• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

टेक्स्चर के हिसाब से लिपस्टिक लगाते समय रखें ये सावधानियां

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 22, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
टेक्स्चर के हिसाब से लिपस्टिक लगाते समय रखें ये सावधानियां
Share on FacebookShare on Twitter

मौसम चाहे कोई भी हो, लिपस्टिक लगाना तो बनता है. और ख़ासतौर पर सर्दियोंवाला मौसम तो पार्टीज़, शादियों और समारोहों वाला मौसम भी होता है. पर ये भी तो सच है कि सर्दियों का मौसम त्वचा को रूखा बनानेवाला भी होता है. ऐसे में लिपस्टिक लगाने से कहीं आपके होंठ और रूखे न हो जाएं इसीलिए हम बता रहे हैं कि लिपस्टिक के टेक्स्चर के मुताबिक़ उन्हें लगाते समय आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

सर्दियों के मौसम में तो त्वचा और बालों की नमी खो ही जाती है. होंठ भी पपड़ीदार हो जाते हैं, फट जाते हैं. जिस तरह आप अपने त्वचा और बालों को इस मौसम में नम बनाए रखने के लिए उनका अतिरिक्त ख़्याल रखती हैं, बिल्कुल उसी तरह बहुत ज़रूरी है कि अपने होंठों का अतिरिक्त ख़्याल रखें. क्योंकि यही मौसम तो शादियों और पार्टियों वाला होता है, जहां हमें सज-धज के जाना होता है.
अब यदि बात होंठों के मेकअप की करें तो लिपस्टिक लगाने से पहले यह ज़रूरी है कि आपके होंठ लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार हों. इसके लिए सप्ताह में एक-दो बार अपने होंठों को अच्छी तरह स्क्रब करें, जिससे होंठों की पपड़ीदार त्वचा निकल जाए और फिर लिप बाम लगाएं, ताकि होंठ को नमी मिल सके. हां, आप जिस भी टेक्स्चर की लिपस्टिक लगाने जा रही हों, उसके लिए भी आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी. आइए जानते हैं कि क्या हैं वो सावधानियां:

जब लगाना हो सैटिन लिपस्टिक
हमारी मानें तो सैटिन लिपस्टिक्स का टेक्स्चर सर्दियों में लगाने के लिए सबसे बेहतरीन होता है. यह लिपस्टिक का सबसे सामान्य टेक्स्चर है, जो लगाने पर किसी बाम की तरह मसूस होता है और होंठों पर रंग का हल्का-सा असर छोड़ देती हैं. यूं लगता है जैसे आपने कोई टिंटेड बाम लगाई हो, जो अपने आप में भी सर्दियों के लिए उपयुक्त होती है.
सैटिन लिपस्टिक लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है (जो किसी भी तरह की लिपस्टिक लगाने से पहले ज़रूरी है) कि आपके होंठ पपड़ीदार या फटे हुए न हों. अन्यथा लिपस्टिक ठीक से नहीं लगती और अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ती. इसके अलावा सैटिन लिपस्टिक को जल्दी-जल्दी टचअप की ज़रूरत पड़ती है. अत: जो भी शेड आपने लगाया हो, उस लिपस्टिक को अपने साथ कैरी करें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर टचअप किया जा सके.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

जब लगाना हो ग्लॉसी लिपस्टिक
यदि इसे पढ़कर आप असमंजस में हैं कि ये हम क्या बता रहे हैं? कि ग्लॉसी लिपस्टिक्स तो बीते ज़माने की बात हैं? तो आप बिल्कुल ग़लत सोच रही हैं. ग्लॉसी लिपस्टिक्स आपके होंठों को भरा-भरा और आकर्षक दिखाती हैं और यदि आपके होंठ पतले हैं तो यह आपकी पहली चॉइस होनी चाहिए. ग्लॉसी लिपस्टिक्स के गाढ़े रंगों के शेड्स सर्दियों में लगाने के लिए बेहद उपयुक्त होते हैं.
अब बात ग्लॉसी लिपस्टिक लगाते समय बरतनेवाली सावधानियों की करें तो इन्हें भी सेहतमंद होंठों पर, जो कटे-फटे या पपड़ीदार न हों, लगाया जाना चाहिए. आप इन्हें सीधे ही होंठों पर लगा सकती हैं, लेकिन इन्हें भी टचअप की ज़रूरत पड़ती रहती है अत: लिपस्टिक को साथ कैरी करें. हां, एक तरीक़ा और है, जिससे ग्लॉसी लिपस्टिक्स होंठों पर लंबे समय तक टिक सकती हैं और वो ये है कि आप इन्हें किसी मैट लिपस्टिक पर टॉप कोट की तरह लगाएं.

जब लगाना हो मैट लिपस्टिक
हमें पता है मैट लिपस्टिक्स हम सब की पहली पसंद होती है, लेकिन इन्हें लगाने के बाद होंठ रूखे हो जाते हैं इस बात से इनकार तो नहीं किया जा सकता. और जब मौसम सर्दियों का हो तो होंठ वैसे ही रूखे रहते हैं, ऐसे में मैट लिपस्टिक्स लगाने से बचना चाहिए. पर यदि आप लगाना चाहती हैं तो इसके लिए पहले से थोड़ी तैयारी ज़रूरी है.
सर्दियों में मैट लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों को एक्स्फ़ॉलिएट करें, फिर इन पर लिप बाम लगाएं, ताकि ये मॉइस्चराइज़्ड रहें. अब इन मॉइस्चराइज़्ड होंठों पर मैट लिपस्टिक लगाएं. जब लिपस्टिक को हटा रही हों तो नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हुए हटाएं और रात को सोने से पहले इनपर लिप बाम लगाकर ही सोएं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: gloss lipstickkeep these precautions while applying lipsticklipsticklipstick for winterlipstick texturemakeupmakeup mantramatte lipsticksatin lipsticktexture of lipstickग्लॉस लिपस्टिकमेकअपमेकअप मंत्रमैट लिपस्टिकलिपस्टकि लगाते समय रखें ये सवधानियांलिपस्टिकलिपस्टिक का टेक्स्चरलिपस्टिक के टेक्स्चरलिपस्टिक टेक्स्चरसर्दियों के लिए लिपस्टिकसैटिन लिपस्टिक
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum