• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

कहीं आप बालों को ग़लत तरीक़े से ब्लो ड्राइ तो नहीं कर रहे?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 21, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
कहीं आप बालों को ग़लत तरीक़े से ब्लो ड्राइ तो नहीं कर रहे?
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि अपने बालों को मनचाहे तरीक़े से संवारने के लिए ब्लो ड्राइ करना कितना ज़रूरी है. हम कभी-कभी ही इतने भाग्यशाली होते हैं कि बाल बिना ब्लो ड्राइ के हमारा कहना मान लें. बाक़ी दिनों में तो हमें ड्रायर का इस्तेमाल करना ही पड़ता है. पर क्या आपको पता है कि ग़लत तरीक़े से ड्रायर का इस्तेमाल करने से आपके बालों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है? बाल रूखे, बेजान और ब्रिटल हो सकते हैं? यही वजह है कि हम आपको ब्लो ड्राइ से जुड़ी ऐसी ग़लतियों के बारे में बता रहें, जिनसे आपको बचना चाहिए.

बाल सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, फिर चाहे आप महिला हों या पुरुष, क्योंकि बाल ही तो हमारा पूरा लुक बना या बिगाड़ देते हैं. जिस दिन बाल अच्छी तरह सेट हों यानी आपका ‘गुड हेयर डे’ हो तो आप ख़ुद को कितना आत्मविश्वासी महसूस करते हैं, है ना? और गुड हेयर डे बनाने के लिए बालों को ब्लो ड्राइ कर अपने मनचाहे आकार में संवारना ही पड़ता है. पर याद रखिए कि अंतत: ब्लो ड्रायर भी एक हीटिंग टूल है, जिसे यदि सही तरीक़े से इस्तेमाल न किया जाए तो इसका बालों पर बुरा असर पड़ सकता है.

क्या आपने बालों पर हीट प्रोटेक्टैंट लगाया है?
हमने आपको ऊपर ही बता दिया है कि ब्लो ड्रायर एक हीटिंग टूल है. अत: अपने बालों को ऊष्मा से होने वाले नुक़सान से बचाने के लिए आपको बालों पर हीट प्रोटेक्टैंट ज़रूर लगाना चाहिए. बाज़ार में उपलब्ध हीट प्रोटेक्टैंट की रेंज में से अपने बालों के प्रकार के अनुसार एक प्रोडक्ट चुनें और ब्लो ड्राइ करने से पहले इसे बालों पर लगाएं. इससे आपके बालों पर एक सुरक्षात्मक पर्त बन जाएगी और ड्रायर की हीट से बालों को कोई क्षति नहीं पहुंचेगी.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

क्या आपने ड्रायर को सही तरीक़े से पकड़ा है?
क्या आप यह जानते हैं कि हेयर ड्रायर को सही तरीक़े से पकड़ा जाना भी बहुत ज़रूरी है? यह आपके बाल से चिपका हुआ बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. अन्यथा यह आपके बालों को नुक़सान पहुंचाना शुरू कर देगा. बाल और ड्रायर के बीच कम से कम दो सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए. साथ ही, कभी भी सबसे तेज़ स्पीड पर रखकर ब्लो ड्राइ न करें. यदि ऐसा करना ज़रूरी हो तो ड्रायर के एक्स्टेंशन का इस्तेमाल ज़रूर करें.

कहीं आप गीले बालों पर ही ड्रायर का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे?
यदि आप शैम्पू कर के बाहर निकलते ही पानी से तर बालों पर ब्लो ड्राइ करते हैं तो जान लें कि आपके बालों के क्षतिग्रस्त होने, जलने और टूटने की संभावना बहुत बढ़ जाती है. क्योंकि गीले बाल बेहद कमज़ोर होते हैं. जब आपके बाल कम से कम 40 प्रतिशत तक सूख चुके हों, तभी आप उनपर ब्लो ड्राइ का प्रयोग करें.

क्या आपने बालों को छोटे-छोटे सेक्शन्स में बांट लिया है?
अस्त-व्यस्त बालों पर कहीं से भी ब्लो ड्राइ करना शुरू न करें. यदि आप ऐसा करेंगे तो आपके बाल फ्रिज़ी और रूखे हो सकते हैं. बालों को छोटे-छोटे सेक्शन्स में बांटने के बाद ही ब्लो ड्राइ करना शुरू करें. इस काम में भले ही आपको थोड़ा समय ज़्यादा लगेगा, लेकिन हमारा विश्वास कीजिए कि इसके नतीजे बेहतर मिलेंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: balow dryingBeautyBlow DryBlow Drying Correctlyblow drying mistakesBlow Drying Wronglycorrect way of blow dryingdrying hairhairHair carehair dryerHair DryingProper DryingWrong Waywrong way of blow dryingग़लत तरीक़ागलत तरीक़े से ब्लो ड्राइ करनाबालबाल सुखानाबालों की देखभालबालों को सुखानाब्यूटीब्लो ड्राइसही तरीक़ासही तरीक़े से ब्लो ड्राइ करनाहेयरहेयर केयरहेयर ड्राइअरहेयर ड्राइंगहेयर ड्रायर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum