• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

चेहरे को ब्लीच करने के बारे में वे सभी बातें जो आपको जानना चाहिए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 27, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
चेहरे को ब्लीच करने के बारे में वे सभी बातें जो आपको जानना चाहिए
Share on FacebookShare on Twitter

फ़ेस ब्लीच आपके चेहरे की रंगत को उजला करता है. इसे इसकी तीखी गंध के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने के लिए केवल इतनी ही जानकारी पर्याप्त नहीं है. यही वजह है कि हम आपको चेहरे को ब्लीच करने के बारे में वे सभी बातें बता रहे हैं, जो आपको जाननी ही चाहिए.

यदि आपके मन में इस तरह के सवाल हैं कि फ़ेस ब्लीच क्या है, कैसे काम करता है, इसके क्या फ़ायदे हैं, क्या नुक़सान हैं और किन बातों का ध्यान रखते हुए फ़ेस ब्लीच करवाया जाना चाहिए तो यहां आपको इन सभी बातों के जवाब मिल जाएंगे.
अमूमन कहा जाता है कि चेहरे को ब्लीच करने से सन टैन हटता है, पिग्मेंटेशन हल्का होता है और ब्लैकहेड्स भी निकल जाते हैं. जो युवतियां/महिलाएं थ्रेडिंग के दर्द से बचना चाहती हैं, वे ब्लीचिंग का चुनाव करती हैं. ये बातें कितनी सच हैं, आगे हम इसी बारे में जानेंगे.

फ़ेस ब्लीच आख़िर है क्या और यह क्या करता है?
फ़ेस ब्लीच में मुख्यत: हाइड्रोजन परॉक्साइड ब्लीचिंग एजेंट होता है. यह चेहरे पर मौजूद बालों (रोएं) के रंग को हल्का कर देता है, जिसकी वजह से चेहरे की रंगत साफ़ दिखाई देने लगती है. यहां इस बात पर ध्यान दीजिए कि ये हमारे चेहरे की रंगत को हल्का नहीं करता, बल्कि चेहरे पर मौजूद बालों की रंगत को हल्का करता है. इस बात पर हम इसलिए ज़ोर दे रहे हैं, ताकि यदि आपके मन में यह भ्रांति बैठी हो कि ब्लीच चेहरे की रंगत हल्की करता है या फिर चेहरे पर मौजूद बालों को हटाने का एक तरीक़ा है तो वह दूर हो जाए.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

ब्लीचिंग के क्या फ़ायदे हैं?
ब्लीचिंग करने पर तुरंत ही चेहरे की रंगत निखर जाती है. ब्लीचिंग क्रीम में मौजूद एजेंट्स चेहरे पर मौजूद बालों की रंगत को हल्का कर देते हैं, जिससे चेहरा साफ़-सुथरा नज़र आता है. चेहरे के बाल हटाने के लिए आप यदि थ्रेडिंग कराती थीं तो उस दर्दभरी प्रक्रिया से गुज़रे बिना, ब्लीचिंग करने पर आपको लगभग वही प्रभाव मिलता है. यही वजह है कि कई युवतियां/महिलाएं चेहरे पर मौजूद बालों को थ्रेडिंग के ज़रिए निकलवाने की बजाय ब्लीचिंग के ज़रिए छुपा लेना ज़्यादा पसंद करती हैं. यह बात भी अपनी जगह सच है कि ब्लीचिंग के इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद दाग़-धब्बे या पिग्मेंटेशन मार्क्स हल्के हो जाते हैं. यह भी जान लें कि हालांकि ब्लीचिंग का प्रभाव अस्थाई होता है, लेकिन यह 20-25 दिनों तक बना रहता है.

क्या हैं फ़ेस ब्लीच के नुक़सान?
यदि आपकी त्वचा बेहद संवेदनशील है तो इसके इस्तेमाल से बचना ही बेहतर है, क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स आपकी त्वचा को नुक़सान पहुंचा सकते हैं, रैशेज़ आ सकते हैं, लालिमा और जलन महसूस हो सकती है. साथ ही, ब्लीच की बहुत तेज़ गंध होती है. यदि आपको तेज़ गंध की वजह से सिर दर्द, नौशिया या फिर एलर्जी जैसी समस्या हो जाती है तो इसके इस्तेमाल से बचें. बेहतर होगा कि इसके इस्तेमाल से पहले एक पैच टेस्ट कर के देख लें कि यह आपको सूट करता है या नहीं. यदि सूट करता हो, तभी इसका इस्तेमाल करें.

ब्लीच के इस्तेमाल के दौरान क्या सावधानियां रखें?
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि सबसे पहल आपको ब्लीच के लिए पैच टेस्ट कर लेना चाहिए. इसके लिए पहले आप ब्लीच को अपनी बांहों पर लगाकर देखें कि इसका कैसा रिऐक्शन हो रहा है. यदि कोई रिऐक्शन नहीं हो रहा है, तभी इसका इस्तेमाल करें. अन्य सावधानियां जो आपको रखनी चाहिए, वे हैं:
• ब्लीच लगाते समय अपनी आंखों और होंठों के हिस्से को पूरी तरह छोड़ते हुए इसे चेहरे पर लगाएं.
• ब्लीचिंग क्रीम प्रॉडक्ट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन ज़रूर करें. ख़ासतौर पर इस बात का कि इसे चेहरे पर कितने समय तक लगाए रखना है.
• ब्लीचिंग करने के बाद चेहरे को स्क्रब बिल्कुल न करें.
• ब्लीचिंग करने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें. यदि किसी कारण से जाना ही हो तो चेहर पर सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं.

कितनी बार करना चाहिए ब्लीच?
ब्लीच का इस्तेमाल महीने में एक बार ही करें. इससे ज़्यादा इस्तेमाल करने पर आपका चेहरा पैची नज़र आ सकता है. यही नहीं, इसके ज़्यादा इस्तेमाल से चेहरे पर लालिमा, जलन और मुहांसों जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. एक बात और, ब्लीच करने के बाद भी अपनी त्वचा की देखभाल के रूटीन का यानी क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग का अच्छी तरह पालन करें. इससे आपकी त्वचा सेहतमंद बनी रहेगी.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Beautybenefits of getting bleachedbleachbleach damageface bleachis face bleach permanentis it safe to bleachskinskin careskincarewhen to get face bleachwhy to get face bleachक्या फ़ेस ब्लीच पर्मानेंट होता हैक्या ब्लीच करना सुरक्षित हैत्वचात्वचा देखभालफ़ेस ब्लीचफ़ेस ब्लीच कब करवाएंफ़ेस ब्लीच क्यों करवाएंब्यूटीब्लीचब्लीच करवाने के फ़ायदेब्लीच के नुक़सानस्किनस्किनकेयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum