• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बालों का झड़ना रोकेंगे ये घरेलू उपाय

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 11, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
Share on FacebookShare on Twitter

बालों से जुड़ी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है बालों का झड़ना. आप चाहे महिला हों या पुरुष, बालों का झड़ना बालों की आम समस्या है. क्या आपको पता है कि हर पांच में तीन महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहती हैं?

हालांकि बाल झड़ने के कारण सभी के लिए अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे-अनुवांशिकीय, हार्ड वॉटर का इस्तेमाल, बालों का ध्यान न रखना, सेहतमंद भोजन न खाना या फिर ज़रूरत से ज़्यादा स्टाइलिंग. पर जैसा कि कहते हैं कि जितनी समस्याएं होती हैं, उतने ही समाधान भी होते हैं… बिल्कुल उसी तर्ज पर नीचे दिए गए घरेलू नुस्ख़े न सिर्फ़ आपके बालों का झड़ना कम करेंगे, बल्कि उन्हें जड़ों से मज़बूत भी बनाएंगे.


इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

दही और शहद का मास्क

आपको किसी पार्टी में शामिल होना है, लेकिन आपके बाल बेजान नज़र आ रहे हैं? तो अपने बालों में चमक लाने के लिए बालों में यह मास्क लगाकर देखें. आपको बस चाहिए दो टेबलस्पून ग्रीक योगर्ट यानी पानी निथारा हुआ दही, एक टेबलस्पून शहद और एक नींबू का रस. इन सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं. अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें. महज़ घंटेभर में बाल यूं नज़र आएंगे, जैसे आप अभी-अभी उन्हें सलून से सेट करा कर आ रही हैं.

नीम की शक्ति

इसके लिए 10-12 नीम की पत्तियां लें और इन्हें पानी में डालकर उबालें. जब ये अच्छी तरह उबल जाए तो ठंडा होने दें. फिर पानी को छान लें. जब बालों में शैम्पू करें तो उसके बाद बालों को नीम के इस पानी से धोएं. इसे लगभग 10 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें. बालों को थपथपाकर पोंछें, ताकि बाल न टूटें. इस मिश्रण के बालों पर इस्तेमाल के कुछ समय बाद आप पाएंगी कि आपके बाल मज़बूत हो रहे हैं.


ग्रीन टी से करें कंडिशनिंग

गर्म पानी में 2-3 ग्रीन टी के टी बैग्स डालें. जब पानी में चाय पूरी तरह निथर आए तो इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर डालें. इसके लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद आप पाएंगी कि आपके बाल जड़ों से मज़बूत हो गए हैं और उनमें चमक भी आ गई है.

खानपान का रखें ध्यान

जब बात बालों की हो तो बाहरी इलाज के साथ-साथ भीतरी इलाज भी बहुत मायने रखता है. घने और ख़ूबसूरत बालों के लिए सेहतमंद और संतुलित आहार भी ज़रूरी है. आपको अपनी डायट में प्रोटीन से भरपूर चीज़ें, जैसे-दूध, अंडों की सफ़ेदी और मछलियां आदि, शामिल करना होगा. मछलियों और फ़्लैक्सीड्स यानी अलसी में ओमेगा 3 फ़ैटी ऐसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं अत: इन्हें भी अपनी डायट का हिस्सा बनाइए.

करी पत्तों का कमाल

अपने हेयर ऑइल में कुछ करी पत्ते डालकर इसे गर्म करें. ठंडा होने पर इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं. इसे कुछ घंटे या फिर अच्छे नतीजे पाने के लिए रातभर लगा रहने दे सकती हैं. इसे सप्ताह में दो बार लगाएं और देखें कि कैसे कुछ ही समय में आपके बालों की लंबाई और घनेपन में इजाफ़ा होता है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum