• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या आप आंखों के आसपास की त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करती हैं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 14, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
क्या आप आंखों के आसपास की त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करती हैं?
Share on FacebookShare on Twitter

ये तो हम सभी महसूस करते हैं कि हमारी आंखों के आसपास का हिस्सा बहुत नाज़ुक होता है और यहीं सबसे पहले उम्र से जुड़े निशान, जैसे- महीन रेखाएं, झुर्रियां और क्रोज़ फ़ीट नज़र आते हैं. अत: यह बहुत ज़रूरी है कि आप आंखों के आसपास की त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करें. यह काम सही तरीक़े से कैसे किया जाए यहां हम यही बता रहे हैं, ताकि आप इस बात को लेकर निश्चिंत हो सकें कि आप समय से पहले उम्रदराज़ तो नज़र नहीं आ रही हैं.

आमतौर पर आंखों के आसपास होनेवाली समस्याएं है-डार्क सर्कल्स, आंखों के नीचे सूजन आना, आइ बैग्स, झुर्रियां और क्रोज़ फ़ीट. यदि आप चाहती हैं कि आपको समय से पहले ये सारी समस्याएं न हों तो बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी आंखों के आसपास के हिस्से का बिल्कुल उसी तरह ध्यान रखें, जिस तरह नियम से आप अपनी त्वचा की देखभाल करती है. कैसे किया जाए यह काम, आइए जानें…

आंखों के आसपास के हिस्से की मालिश करें
जिस तरह आप रोज़ाना अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नाइट रूटीन का पालन करती हैं, ठीक उसी तरह आपको आंखों के आसपास के हिस्से की भी रोज़ाना देखभाल करनी चाहिए. आइ क्रीम को उंगलियों पर लें और इस हिस्से की सौम्यता से धीरे-धीरे मालिश करें. रातभर में आइ क्रीम आंखों के इस हिस्से पर काम करेगी और कुछ ही दिनों में आपको अपनी आंखों के आसपास का हिस्से में सुधार ख़ुद नज़र आएगा.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

इस हिस्से में सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं
जिस तरह चेहरे की त्वचा पर सूरज की यूवी किरणों का बुरा असर पड़ता है, ठीक उसी तरह आंखों के आसपास के नाज़ुक हिस्से पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. अत: रोज़ाना जब आप सनस्क्रीन लगाएं तो आंखों के इस हिस्से पर सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें. इस प्रक्रिया को अपनी आदत में शामिल कर लेंगी तो आपको जल्द ही आंखों के आसपास की त्वचा में सकारात्मक बदलाव देखने मिलेगा.

सोने से पहले मेकअप ज़रूर उतारें, लेकिन आहिस्ता-आहिस्ता
यह तो मेकअप करने का पहला नियम है कि यदि आपको अपनी त्वचा से प्यार है तो मेकअप केवल तभी करें, जबकि आप रात को सोने से पहले मेकअप उतारना न भूलें, क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो मेकअप प्रोडक्ट्स त्वचा के पोर्स में फंसे रह जाते हैं, त्वचा सांस नहीं ले पाती, जिससे तरह-तरह की समस्याएं, जैसे-बेजान, निस्तेज त्वचा, मुहांसे, ब्रेकआउट्स आदि हो सकती हैं. तो जब भी आप मेकअप उतारें इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप हल्के हाथों से उतारा जाना चाहिए. सबसे पहले  कॉटन बॉल को मेकअप रिमूवर में डुबोएं. इससे सौम्यता से अपने चेहरे का मेकअप पोंछें. ख़ासतौर पर आइ मेकअप को हटाते समय बहुत हल्के हाथों से पोछें. यदि आप तेज़ी रगड़ते हुए मेकअप साफ़ करेंगी तो झुर्रियों व बारीक़ रेखाओं को असमय ही आमंत्रण देंगी. अत: मेकअप को सौम्यता से रिमूव करें.

घरेलू आइ मास्क का इस्तेमाल करें
कम से कम सप्ताह में एक बार आइ मास्क का इस्तेमाल करें. जिस तरह आप चेहरे की त्वचा की देखभाल के लिए फ़ेस मास्क लगाती हैं, आंखों और उसके आसपास के हिस्से को राहत पहुंचाने व रिजुवनेट करने के लिए आइ मास्क का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप खीरे के पतले टुकड़े आंखों पर रखें या फिर ग्रीन टी के टीबैग्स को फ्रिज में रखने के बाद आंखों पर रखें. इससे बस कुछ ही मिनटों में आंखों को ठंडक मिलेगी और उसके आसपास के हिस्से को पोषण मिलेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: around the eyescare for the area around the eyescare for the skin around the eyesskinskin around the eyesskin careआंखों के आसपास का हिस्साआंखों के आसपास की त्वचाआंखों के आसपास की त्वचा का रखें ख़्यालआंखों के आसपास के हिस्से की देखभालत्वचात्वचा की देखभाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum