• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मेकअप पसंद है? तो इस नाइट स्किनकेयर रूटीन को कभी-भी स्किप न करें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 22, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
मेकअप पसंद है? तो इस नाइट स्किनकेयर रूटीन को कभी-भी स्किप न करें
Share on FacebookShare on Twitter

तो आप भी मेकअप की शौक़ीन हैं? हमें पता है और ऐसा होना भी चाहिए, क्योंकि मेकअप हमें पलभर में बेहद आकर्षक दिखाने की कूवत जो रखता है. लेकिन हर चीज़ को इस्तेमाल करने का एक सही तरीक़ा होता है और यदि हम उसका पालन ना करें तो हमें उससे फ़ायदे की जगह नुक़सान उठाना पड़ता है. जानीमानी मेकअप आर्टिस्ट समाइरा संधू बता रही हैं कि यदि आप मेकअप की मुरीद हैं तो आपको नाइट स्किनकेयर रूटीन को कभी भी स्किप क्यों नहीं करना चाहिए…

हमें बेहद सुंदर दिखाने वाले मेकअप प्रोडक्ट्स चाहे कितने भी अच्छे क्यों न हों, लेकिन पूरी तरह प्राकृतिक तो नहीं ही होते. और मेकअप प्रोडक्ट्स के कण आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे त्वचा खुलकर सांस नहीं ले पाती. यही वजह है कि समाइरा कहती हैं,‘‘रात को सोने से पहले अपने चेहरे से मेकअप का एक-एक कण हटा देना और त्वचा को पोषित करना बेहद ज़रूरी है. सोने से पहले यदि आप स्किनकेयर रूटीन का सही तरीक़े से पालन करेंगी तो आपकी त्वचा बेहतरीन बनी रहेगी.’’ और यह सही तरीक़ा क्या है? इस सवाल का जवाब आपको नीचे मिलेगा

दिन के अंत में सबसे पहले उतारें चेहरे का मेकअप
जैसे ही आपके दिन की समाप्ति हो, चेहरे पर लगे मेकअप को अच्छी तरह साफ़ करें. यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो जैसा कि हमने ऊपर बताया आपकी त्वचा के रोमछिद्र बंद होने के कारण सांस नहीं ले सकेंगे और त्वचा निस्तेज नज़र आएगी. यही नहीं, रोमछिद्रों के बंद होने से आपको मुहांसों, ब्रेकआउट्स और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. मेकअप हटाने के लिए आप अपने पसंदीदा मेकअप रिमूवर का चुनाव कर सकती हैं. बाज़ार में कई तरह के मेकअप रिमूवर, जैसे- बायोडर्मा और माइसेलर वॉटर आदि उपलब्ध हैं, जो पलभर में ही आपके चेहरे से मेकअप प्रोडक्ट्स को हटा देंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

चेहरे को अच्छी तरह धोएं
मेकअप रिमूवर की सहायता से मेकअप हटाने के बाद भी मेकअप के कण चेहरे पर मौजूद हो सकते हैं. इन्हें हटाने के लिए चेहरे को क्लेंज़र और पानी की सहायता से अच्छी तरह धोना बहुत ज़रूरी है. अत: अपनी त्वचा के प्रकार के मुताबिक़ फ़ेसवॉश का इस्तेमाल करते हुए अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करें और थपथपाते हुए पोंछें.

मॉइस्चराइज़र लगाएं
जब त्वचा को इस तरह धोया जाता है तो वह रूखी हो ही जाती है. अत: चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाना एक बहुत महत्वपूर्ण स्टेप है, जो आपको चेहरा धोने के तुरंत बाद अपनाना चाहिए. यहां भी हमारी सलाह यही होगी कि अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार बाज़ार में उपलब्ध मॉइस्चराइज़र्स में एक को चुनें और जब भी चेहरा धोएं उसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं.

त्वचा की देखभाल के लिए एक क़दम और
क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग के इस रूटीन को रोज़ रात सोने से पहले ज़रूर अपनाएं. और समाइरा की सलाह तो यह भी है कि इसके बाद भी आपको अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार नाइटक्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि रातभर में इन प्रोडक्ट्स को आपकी त्वचा पर काम करने का लंबा समय मिलता है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Beautyexpert adviceface washfamous makeup artistmakeupmakeup artist advicemakeup fanmakeup removalmoisturizernight skin carenight skincarenight skincare routineSamira Sandhuskin careskincareskincare routinewhat is night skincare routineएक्स्पर्ट सलाहकैसा हो नाइट स्किनकेयर रूटीनत्वचा की देखभालनाइट स्किनकेयरनाइट स्किनकेयर रूटीननामचीन मेकअप आर्टिस्टफ़ेस वॉशब्यूटीमेकअपमेकअप आर्टिस्ट की सलाहमेकअप की शौक़ीनमेकअप रिमूवलमॉइस्चराइज़ररात को त्वचा की देखभालरात को त्वचा की देखरेख का तरीक़ासमाइरा संधूस्किन केयरस्किनकेयरस्किनकेयर रूटीन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum