• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मेकअप में भी ख़ूब पसंद किया जाता है कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 2, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
मेकअप में भी ख़ूब पसंद किया जाता है कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप कलर ब्लॉकिंग के बारे में नहीं जानती हैं तो आपको बता दें कि शोख़ और बोल्ड रंगों के मेल से अपना मेकअप लुक तैयार करना ही कलर ब्लॉकिंग है. कलर ब्लॉकिंग में कलर व्हील में मौजूद विपरीत रंगों से मेकअप लुक तैयार किया जाता है. क्या ख़ासियत होती है इस मेकअप ट्रेंड की और इस ट्रेंड को अपनाते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए, यहां हम आपको इसी बारे में बता रहे हैं.

 

फ़ैशन की दुनिया में कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड का दबदबा है ही, लेकिन सौंदर्य की दुनिया में भी कलर ब्लॉकिंग पीछे नहीं है. इसका इस्तेमाल करते समय आप अपनी आंखों, होंठों और यहां तक कि नेल पॉलिश के रंग को भी विरोधाभासी रख सकती हैं. और यदि आपने रंगों का सही चुनाव किया तो यह लुक बेहद मनमोहक नज़र आएगा, लेकिन ग़लत रंगों का चयन आपको ख़राब भी दिखा सकता है. पर आप चिंता न करें, क्योंकि हम आपको बताने जा रहें कि किन छोटी-छोटी बातों और तकनीकों का ध्यान रखकर आप कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड को आसानी से अपना सकती हैं और अपने पसंदीदा रंगों के साथ खेलते हुए मेकअप कर सकती हैं. आइए, जानते हैं…

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023


फ़ोटो: @khan_do_makeup

कितने रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए
इस ट्रेंड में आपको रंगों का इस्तेमाल करना है, शोख़ रंगों का और कॉन्ट्रास्टिंग रंगों का इस्तेमाल करना है, लेकिन यह तो याद रखना ही होगा- अति सर्वत्र वर्जयेत. कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड में यदि आप सुरक्षित रहते हुए आगे बढ़ना चाहती हैं तो हमारी सलाह होगी कि आप केवल दो ही रंगों का इस्तेमाल करें. और ये भी क़तई ज़रूरी नहीं कि ये दोनों रंग हमेशा विरोधाभासी हों, आप मेकअप के लिए एक-दूसरे के पूरक रंगों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. और यदि आप प्रयोगधर्मी हैं और तीसरा रंग भी मेकअप में शामिल करना चाहती हैं तो इसे बेहद हल्का रखें और इसे पहले दो रंगों शेड्स में से ही चुनें.

 


फ़ोटो: @kamarayamamakup

कौन-से रंगों का तालमेल अच्छा लगेगा
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कलर ब्लॉकिंग में आप विरोधाभासी रंग चुन सकती हैं, पूरक रंग चुन सकती हैं. यदि कुछ रंगों के लिए आप सलाह चाहती हैं तो शोख़ गुलाबी के साथ नीला, पीले के साथ नीला, शोख़ गुलाबी के साथ नारंगी रंग अपनाए जा सकते हैं. आप अपने पसंद के रंगों को भी मिक्स-मैच कर सकती हैं. इसके अलावा जिन कुछ रंगों का तालमेल अच्छा लगता है वे हैं: पीला और जामुनी, नीला और नारंगी, पीला और गुलाबी. गुलाबी और हरा आदि. आप चाहें तो ऑम्ब्रे इफ़ेक्ट देते हुए इस ट्रेंड को और रुचिकर बना सकती हैं. इसके लिए एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स का चुनाव करें, जिनमें से एक बहुत गहरा हो और दूसरा हल्का हो.


फ़ोटो: @bcbalutto

कैसे बनाएं इसे और दिलचस्प
चूंकि कलर ब्लॉकिंग में रंग अपने आप में ही बोल्ड होते हैं अत: जब तक आप पारंगत न हो जाएं शिमर आदि अपनाने से बचना चाहिए, अन्यथा आपका ब्यूटी लुक बेहद अजीब नज़र आ सकता है. लेकिन यदि समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो शिमर भी मोहक नज़र आ सकता है. और यदि कलर ब्लॉकिंग के साथ प्रयोग करना है तो आप ज्योमेट्रिक आकारों के लेकर प्रयोग कर सकती हैं. ये आकार कलर ब्लॉकिंग मेकअप ट्रेंड को और भी दिलचस्प बना देते हैं. इन आकारों को लेकर आप अपनी रचनात्मकता को उड़ान भरने दें.

 

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम
कवर फ़ोटो: @kamarayamamakup

Tags: Beautycolor blockingcolor blocking makeupcontrast colorscontrasting colorsmakeupmakeup spellsmakeup trendstrendsकलर ब्लॉकिंगकलर ब्लॉकिंग मेकअपकॉन्ट्रास्ट कलर्सचलनट्रेंडब्यूटीमेकअपमेकअप ट्रेंडमेकअप मंत्रविरोधाभासी रंग
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum