उन लोगों से घातक वस्तुएं दूर रखें.

-धर्म की शरण लें, क्योंकि ईश्वर पर आस्था आपको आशा और शांति देगी.
-तनाव और निराशा को दूर करने की प्लानिंग बनाइए. इसके लिए किसी प्रोफ़ेशनल से मिलिए या दोस्तों और रिश्तेदारों की सलाह लीजिए.
-सब्र से काम लीजिए, क्योंकि अधिकांश समस्याएं समय के साथ ख़त्म हो जाती हैं, चाहे वे कितनी ही बड़ी क्यों न हो. याद रखिए समस्या अस्थाई होती हैं इसके लिए स्थाई ग़लत क़दम न उठाएं.
-आत्महत्या के विचार आ रहे हों और आप कोई दवाई लेते हैं तो अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करें ताकि वह उन दवाओं की जगह कोई और दवाई आपको दे.
-बिल्कुल मत सोचिए की आपकी आत्मा को सब पता चलेगा कि लोग कितने दुःखी हैं आपके जाने से. यह सब फ़िल्मी बातें हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं. पुनर्जन्म को भी भूल जाइए कि आप नया जन्म ले लेंगे और फिर उसमें सब शांति ही शांति होगी. याद रखें आपको बस जीवन एक ही बार मिला है अब दूसरा कोई मौक़ा नहीं.
-अकेले न रहें. लंबे समय का एकांत घातक है हम मनुष्यों के लिए क्योंकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है.
-क्षमा और दया कीजिए लोगों पर.
-दूसरों को दोष देना और दूसरों से लंबी लंबी उम्मीदें बांधना-दोनों घातक है.
-डर से मत डरिए. आपका डर आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास से नष्ट हो जाएगा आवश्यकता है तो सिर्फ़ एक अच्छी प्लानिंग की.

अंत में यह शाश्वत नियम याद रखें-हर मुश्क़िल के बाद आसानी है, हर अंधेरी रात के बाद सवेरा है और हर दुःख के बाद आनंद है…हां, यह नियम आपके लिए भी सत्य है दुनिया के बाकि लोगों की तरह.

Photos: unsplash.com

Tags: SuicideSuicide PsychologyWhy people suicideआत्महत्याआत्महत्या का मनोविज्ञानआत्महत्या के कारणलोग क्यों करते हैं आत्महत्या
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum