• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

फ़ाउंडेशन चेहरे पर जंच नहीं रहा? तो इन बातों पर ध्यान दें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 19, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
फ़ाउंडेशन चेहरे पर जंच नहीं रहा? तो इन बातों पर ध्यान दें
Share on FacebookShare on Twitter

आप ने अच्छी तरह जांच-परखकर, अपनी स्किन टोन के मुताबिक़ सही फ़ाउंडेशन ख़रीदा था, पर अब आपकी समस्या ये है कि उसे लगाने के बाद आपका चेहरा बेजान/पैची/अजीब/फीका नज़र आ रहा है? तो हम आपका दुख समझ सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है और ये भी कि इस स्थिति से बचने के लिए आप क्या कर सकती हैं.

हम आपको पहले ही ताकीद कर रहे हैं कि फ़ाउंडेशन चुनने का काम बहुत पेचीदा है और यदि आपने इस काम में बाज़ी मार ली तो आपका मेकअप लुक हमेशा बेहद सुंदर नज़र आएगा. अब यदि आपकी समस्या ये है कि आपने पूरे नियमों का पालन करते हुए फ़ाउंडेशन ख़रीदा था, लेकिन चेहरे पर लगाने के बाद ये उतना अच्छा नहीं लग रहा है, जैसा कि स्टोर में/ऑनलाइन ख़रीदते वक़्त लगा था या लगाने के बाद ये पैची हो रहा है या फिर ये तो उससे बेहद ही अलग है, जैसा कि आपने सोचा था तो हम यहां आपको कुछ बातें बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखने पर आगे ऐसा नहीं होगा.

क्या आपने इसे ऑनलाइन ख़रीदा?
यदि आपने फ़ाउंडेशन को ऑनलाइन ख़रीदा था तो इसका आपकी त्वचा से बेमेल होना लगभग तय ही था. चाहे आपने डिजिटल कलर मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ही इसे क्यों न ख़रीदा हो, क्योंकि फ़ाउंडेशन एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे बिना अपनी त्वचा पर परखे कभी नहीं ख़रीदा जाना चाहिए. इसकी वजह यह है कि बॉटल में इसका रंग चाहे आपकी त्वचा से मिलता-जुलता क्यों न नज़र आए, लेकिन त्वचा पर लगाने के बाद यह बदला हुआ लग सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

अफ़लातून सलाह: चाहे जो भी हो जाए फ़ाउंडेशन हमेशा स्टोर पर जाकर ही ख़रीदें, ताकि आप इसे अपनी त्वचा पर जॉ लाइन के पास लगाकर इसके अंडरटोन्स को सही तरीक़े से परख सकें. और यह तय कर सकें कि ये आपकी त्वचा पर कैसा लग रहा है.

क्या आपने इसे लंबे समय तक लगाकर परखा?
क्या आप जानती हैं कि फ़ाउंडेशन चाहे जितना भी अच्छा हो, वह त्वचा पर लगने के बाद ऑक्सिडाइज़ भी होता है और आपकी त्वचा पर मौजूद नैचुरल ऑइल्स के साथ मिलकर अलग रंग का भी दिखाई देने लगता है? सारे नियमों का पालन करने, जैसे- आपने फ़ाउंडेशन को दिन के स्वाभाविक प्रकाश में परखा, अपनी जॉ लाइन पर लगा के देखा और फिर अपनी त्वचा के जैसा नज़र आने पर ही आपने उसे ख़रीदा, के बाद भी यदि आपने इसे लंबे समय तक चेहरे पर लगाए रखनेवाली कसौटी पर नहीं परखा है या यह नहीं देखा है कि यह आपकी त्वचा के नैचुरल ऑइल्स के साथ मिलकर कैसा नज़र आएगा तो बहुत संभव है कि यह आपके चेहरे पर न जंचे.

अफ़लातून सलाह: जब भी फ़ाउंडेशन ख़रीदने जाएं, थोड़ा लंबा समय लेकर जाएं. जो फ़ाउंडेशन आपकी त्वचा के सबसे क़रीबी रंग का हो उसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए स्टोर से बाहर का चक्कर लगा आएं. दूसरी शॉपिंग कर लें. लगभग आधे घंटे बाद यह चेक करें कि क्या अब भी फ़ाउंडेशन आपके चेहरे पर अच्छा लग रहा है? यदि अच्छा लग रहा है तो इसे ख़रीद लें.

क्या फ़ाउंडेशन पैची नज़र आता है?
अगर आपकी समस्या ये है कि फ़ाउंडेशन का रंग तो सही है, लेकिन यह पैची और असमान नज़र आता है तो दरअसल आपकी समस्या ये हो सकती है कि आपने त्वचा को फ़ाउंडेशन लगाने के लिए तैयार नहीं किया है. हो सकता है कि आपकी त्वचा ही ड्राइ है या फिर इस पर डेड स्किन सेल्स जमे हुए हैं, जिनपर चिपकने की वजह से फ़ाउंडेशन पैची नज़र आता है.

अफ़लातून सलाह: फ़ाउंडेशन के इस्तेमाल से पहले बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार करें, ताकि आपके चेहरे पर इसका प्रभाव मनचाहा नज़र आए. चेहरे को सप्ताह में एक बार स्क्रब की सहायता से एक्स्फ़ॉलिएट करें, ताकि त्वचा पर जमी मृत कोशिकाएं हट जाएं. रात को सोने से पहले क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग के रूटीन का पालन करें. त्वचा के लिए उपयुक्त नाइट क्रीम लगाकर सोएंगी तो रातभर में आपकी त्वचा नर्म-मुलायम हो जाएगी. और फ़ाउंडेशन लगाने से पहले अपनी त्वचा पर प्राइमर लगाएंगी तो फ़ाउंडेशन आसानी से भी लगेगा और एकसमान भी नज़र आएगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BeautyBefore buying foundationdo not buy foundation onlinefoundationkeep these things in mindmakeupprepare the skin for applying foundationso that the foundation blends to your skinso that the foundation suits youइन बातों पर ध्यान देंऑनलाइन न ख़रीदें फ़ाउंडेशनताकि फ़ाउंडेशन आपको सूट करेताकि फ़ाउंडेशन त्वचा पर खिलेत्वचा को फ़ाउंडेशन लगाने के लिए करें तैयारफ़ाउंडेशनफ़ाउंडेशन ख़रीदने से पहलेब्यूटीमेकअप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum