• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

ईश्वर और इंटरनेट: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 3, 2021
in कविताएं, बुक क्लब
A A
ईश्वर और इंटरनेट: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

क्या समानता हो सकती है ईश्वर और इंटरनेट में? जबकि एक ने इंसान को रचा है, दूसरे को इंसान ने बनाया है. पर कवि तो होते ही हैं, अपनी कविताओं के माध्यम से चीज़ों को देखने की नई दृष्टि देने के लिए. कवि अरुण चन्द्र रॉय अपनी कविता ‘ईश्वर और इंटरनेट’ के माध्यम से दोनों की तुलना करते हुए इनके बीच की समानता भी बता रहे हैं.

बाज़ार
है सजा
ईश्वर और इंटरनेट
दोनों का

ईश्वर
और इंटरनेट
एक जैसे हैं

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025

ईश्वर विश्वव्यापी है
इंटरनेट भी

कण-कण में
समाए हुए हैं दोनों
हर ज्ञानी-अज्ञानी के
रोम-रोम में
रचे-बसे हैं
दोनों

जितने पत्थर
उतने ईश्वर
मंदिरों से
मज़ारों तक
गिरजा से
गुरूद्वारे तक
गली-गली
हर चौबारे पर
मिल जाएगा
ईश्वर का रूप
निराकार
साकार
सनातन
चिरंतन
इंटरनेट के भी!

आस्तिक
नास्तिक
सगुन
निर्गुण
अद्वैत
द्वैत
इंटरनेट के रूप हैं
ईश्वर के भी

सुबह से
देर रात तक
ईश्वर
और इंटरनेट
दोनों के दरबार
भरे रहते हैं

दोनों
वर्चुअल हैं
आभासी
इन्हें महसूस किया जा सकता है…
छुआ नहीं जा सकता

दोनों की
दुकानें सजी हैं
बाज़ार सजा है
पण्डे और पुरोहित हैं
प्रचारक और
पी आर कंपनियां हैं
एजेंट्स हैं

ईश्वर को
नहीं देखा मैंने
भूख मिटाते
रोग भागते
हां,
ज़रूर देखा है
अपने प्रांगण में पैदा
करते भिखारी

इंटरनेट भी
भूख नहीं मिटाता
रोग नहीं भगाता

ईश्वर युवाओं की
पसंद है
और इंटरनेट भी
बुज़ुर्गों का
टाइमपास है
ईश्वर

पोर्न
सेक्स
उन्माद
जेहाद
व्याभिचार
दोनों हैं यहां

अंतर
इतना भर है कि
ईश्वर को पाने का
माध्यम बनता जा रहा है
इंटरनेट

आस्था का
दूसरा नाम
ना बन जाए
इंटरनेट…

विश्वव्यापी जाल
ईश्वर और इंटरनेट

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaArun Chandra RoyArun Chandra Roy PoetryHindi KavitaHindi PoemIshwar aur Internet by Arun Chandra RoyJyoti Parv PrakashanKavitaPoem Collection Khidki se samayअरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय की कविताआज की कविताईश्वर और इंटरनेटकविताकविता संग्रह खिड़की से समयज्योति पर्व प्रकाशनसंग्रह खिड़की से समय अरुण चन्द्र रॉयहिंदी कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum