• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या आपको पता है स्क्रब करने का सही तरीक़ा?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 20, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
क्या आपको पता है स्क्रब करने का सही तरीक़ा?
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपको पता है कि आप महिला हों या पुरुष स्क्रबिंग सभी को करनी चाहिए? अब यदि आप पूछें कि क्यों तो इसका जवाब बड़ा आसान है! हम सभी की त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जो हमारे चेहरे को फीका और मुरझाया हुआ दिखाते हैं. वातावरण में मौजूद प्रदूषण और धूल मिट्टी के कण हमारे चेहरे पर जमा होकर उसकी असली रंगत को छुपा देते हैं. तो इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप युवक हों या युवती, लेकिन यदि आप अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं तो आपको सप्ताह में एक बार चेहरे को स्क्रब ज़रूर करना चाहिए. यहां जानिए सही तरीक़े से त्वचा को स्क्रब कैसे किया जाए…

हम सभी का अपनी त्वचा को सप्ताह में कम से कम एक बार स्क्रब करना तो बनता ही है. त्वचा की देखभाल के लिए यह एक बहुत ही ज़रूरी प्रक्रिया है. वातावरण में मौजूद धूल-गंदगी के कण और त्वचा की मृत कोशिकाएं हमारे चेहरे पर जमती जाती हैं. यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो आपका चेहरा बेजान दिखता है, रंगत स्वाभाविक नज़र नहीं आती और यदि ये कण आपकी त्वचा के पोर्स में फ़स जाएं तो मुहांसे, ब्रेकआउट्स और इन्फ़ेक्शन का कारण भी बन सकते हैं.
हां, एक बात और स्क्रबिंग नियमित अंतराल पर की जानी चाहिए. सप्ताह में एक बार काफ़ी होगा. यदि आप इससे ज़्यादा करेंगी/करेंगे तो इससे आपकी त्वचा को नुक़सान भी पहुंच सकता है. यही वह है कि आपको स्क्रबिंग करने से पहले उसका सही तरीक़ा मालूम होना चाहिए. तो आइए, जानते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

सही स्क्रब चुनें
यदि आप घरेलू और प्राकृतिक इन्ग्रीडिएंट्स से स्क्रब बनाना पंसद करें तो इससे अच्छी तो कोई बात ही नहीं हो सकती, लेकिन यदि आप बाज़ार से कोई स्क्रब ख़रीद रहे/रही हों तो यह देख लें कि वह आपकी त्वचा के अनुरूप हो. एक्स्फ़ॉलिएटर की गुणवत्ता से समझौता न करें और देख लें कि जो स्क्रब आप ख़रीद रहे हैं वो पैराबीन्स या सल्फ़ेट रहित हों. इससे आपकी त्वचा में रूखापन नहीं आएगा.

स्क्रब हमेशा सूखी त्वचा पर लगाएं
यदि आपको भी यह ग़लतफ़हमी है कि स्क्रब को हल्की गीली या नम त्वचा पर लगाना चाहिए तो आप अकेले ही ऐसे नहीं हैं. पर सच्चाई यह है कि स्क्रब को यदि सूखी त्वचा पर लगाया जाए तभी यह बेहतरीन परिणाम देता है. तो अब से जब भी स्क्रब करना हो आप इसे सूखी त्वचा पर ही लगाएं.

उंगलियों को करें गीला
जब सूखे चेहरे पर आप स्क्रब लगा लें तो उंगलियों को गीला करें और गीली उंगलियों से चेहरे की मालिश करें. यह भी ध्यान रखें कि आपको सौम्यता से और सर्कुलर मोशन में उंगलियां घुमाते हुए चेहरे की मालिश करना है. अपने टी ज़ोन (माथे और नाक का हिस्सा) पर ज़्यादा ध्यान दें, क्योंकि इस हिस्स पर ज़्यादा गंदगी मौजूद होती है.

यूं धोएं चेहरा
जब आपने पर्याप्त समय तक चेहरे की मसाज कर ली हो (तीन-चार मिनट) तो अपने चेहरे को सामान्य तापमान वाले या फिर ठंडे पानी से धोएं. सर्दी के दिनों में गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकते हैं. जब आपको लगे कि चेहरे से स्क्रब के दाने अच्छी तरह हट गए हैं तो चेहरे को तौलिए से थपथपाते हुए सुखाएं. इसके बाद अपने चेहरे पर त्वचा के प्रकार के अनुरूप मॉइस्चराइज़र लगाएं और ख़ुद महसूस करें कि चेहरा कितना साफ़-सुथरा, नर्म-मुलायम और दमकता दिखाई दे रहा है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: benefits of scrubbingdead skin cellsexfoliatingremove dead skin cellsright way to scrubscrubscrubbingskinskin careएक्स्फ़ॉलिएट करनाडेड स्किन सेलत्वचात्वचा की देखभालस्क्रबस्क्रब करनास्क्रब करने का सही तरीक़ास्क्रबिंग के फ़ायदेहटाएं डेड स्किन सेल्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum