• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

फ़ेशियल कराने जा रही/रहे हैं? तो इन बातों का रखें ध्यान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 16, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
फ़ेशियल कराने जा रही/रहे हैं? तो इन बातों का रखें ध्यान
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि फ़ेशियल करना/कराना आपके मंथली रूटीन का हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानती/जानते हैं कि फ़ेशियल कराने से पहले और फ़ेशियल कराने के बाद आपको कुछ बातों का ख़्याल रखना होगा, ताकि फ़ेशियल का असर लंबे समय तक बरक़रार रहे और इसके बाद आपके चेहरे पर किसी तरह के रैशेज़, मुहांसे या लालिमा न आने पाए. आइए जानें कि फ़ेशियल से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है.

फ़ेशियल करने/करवाने से पहले यह बहुत ज़रूरी है कि यह जान लिया जाए कि आपकी त्वचा के लिए किस तरह का फ़ेशियल अच्छा रहेगा. केवल इसलिए कि आपकी बहन/भाई या दोस्त या कज़न ने किसी नए तरह का फ़ेशियल कराया है और उसकी बड़ी प्रशंसा भी की है, ज़रूरी नहीं कि वह फ़ेशियल आपके लिए भी उतना ही अच्छा होगा. तो हम इस आलेख को मोटा-मोटा दो भागों में बांट कर बता रहे हैं कि क्या सावधानियां रखें फ़ेशियल कराने से पहले और फ़ेशियल कराने के बाद…

फ़ेशियल कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
1. त्वचा के अनुरूप यह तय करें कि आपके लिए कौन-सा फ़ेशियल उपयुक्त होगा. यदि आपकी त्वचा ऑइली है तो मॉइस्चराइज़िंग फ़ेशियल से बचें और यदि आपकी त्वचा ड्राइ है तो मॉइस्चराइज़िंग फ़ेशियल करवाएं. त्वचा के अनुसार फ़ेशियल का चुनाव फ़ेशियल की सबसे महत्वपूर्ण बात है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

2. फ़ेशियल कराने से पहले कभी भी वैक्सिंग या शेविंग न करें. इसकी वजह यह है कि वैक्सिंग या शेविंग से आपकी त्वचा संवेदनशील हो जाती है, क्योंकि दोनों में ही त्वचा घर्षण और खिंचाव जैसी स्थिति से गुज़रती है. इसके बाद जब आप वैक्सिंग कराएंगे तो उसकी प्रक्रिया में मौजूद स्क्रबिंग की वजह से आपको चेहरे पर जलन महसूस हो सकती है, लालिमा आ सकती है या फिर मुहांसे जैसी समस्या भी हो सकती है.

3. फ़ेशियल कराने से पहले मेकअप न करें या कोई फ़ेस प्रोडक्ट न लगाएं. चेहरे पर किसी भी तरह की क्रीम, मॉइस्चराइज़र या मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि यह संभव है कि यह प्रोडक्ट फ़ेशियल के लिए इस्तेमाल किए गए दूसरे प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर त्वचा पर ब्रेकआउट्स का कारण बन जाए. अत: जब भी फ़ेशियल करना/करवाना हो, पहले अपने चेहरे को किसी सौम्य क्लेंज़र से साफ़ कर लें और बिना कुछ अप्लाइ किए ही फ़ेशियल करवाएं.

फ़ेशियल के बाद रखें ये सावधानियां

1. फ़ेशियल के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें. फ़ेशियल कराने के बाद आपकी त्वचा नर्म, कोमल और संवेदनशील हो जाती है. इस बीच फ़ेशियल के दौरान अप्लाइ किए गए इन्ग्रीडिएंट्स आपकी त्वचा के भीतर समाहित होते हैं. ऐसे में धूप में मौजूद अल्ट्रा वायलेट किरणें आपकी त्वचा को नुक़सान पहुंचा सकती हैं. यदि आपको धूप में निकलना पड़े तो हैट, स्कार्फ़ या छाते का इस्तेमाल इस तरह करें, ताकि आपके चेहरे पर सूरज की किरणें न पड़ने पाएं.

2. त्वचा को एक्स्फ़ॉलिएट न करें. त्वचा को स्क्रब करना फ़ेशियल करने के दौरान एक मुख्य स्टेप होता है. और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि त्वचा को जल्दी-जल्दी स्क्रब नहीं किया जाना चाहिए. अत: त्वचा को फ़ेशियल कराने के एक सप्ताह तक उसे स्क्रब करने से बचें. यदि आप त्वचा को ज़्यादा एक्स्फ़ॉलिएट करेंगी/करेंगे तो त्वचा पर जलन होगी, रैशेज़ और सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: after facialbefore facialfacialkeep these things in mindprecautions after facialprecautions before facialskinskin careskincarewhile doing a facialइन बातों का रखें ख़्यालत्वचात्वचा की देखभालफ़ेशियलफ़ेशियल कराते समयफ़ेशियल के पहलेफ़ेशियल के पहले रखें ये सावधानियांफ़ेशियल के बादफ़ेशियल के बाद रखें ये सावधानियांस्किनस्किन केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum