• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ये व्यावहारिक तरीक़े अपनाइए और बालों का झड़ना रोकिए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 21, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
ये व्यावहारिक तरीक़े अपनाइए और बालों का झड़ना रोकिए
Share on FacebookShare on Twitter

बालों का झड़ना बालों की सबसे आम समस्या है, जिससे सभी युवक/युवतियां परेशान रहते हैं. और इस समस्या के साथ एक और समस्या ये है कि यदि आप इसे लेकर परेशान होते हैं, तनाव लेते हैं तो बालों के झड़ने की यह समस्या और ज़्यादा बढ़ती जाती है. अत: बहुत ज़रूरी है कि बालों का झड़ना रोकने का तनाव न लें और ये व्यावहारिक तरीक़े अपनाएं, ताकि बालों का झड़ना कम हो जाए.

बालों के झड़ने के मामले में अपने टेंशन को थोड़ा विराम दें और सबसे पहले यह बात जान लें कि बालों का झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है. एक दिन में 50-100 बालों का झड़ना सामान्य है और इसे सामन्य ढंग से ही लें. हां यदि रोज़ाना आपके बाल इससे कहीं ज़्यादा झड़ रहे हैं तो आपको सजग होने की ज़रूरत है. तब आप हमारे बताए हुए ये तरीक़े अपनाएं. इन्हें अपनाने से बालों का झड़ना ज़रूर कम हो जाएगा.

रात को सोने से पहले अपने स्कैल्प की मालिश करें: रोज़ रात को सोने से पहले अपने स्कैल्प की मालिश करें. इसके लिए तेल की ज़रूरत है. अपनी उंगलियों की सहायता से स्कैल्प की ड्राइ मसाज करें. अपने चेहरे को नीचे की ओर करके उंगलियों की पोरों से चार-पांच मिनट तक स्कैल्प की मालिश करें. इससे इस हिस्से में रक्त संचार सुधरेगा और हेयर फ़ॉलिकल्स मज़बूत बनेंगे. जिससे बाल मज़बूत होंगे और उनका टूटना, झड़ना कम होगा.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

सिल्क का हो तकिए का कवर: अपने तकिए के कवर को बदल दें. रोज़ाना सिल्क का बना तकिए का कवर इस्तेमाल करें. चूंकि सिल्क का कपड़ा मुलायम होता है, रात को सोते समय आपके तकिए के कवर और बालों के बीच घर्षण में कमी आएगी और बाल कम टूटेंगे.

धोने से पहले बालों में तेल लगाएं: रोज़ाना नहीं, लेकिन सप्ताह में कम से कम एक बार शैम्पू करने से एक घंटे पहले अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से तेल लगाएं. तेल लगाने से रूखे स्कैल्प को नमी भी मिलेगी और यहां रक्त का संचार सुधरेगा. इससे बाल मज़बूत बनेंगे और उनका झड़ना कम होगा.

शैम्पू से पहले बालों में कंघी करें: जब भी शैम्पू करने जा रही/रहे हों अपने बालों की उलझनों को सुलझा लें. बाल सुलझे रहेंगे तो शैम्पू के दौरान कम उलझेंगे और कम टूटेंगे. साथ ही, शैम्पू भी ऐसा चुनें, जो बाल झड़ने की समस्या को कम करने वाला हो.

कंडिशनर का इस्तेमाल ज़रूर करें: शैम्पू करने के बाद बालों में कंडिशनर न लगाने से बाल रूखे और फ्रिज़ी हो सकते हैं. ऐसे बाल ज़्यादा टूटते हैं. अत: शैम्पू के बाद बालों में कंडिशनर ज़रूर लगाएं. कंडिशनर के इस्तेमाल से बाल नर्म-मुलायम और नम बन जाते हैं. उनकी उलझन भी सुलझ जाती है. बाद में कंघी करना भी आसान होता है.

गीले बालों में कंघी न करें: गीले बाल कमज़ोर होते हैं और यदि आप उनपर कंघी चलाएंगे तो वे ज़्यादा संख्या में टूटेंगे. अत: गीले बालों पर कभी-भी कंघी न करें. जब बाल लगभग सूख चुके हों कंघी तभी करें और वो भी मोटे दांतों वाली कंघी से. कंघी करने का सही तरीक़ा यह है कि आप नीचे से उलझनों को सुलझाते हुए ऊपर की ओर बढ़ें. इससे भी बालों का झड़ना कम होगा.

बालों को सही तरीक़े से सुखाएं: बालों को सही तरीक़े से सुखाने से हमारा मतलब है कि उन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने दें. बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें. हेयर ड्रायर की हीट बालों को और क्षतिग्रस्त कर देती है, जिससे वे ज़्यादा झड़ने लगते हैं. जब बाल प्राकृतिक तरीक़े से हवा में सूखते हैं तो वे कम झड़ते हैं. जब बाल सूख जाएं तो ऊपर बताए गए तरीक़े से बालों में कंघी करें.

हेयर मास्क का इस्तेमाल करें: बालों की सेहत में और सुधार लाने के लिए अपने बालों के प्रकार के मुताबिक़ घरेलू हेयर मास्क बनाएं और उसका इस्तेमाल करें. सप्ताह में कम से कम एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल मज़बूत बनेंगे और कम झड़ेंगे.

 फ़ोटो: गूगल

Tags: hairHair carehair fallhow to stop hair fallstop hair fallways to stop hair fallअब नहीं झड़ेंगे बालकैसे रोकें बालों का झड़नाबालबालों का झड़नाबालों का झड़ना रोकने के तरीक़ेबालों की देखभालरोकें बालों का झड़नाहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum