• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

टैल्कम पाउडर को इन कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 28, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
टैल्कम पाउडर को इन कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि टैल्कम पाउडर आपके मेकअप किट में होता तो है, पर बेचारा-सा एक कोने में पड़ा रहता है. पर हम जानते हैं कि यह आलेख पढ़ने के बाद ऐसा बिल्कुल भी नहीं होनेवाला. हम आपको टैल्कम पाउडर के चार ऐसे इस्तेमाल बता रहे हैं, जो आपकी ब्यूटी और मेकअप की ज़रूरतों के लिए बहुत काम के साबित होंगे और जिनके बारे में आपको पहले किसी ने नहीं बताया होगा. तो आइए झटपट जान लें कि टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल से आप कैसे अपने मेकअप/ब्यूटी रूटीन को आसान बना सकती हैं.

 

यहां हम जिनके बारे में बताने जा रहे हैं, टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल की ये तरक़ीबें अब तक आपके साथ किसी ने भी साझा नहीं की होंगी. तो तैयार हो जाइए टैल्कम पाउडर के ऐसे इस्तेमाल के बारे में जानने के लिए जो व्यावहारिक हैं और आपके ब्यूटी रूटीन को आसान बना देंगे. हां, एक बात का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है कि आपने किसी अच्छी गुणवत्ता वाले पाउडर का चुनाव किया हो और साथ ही उसकी एक्सपायरी डेट चेक कर ली हो. एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद आपको टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बाल तैलीय हो रहे हैं तो ड्राइ शैम्पू की तरह इस्तेमाल करें
यदि आप घर से बाहर निकल चुकी हैं और अचानक किसी ख़ास मीटिंग/पार्टी का आमंत्रण मिलता है, जहां आप जाना तो चाहती हैं, पर आपको लग रहा है कि आपके बाल चिपचिपे हो रहे हैं. आप पछताती हैं कि आज आपने बाल धोना क्यों टाल दिया? तो चिंता न करें. अपने ब्यूटी बैग में मौजूद टैल्कम पाउडर को ड्राइ शैम्पू की तरह इस्तेमाल करें. टैल्कम पाउडर के महीन कण स्कैल्प पर मौजूद तेल को सोख लेते हैं और आपके बाल तरोताज़ा नज़र आने लगते हैं. हां, ऐसा करते समय ध्यान रखें कि आप ज़रूरत से ज़्यादा पाउडर का इस्तेमाल न करें.
कैसे करें इस्तेमाल: अपनी हथेली पर थोड़ा-सा पाउडर लें और इसे अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से रगड़ें. अतिरिक्त पाउडर को झड़ा लें. आपके बाल यूं लगने लगेंगे, जैसे कि आपने उन्हें आज ही धोया हो.

त्वचा की सूजन, जलन से पाइए राहत
अच्छी क्वालिटी के टैल्कम पाउडर त्वचा की परेशानियों से भी राहत देते हैं. यदि त्वचा पर किसी वजह से अचानक सूजन आ गई हो या फिर जलन हो रही हो तो आप टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करके देखें, आपको राहत ज़रूर मिलेगी. हां, यदि राहत न मिले तो फौरन किसी डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह लें.
कैसे करें इस्तेमाल: त्वचा में जिस जगह पर जलन या सूजन हो, वहां पाउडर छिड़कें. चंद ही पलों में आपको राहत महसूस होगी. यदि ऐसा नहीं हो रहा हो तो आप त्वचा को धो लें और तुरंत डर्मैटोलॉजिस्ट से मिलें.

पलकों को घना दिखाएगी यह ट्रिक
यदि आपकी पलकें पतली हैं और आपको लगता है कि सही तरीक़े से मस्कारा लगाने के बावजूद वे ज़्यादा मोटी नज़र नहीं आतीं, अलग से उभरकर दिखाई नहीं देतीं तो टैल्कम पाउडर यहां भी आपकी मदद के लिए हाज़िर है.
कैसे करें इस्तेमाल: अपनी हथेली पर थोड़ा-सा टैल्कम पाउडर लें. अपनी उंगलियों की सहायता से इसे पलकों पर लगाएं. इसके बाद मस्कारा का कोट लगाएं. आप अपनी पलकों की मोटाई पर ख़ुद ही रीझ जाएंगी.

केकी मेकअप को झटपट सुधारिए
यदि मेकअप करते समय मेकअप सेट करने वाला लूज़ पाउडर ख़त्म हो गया हो तो भी आप ब्रश की सहायता से टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके साथ ही यदि मेकअप करने के बाद आपको लगता है कि मेकअप केकी हो गया है तो उसे सेट करने में भी टैल्कम पाउडर आपके बहुत काम आएगा.
कैसे करें इस्तेमाल: अपनी हथेली पर थोड़ा सा टैल्कम पाउडर डालें. मेकअप सेट करने या फिर केकी मेकअप को दुरुस्त करने के लिए इसे ब्रश की सहायता से चेहरे पर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: As Dry ShampooSet Cakey MakeupTalcum PowderTalcum Powder HacksTalcum Powder smart useTalcum Powder UsesThicker EyebrowsTo Reduce IrritationTo Reduce PuffinessTo Set Makeup Creaseकेकी मेकअप सेट करेंजलन कम करने के लिएटैल्कम पाउडरटैल्कम पाउडर का इस्तेमालटैल्कम पाउडर का स्मार्ट इस्तेमालटैल्कम पाउडर हैक्सड्राइ शैम्पू की तरहपलकों को घना दिखानामेकअप क्रीज़ को सेट करने के लिएसूजन कम करने के लिए
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum