• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

होठों के आकार के अनुसार लगाएं लिपस्टिक, ताकि आकर्षण दोगुना हो जाए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 15, 2022
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
होठों के आकार के अनुसार लगाएं लिपस्टिक, ताकि आकर्षण दोगुना हो जाए
Share on FacebookShare on Twitter

मेकअप प्रोडक्ट्स को बड़ी-बड़ी कैटेगरीज़ में बांट दिया जाता है, जैसे- त्वचा के हिसाब से-ड्राइ, ऑइली, मिक्स्ड त्वचा के लिए कारगर प्रोडक्ट्स. जब बात लिपस्टिक की आती है तो इसकी भी बाज़ार में बहुत सी वराइटीज़ उपलब्ध हैं ग्लॉसी, मैट, सिल्की, लिक्विड वगैरह. पर जनाब! होंठों का आकार भी तो अलग-अलग होता है, इसके बारे में भी कुछ बातें की जानी चाहिए. अब ब्यूटी ब्रैंड्स ऐसा करें या ना करें, पर हमें तो आपके जीवन को आसान और सुंदर बनाना है तो हम ऐसा ज़रूर करेंगे. यहां जानिए होंठों के आकार के अनुसार लिपस्टिक किस तरह लगाई जाए कि यह आपके चेहरे को कॉम्प्लिमेंट करे.

 

जिस तरह हमारे चेहरे एक जैसे नहीं होते, शरीर का आकार एक जैसा नहीं होता, क़द एक जैसा नहीं होता, बिल्कुल उसी तरह हमारे होंठों की बनावट भी तो अलग-अलग होती है. तो लिपस्टिक की रंगत के चुनाव जितना ही महत्वपूर्ण होता है, उतना ही महत्वपूर्ण होता है, उसे अपने होंठों के आकार के अनुसार लगाना, ताकि आपका आकर्षण द्विगुणित हो जाए.
अब यदि हम मुख्यत: होंठो का प्रकार देखें तो पाएंगे कि होंठ पतले या भरे हुए होते हैं. इसके अलावा कई युवतियों का ऊपरी होंठ भरा हुआ होता है और निचला पतला होता है, कई का निचला होंठ भरा हुआ होता है, ऊपरी होंठ पतला होता है. मेकअप की कला यही तो सिखाती है कि आप अपने चेहरे की कमियों को कैसे छुपा सकते हैं और ख़ूबियों को कैसे उभार सकते हैं. और हम यहां पर्फ़ेक्ट होंठ पाने के लिए आपके होंठों के आकार के अनुसार लिपस्टिक लगाने का सलीका सिखा रहे हैं. तो आइए, शुरुआत करें…
भरे हुए होंठ: यदि आपके होंठ भरे हुए हैं तो जान लीजिए कि इसे होंठों का सबसे अच्छा आकार माना जाता है. भरे हुए होंठों पर लिपस्टक लगाने के लिए अच्छा होगा कि आप हल्के रंग का शेड चुनें. साथ ही मैट लिपस्टिक का चुनाव करें और उसे अपनी नैचुरल लिप लाइन के भीतर ही अप्लाइ करें. इसके लिए आप लिप लाइनर की सहायता से अपने होंठों के भीतरी हिस्से पर आउटलाइन बनाएं और फिर लिप कलर लगाएं. मैट लिपस्टिक आपके बहुत ज़्यादा भरे हुए होंठों को संतुलित दिखाने का काम करेगी.
पतले होंठ: यदि आपको लगता है कि पतले होंठ अच्छे नहीं लगते तो ज़रा ठहरिए, कितने ही हॉलिवुड और बॉलिवुड सितारों के होंठ बहुत पतले हैं, लेकिन वे कितनी अच्छी लगती हैं! सारा कमाल है लिपस्टिक को सही तरीक़े लगाने का. जहां तक लिपस्टिक का चुनाव है तो पतले होंठों के लिए हल्की चमक लिए यानी शिमरी और गहरे रंग अच्छे लगेंगे. लाइनर से आउटलाइन बनाते समय अपने होंठों को बिल्कुल क़रीब रहते हुए बाहर की ओर से आउटलाइन करें और इसे होंठों के साथ स्मज करें. इसके बाद लिपस्टिक लगाएं. अपने होंठों को सुंदर दिखाने के लिए विशुअल इफ़ेक्ट कुछ इस तरह दें: निचले होंठ पर लिपस्टिक का ओरिजनल शेड लगाएं और ऊपरी होंठ इसे एक शेड हल्का रखें. इससे आपके होंठ देखने वाले को भरे हुए नज़र आएंगे.
निचला होंठ है भरा हुआ: जिन युवतियों का निचला होंठ, ऊपरी होंठ की तुलना में भरा हुआ हो उनके होंठों पर हर शेड की लिपस्टिक अच्छी लगती है. बस लिपस्टिक लगाते समय आपको ऊपरी होंठ पर थोड़ा ज़्यादा काम करना होगा. आप लिप लाइनर अपने होंठों को स्वाभाविक आउटलाइन पर ही लगाएं. अब इसमें अपना मनपसंद लिपस्टिक का शेड लगाएं. सबसे आख़िर में अपनी उंगली पर न्यूड आइ शैडो लें और ऊपरी होंठ पर बिल्कुल बीच में थपथपाते हुए लगा लें. इससे आपके होंठ संतुलित और आकर्षक नज़र आएंगे.
ऊपरी होंठ है भरा हुआ: यदि आपका ऊपरी होंठ भरा हुआ है तो ज़ाहिर है कि आपको अपने निचले होंठ पर थोड़ा काम करना होगा. जब लिप लाइनर लगाएं तो ऊपरी होंठ को होंठ की वास्तविक आउटलाइन पर लाइन करें और निचले होंठ को वास्तविक आउटलाइन से हल्का-सा बाहर की ओर रखें. बाद में इसे होंठों की वास्तविक आउटलाइन के साथ स्मज करें. अपना मनपसंद लिपस्टिक शेड लगाते समय निचले होंठ के शेड को ऊपरी होंठ की तुलना में एक शेड हल्का रखें. इससे आपके होंठ संतुलित और सुंदर नज़र आएंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

फ़ोटो: गूगल

Tags: apply lipstick according to the shape of the lipsart of makeupBeautyfull lipslip shapelipslipsticklipstick hackslipstick installation methodmakeup mantraOy Aflatoonplump lipsplump lower lipplump upper lipthin lipsओए अफलातूनपतले होंठब्यूटीभरे हुए होंठमेकअप की कलामेकअप मंत्रमोटा ऊपरी होंठमोटा निचला होंठमोटे होंठलिपस्टिकलिपस्टिक लगाने का तरीक़ालिपस्टिक हैक्सहोंठहोंठों का आकारहोंठों के आकार के अनुसार लगाएं लिपस्टिक
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum