• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या आप असमंजस में हैं कि फ़ेस सीरम का इस्तेमाल कब किया जाता है? हम इसका समाधान लाए हैं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 22, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
क्या आप असमंजस में हैं कि फ़ेस सीरम का इस्तेमाल कब किया जाता है? हम इसका समाधान लाए हैं
Share on FacebookShare on Twitter

जब बात फ़ेस सीरम की हो तो हम सभी जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से चेहरा नम, आभावान और कसा हुआ नज़र आता है. यही वजह है कि इन दिनों फ़ेस सीरम सौंदर्य-प्रेमी युवतियों और महिलाओं की आंखों का तारा बना हुआ है. लेकिन अब भी कई युवतियां इस बात को लेकर असमंजस में रहती हैं कि आख़िर फ़ेस सीरम को कब इस्तेमाल किया जाना चाहिए? यदि आप भी उनमें से एक हैं तो चिंता न करें, हम आपका सारा कन्फ़्यूशन दूर किए देते हैं…

इससे पहले कि हम आपको सीरम के इस्तेमाल का सही स्टेप बताएं हम आपको बताना चाहेंगे कि सीरम दरअसल, एक हल्के, वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइज़र की तरह होता है. जो तुरंत ही त्वचा के भीतर समाहित होकर आपकी त्वचा को नमी देता है, उसमें स्वस्थ चमक जगाता है और चेहरे पर कसाव भी लाता है. कुछ सीरम में कुछ ऐक्टिव इन्ग्रीडिएंट्स भी होते हैं, जो त्वचा को सेहतमंद बनाने, बारीक़ रेखाओं और झुर्रियों को कम करने, ओपन पोर्स में कसाव लाने में कारगर होते हैं.
जिस तरह हर ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ होता है, बिल्कुल उसी तरह यह बिल्कुल ज़रूरी नहीं कि एक ही सीरम सबको सूट करे. अत: हमेशा अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही सीरम का चुनाव करें और रही बात इसके सही इस्तेमाल की तो उसका तरीक़ा हम आपको आगे बता ही रहे हैं…

सुबह के समय यूं करें सीरम को अपने रूटीन में शामिल
हम सभी जानते हैं कि त्वचा की देखभाल के रूटीन का तयशुदा फ़ॉर्मूला है सीटीएम यानी क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग. क्लेंज़िंग में आप त्वचा पर मौजूद धूल-गंदगी, प्रदूषण के कणों आदि को अपने चेहरे से हटाते हैं. इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करते हैं, ताकि चेहरे पर मौजूद ओपन पोर्स बंद हो जाएं. सामान्य तौर पर इसके बाद आता है मॉइस्चराइज़िंग का स्टेप, लेकिन यदि आप सीरम का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो टोनिंग के स्टेप के बाद आपको अपने चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए. अपनी हथेली पर एक-दो बूंद सीरम लें. अपनी उंगलियों की सहायता से चेहरे पर इसके डॉट्स बनाएं और सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए इसे चेहरे पर लगाएं. सीरम का फ़ॉर्मूला ऐसा होता है कि यह तुरंत ही आपकी त्वचा के भीतर समाहित हो जाता है. इसके बाद दो-तीन मिनट इंतज़ार करें, ताकि सीरम त्वचा के भीतर अच्छी तरह समाहित हो जाए. और सबसे आख़िरी में अपनी स्किन टाइप के मुताबिक़ चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

रात के समय ऐसे करें फ़ेस सीरम का इस्तेमाल
रात के समय सोने से ठीक पहले आप अपने चेहरे को क्लेंज़ करें. इससे दिनभर में चेहरे जमी धूल-गंदगी, पसीने, प्रदूषण और तेल आदि हट जाएंगे और आपकी त्वचा साफ़ होकर, खुलकर सांस ले सकेगी. इसके बाद आप अपने चेहरे पर ऊपर बताए गए तरीक़े से सीरम लगाएं और इत्मीनान से सो जाएं. रातभर में सीरम आपकी त्वचा के भीतर समाहित हो कर अपना काम करता रहेगा और सुबह आप ताज़गीभरी, सुकोमल त्वचा के साथ जागेंगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: BeautyCleansingHow To Use Serum At NightHow To Use Serum In The MorningMoisturizingRight Way To Use SerumserumSerum UseskincareToningक्लेंज़िंगटोनिंगब्यूटीमॉइस्चराइज़िंगरात को कैसे करें सीरम का इस्तेमालसीरमसीरम का इस्तेमालसीरम के इस्तेमाल का सही तरीक़ासुबह कैसे करें सीरम का इस्तेमालस्किनकेयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum