• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

होली के रंगों को बालों पर न करने दें अत्याचार

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 17, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
होली के रंगों को बालों पर न करने दें अत्याचार
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि पिछली बार आपने महामारी के आने के पहले ही रंगों, गुलाल और पानी वाली होली खेली होगी. दो बरस बाद अब, जबकि महामारी के कम होने की आहट हुई है और ज़िंदगी की तमाम रौनकें लौट रही हैं, इस बार सभी लोगों में होली मनाने का उत्साह है. इस उत्साह को ज़िंदा कीजिए, लेकिन अपने बालों को बेजान बनाने की ग़लती क़तई मत कीजिए. वरना एक दिन की होली और महीनों तक बाल रूखे और निस्तेज नज़र आने लगेंगे. बालों को होली के रंगों से होनेवाले नुक़सान से बचाने के आसान तरीक़े आपको यहां मिलेंगे.

 

आप युवक हैं या युवती, होली का रंग तो यह बात नहीं पहचानता. ये रंग तो जिन भी बालों पर लगेगा उन्हें बेजान, रूखा और टूटने जैसा यानी ब्रिटल ही बनाएगा. यदि आप भी होली खेलने के बहुत शौक़ीन हैं और महामारी का दौर गुज़र जाने के बाद इस होली का जमकर लुत्फ़ उठाना चाहते/चाहती हैं तो अपने बालों को इसके लिए पहले से ही तैयार कर लें. यहां मौजूद हैं इसके छोटे और कारगर टिप्स.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

होली से पहले ट्रिम करवा लें बाल
यदि आप यह सोच कर बाल कटवाना स्थगित कर रहे/रही हैं कि आप यह काम होली के बाद करेंगे/करेंगी तो हमारी मानिए और बालों को ट्रिम करवा लीजिए. इससे बालों के सिरों पर मौजूद दोमुहे बाल हट जाएंगे और आपके बाल मज़बूत हो जाएंगे. यदि आप बालों को पहले ट्रिम नहीं करवाते हैं तो रंगों की वजह से आपके बालों के आख़िरी सिरे रूखे होकर बहुत ज़्यादा ब्रिटल हो जाते हैं और बाल टूटने लगते हैं.

स्कैल्प की मालिश करें
होली से एक रात पहले अपने स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें. इसके लिए अपनी पसंद का तेल चुनें और हल्के हाथों से स्कैल्प पर इसे लगाएं और सौम्यता से 10-20 मिनट तक मसाज करें. यह तेल रंगों के लिए अवरोध बनेगा और उन्हें स्कैल्प पर मौजूद हेयर फ़ॉलिकल्स में जाने से व उन्हें क्षतिग्रस्त करने से रोकेगा.

नारियल के तेल से बना हेयर मिस्ट लगाएं
हो सकता है कि आपको लगे कि होली का रंग बालों को कोई ख़ास नुक़सान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन यह उससे कहीं ज़्यादा नुक़सान पहुंचाते हैं, जितना कि आप सोचते हैं. इससे बचने के लिए नारियल के तेल का यह आसान सा हेयर मिस्ट बनाएं. इसके लिए एक बोल में दो टेबलस्पून नारियल का तेल और दो टेबलस्पून गुलाब जल (यदि बाल लंबे हैं तो थोड़ा ज़्यादा बनाएं, लेकिन तेल और गुलाबजल की मात्रा समान रखें) मिलाएं और इसे स्प्रे बॉटल में भर लें. होली खेलने जाने से तक़रीबन एक घंटे पहले इस मिस्ट अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं. यह मिश्रण आपके बालों और होली के रंगों के बीच एक अवरोध बना देगा, जिससे आपके बालों को नुक़सान नहीं पहुंचेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: hair care on holihair should not be dry with colors Do not harm the hair with colorshair should not be lifelessHoliholi and hairholi colorsholi colors on hairprepare hair before playing holiprepare hair for holiबाल न हों बेजानबालों पर होली के रंगरंगों से बाल न हों रूखेरंगों से बालों को न पहुंचे नुक़सानहोलीहोली और बालहोली के रंगहोली के लिए बालों को करें तैयारहोली खेलने से पहले बालों को करें तैयारहोली पर बालों की देखभाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum