• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

(पर) लोक-कथा: गीत चतुर्वेदी की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 20, 2021
in कविताएं, बुक क्लब
A A
(पर) लोक-कथा: गीत चतुर्वेदी की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदी के युवा कवियों में गीत चतुर्वेदी एक प्रमुख हस्ताक्षर हैं. उनकी कविताएं अपने अंदर गहरा दर्शन समेटे होती हैं. कविता संग्रह ‘न्यूनतम मैं ’की यह रचना उसी श्रेणी की कविता है.

एक समय की बात है
एक बीज था
उसके पास एक धरती थी
दोनों प्रेम करते थे
बीज, धरती की गोद में लोट-पोट होता
हमेशा वहीं बने रहना चाहता
धरती उसे बांहों में बांधकर रखती थी
और बार-बार उससे उग जाने को कहती
बीज अनमना था
धरती आवेग में थी
एक दिन बरसात हो गई
और बीज अपने उगने को स्थगित नहीं कर पाया
अनमना उगा, और एक दिन उगने में रम गया
अन्यमनस्कता भी रमणीय होती है
ख़ूब उगा और बहुत ऊंचा पहुंच गया

धरती उगती नहीं, फैलती है
पेड़ कितना भी फैल जाए,
उसकी उगन उसकी पहचान होती है

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025

दोनों बहुत दूर हो गए
कहने को तो जड़ें धरती में रहीं,
लेकिन जड़ को किसने पेड़ माना है आज तक?
पेड़ तो वह है जो धरती से दूर हुआ
उससे चिपका रहता, तो घास होता

पेड़ वापस एक बीज बनना चाहता है
धरती अपना आशीष वापस लेना चाहती है
पेड़ को दुख है कि अब वह
वापस कभी वही एक बीज नहीं बन पाएगा
हां, हज़ारों बीजों में बदल जाएगा
धरती ठीक उसी बीज का स्पर्श
कभी नहीं पा सकेगी
पेड़ उसके लिए महज़ एक परछाईं होगा

जीवन में हर चीज़ का विलोम नहीं होता
रात एक अंधेरा दिन नहीं होती,
और दिन एक उजली रात नहीं होता
चांद एक ठंडा सूरज नहीं,
और सूरज एक गरम चांद नहीं है
धरती और आसमान कहीं नहीं मिलते,
कहीं भी नहीं

मैं पेड़ के बहुत क़रीब जाता हूं
और उससे कहता हूं,
सुनो, तुम अब भी एक बीज हो
वही वाला बीज
क़द के मद में मत आना
तुम अभी भी उगे नहीं हो
तुम सिर्फ़ धरती की कल्पना हो

सारे पेड़ कल्पना में उगते हैं
स्मृति में वे हमेशा बीज होते हैं


कवि: गीत चतुर्वेदी
कविता संग्रह: न्यूनतम मैं
प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन
Illustration: Pinterest

 

Tags: (पर) लोक-कथाAaj ki KavitaGeet ChaturvediGeet Chaturvedi PoetryHindi KavitaHindi PoemKavitaNyoontam Main by Geet ChaturvediPoem Collection Nyoontam MainRajkamal Prakashanआज की कविताकविताकविता संग्रह न्यूनतम मैंगीत चतुर्वेदीगीत चतुर्वेदी की कविताराजकमल प्रकाशनसंग्रह न्यूनतम मैं गीत चतुर्वेदीहिंदी कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum