• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

आंखों के निचले हिस्से को कंसील करना अब होगा बेहद आसान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 28, 2022
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
BEAUTY
Share on FacebookShare on Twitter

आंखों के निचले हिस्से के बेजान नज़र आने की वजह चाहे जो भी हो, आपको नींद न आना या फिर आंखों के नीचे के काले घेरे यह बात तो आप भी जानती होंगी कि कंसीलर की सहायता से इन्हें बख़ूबी छुपाया जा सकता है. पर इसका सही तरीक़ा क्या है? वही तो हम आपको बताने जा रहे हैं…

 

यदि आपने हल्की-सी भी ड्रॉइंग या पेंटिंग की होगी तो आपके लिए आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों या फिर दाग़-धब्बों को छुपाना बड़ा आसान सा काम है. हां, लेकिन इसे करने की सही ट्रिक मालूम होना भी बेहद ज़रूरी है. यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आंखों के नीचे के काले घेरे हमें उम्रदराज़ और थका हुआ दिखाते हैं, लेकिन कंसीलर से इन्हें छुपा लेने के बाद न तो आप थकी हुई दिखेंगी और ना ही उम्रदराज़. तो आइए, जान लेते हैं कि किस तरह लगाया जाना चाहिए कंसीलर, ताकि आंखों का निचला हिस्सा नज़र आए पर्फ़ेक्ट.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

पहले से करनी होगी तैयारी
आंखों के आसपास का हिस्सा नाज़ुक और संवेदनशील तो होता ही है. अत: बहुत ज़रूरी है कि इस हिस्से की अच्छी तरह देखभाल की जाए, इसे पोषण दिया जाए. इस हिस्से पर रोज़ाना आइ क्रीम का इस्तेमाल करें. यदि आप आइ क्रीम न लगाना चाहती हों तो सोने से पहले बादाम के तेल से इस हिस्से की रोज़ मालिश करें. यदि आप ऐसा करेंगी तो इस हिस्से पर मौजूद झुर्रियां, बारीक़ रेखाएं कम हो जाएंगी और जब इस पर कंसीलर लगाएंगी तो वह ज़्यादा अच्छी तरह लगेगा.

सही जगह पर लगाएं
अक्सर कंसीलर लगाते समय हम ये ग़लती कर जाते हैं. ध्यान रखें कि कंसीलर आंखों के आसपास हर जगह नहीं लगाना है. आंखों के नीचे का जितना हिस्सा काला या गहरे रंग का नज़र आ रहा है कंसीलर केवल उसी जगह लगाया जाना चाहिए. कंसीलर के इस्तेमाल का यह थंब रूल है कि उसे केवल दाग़-धब्बे वाली जगह पर ही लगाया जाना चाहिए. अत: जब इसे आंखों के नीचे लगाना है तो आंखों के नीचे बनने वाले नीले-स्लेटी रंग के हिस्से पर अंग्रेजी के अक्षर C का आकार बनाते हुए लगाएं. जब इसे ब्लेंड करना हो तो बाहर की ओर लाते हुए ब्लेंड करें.

उंगलियों से न लगाएं
यदि आप चाहती हैं कि कंसीलर के इस्तेमाल के बारे में कोई और जानने भी न पाए तो इसे कभी भी उंगलियों से न लगाएं. क्योंकि उंगली पर कंसीलर आवश्यकता से ज़्यादा मात्रा में लग जाता है, जबकि कंसीलर ब्रश की सहायता से इसे लगाने पर आप इसकी मात्रा को आवश्यकता के अनुसार कम या ज़्यादा कर सकती हैं. ब्रश के इस्तेमाल से आप कंसीलर को अच्छी तरह ब्लेंड कर सकती हैं, जिससे किसी को यह पता भी नहीं चलेगा कि आपने कंसीलर का इस्तेमाल किया है. एक बात और ध्यान रखें, कंसीलर को ब्लेंड बहुत अच्छी तरह करें. जितनी अच्छी तरह ब्लेंड करेंगी, उसके उतने ही अच्छे नतीजे मिलेंगे.

बहुत ज़्यादा यानी बहुत ख़राब
यदि आपको लगता है कि आप ज़्यादा मात्रा में कंसीलर लगा कर ज़्यादा अच्छा कवरेज पा सकेंगी तो आप ग़लत हैं. दाग़-धब्बों को छुपाने के लिए इसकी झीनी सी पर्त ही काफ़ी है. एक साथ बहुत ज़्यादा कंसीलर लगाने से वह थोपा हुआ और नक़ली सा नज़र आने लगता है. जबकि थोड़ा-थोड़ा कर के ज़रूरत के मुताबिक़ लगाना और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करना, कंसीलर लगाने का सही तरीक़ा है.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: concealerHow to ConcealUnder Eyesअंडर आइआंखों का निचला हिस्साकंसीलरकैसे करें कंसील
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum