• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मुहांसों से निजात पाने के चार आसान से घरेलू तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 26, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
मुहांसों से निजात पाने के चार आसान से घरेलू तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

चेहरे पर मुहांसे कब और कहां निकल आएंगे यह तो पहले से नहीं जाना जा सकता, लेकिन मुहांसे हो जाएं तो उन्हें किस तरह कम किया जाए ये तो हम आपको बता ही सकते हैं. और वो भी घर पर आपके किचन में मौजूद सामग्रियों के इस्तेमाल से यानी मुहांसों से निजात पाने के प्राकृतिक, घरेलू उपाय. तो आइए जानें, कैसे मुहांसों को जल्दी ख़त्म किया जा सकता है.

हमें पता है एक मुहांसा आपका पूरा दिन तो क्या पूरा सप्ताह बुरा बना सकता है और मुहांसों के साथ समस्या ये है कि जब आप न चाहें ये पता नहीं तभी कहां से ऊग आते हैं! दोस्तों के साथ जिस दिन आउटिंग का प्लान है या फिर कोई और महत्वपूर्ण अवसर है तो उसके एक दिन पहले, रात को सोने तक सबकुछ अच्छा रहता है, पर सुबह उठते ही आप पाती हैं कि चेहरे पर बिल्कुल सामने की तरफ़ एक ऐक्ने बिराजा हुआ है. ऐसे में केवल यही किया जा सकता है कि इन बेसमय ऊग आए मुहांसों को किसी प्राकृतिक तरीक़े से जल्दी सुखाया जा सके. और हम आपको यहां इसके घरेलू और बेहद काम के तरीक़े बता रहे हैं…

बर्फ़
जब कभी अचानक ही मुहांसा हो जाए उस जगह पर सीधे-सीधे बर्फ़ लगाएं. तीन-चार मिनट तक आइस क्यूब को मुहांसे पर रखा रहने दें. चाहें तो इसे थोड़ी-थोड़ी देर हटाकर तीन-चार मिनट तक रखें. चूंकि बर्फ़ ठंडा होता है तो चेहरे पर मलने से मुहांसे के आसपास की रक्त नलिकाएं सिकुड़ेंगी. इससे मुहांसों का आकार घट जाएगा. यदि आप दिनभर में दो-तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएंगी तो मुहांसे जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

सोडा
क्या आपको पता है कि आपके किचन में मौजूद बेकिंग सोडा में एक्स्फ़ॉलिएटिंग गुण होते हैं? और यही नहीं बेकिंग सोडा चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को भी सोखता है. सोडा त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित बनाता है और चेहरे की जलन को कम भी करता है. इसके इस्तेमाल के लिए आपको करना बस ये है कि थोड़ा-सा बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाना है और इसे मुहांसे पर लगाना है और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें. हां, यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है तो इस उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट कर लें. आप इस प्रक्रिया को रोज़ान न दोहराएं, बल्कि एक दिन के अंतर पर अपनाएं. इससे मुहांसे सूखकर ठीक हो जाएंगे.

केला
क्या आप जानती हैं कि केले में विटामिन, मिनरल्स और पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है और केले के छिलके में भी ये चीज़ें मौजूद होती हैं? यदि आपको मुहांसा हो जाए तो पके हुए केले के छिलके का छोटा टुकड़ा लें और छिलके का भीतरी हिस्सा मुहांसे पर रखें. अब इसे हल्के हाथों से मुहांसों पर मलती रहें. इस प्रक्रिया को 5-10 मिनट तक करें और फिर चेहरा धो लें. मुहांसों से निजात पाने के लिए आप इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं. मुहांसे जल्द ही सूख जाएंगे.

शहद+दालचीनी
शहद ऐंटी-बैक्टीरियल होता है, जबकि दालचीनी ऐंटी इन्फ़्लैमटॉरी. इन दोनों का मेल आपके मुहांसों को दूर सकता है. मुहांसे जिन बैक्टीरियाज़ की वजह से पनपते हैं शहद उन्हें खत्म करने का काम करता है, जबकि दालचीनी मुहांसों की वजह से आई सूजन को कम करती है. इनके इस्तेमाल के लिए आप थोड़ा दालचीनी पाउडर लेकर उसमें इतना शहद डालें कि गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें. आप रोज़ाना इस मिश्रण का इस्तेमाल करेंगी तो कुछ ही दिनों में मुहांसे ख़त्म हो जाएंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: banana peelcinnamonget rid of acneGharelu NuskheHome remedieshoneyicepimpleremove acneskinskin careskincaresodaकेले का छिलकाघरेलू उपायघरेलू तरीक़ेघरेलू नुस्खेत्वचात्वचा देखभालदालचीनीबर्फ़मुहांसेमुहांसों को दूर करनामुहांसों से निजात पानाशहदसोडास्किनस्किनकेयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum