• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ग्रीन टी आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम बनाएगी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 21, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
beauty
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रीन टी का सेवन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, यह बात तो आपको मालूम ही है. अब यह अलग बात है कि आपको इसका स्वाद पसंद हो या न हो, पर आपके लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि ग्रीन टी आपकी त्वचा को बाहर और भीतर दोनों ही तरफ़ से फ़ायदा पहुंचाती है. एक बात और ग्रीन टी लिंग भेद को नहीं मानती यानी महिलाओं और पुरुषों की त्वचा पर लगभग ऐसा जैसा असर डालती है! तो बहुत ज़रूरी है कि हम इसके फ़ायदे के बारे में जानें और इसके गुणों का पूरा लाभ उठाएं…

 

हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा जवां और कोमल नज़र आए. ग्रीन टी आपके लिए यह काम करने में पूरी तरह सक्षम है. ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में ऐंटीऑक्सिडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो त्वचा को कोमल बनाते हैं. ग्रीन टी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर उम्र का असर बहुत ही धीमा हो जाता है और त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है. और यह तो हमने आपको बता ही दिया है कि यह महिला या पुरुष में भेद नहीं करती. सभी के स्वास्थ्य और त्वचा को पूरा फ़ायदा पहुंचाती है.
अब आप सोचेंगे कि आख़िर ऐसा क्या है इसमें? तो आपको बता दें कि ग्रीन टी में बहुत सारे ऐंटी-एजिंग गुण होते हैं. वो इसलिए कि इसमें कई ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जैसे- कैटेकिन्स और पॉलीफ़िनॉल्स आदि. ये ऐंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स की संख्या को कम करते हैं. फ्री रैडिकल्स दरअसल, विषाक्त पदार्थ होते हैं, जिनके हट जाने से त्वचा पर मौजूद झुर्रियों, बारीक़ रेखाओं, गहरे दाग़-धब्बों में कमी आती है. यही नहीं, इनके हटने की वजह से त्वचा दृढ़, लचीली और सेहतमंद बनती है और त्वचा में कसाव आता है. कुल मिलाकर समय से पहले उम्रदराज़ होने की प्रक्रिया पर लगाम लग जाती है.
अब यह तो आपको भी पता है कि इसके लिए नियमित रूप से ग्रीन टी पीना होगा. लेकिन इसके अलावा ग्रीन टी के कुछ और इस्तेमाल भी हैं, जो आपकी त्वचा की कोमलता को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

ग्रीन टी लिक्विड फ़ेस मास्क
उबलते हुए पानी को कप में डालें. इसमें ग्रीन टी का टी बैग डाल कर इसे ब्रू होने दें. ग्रीन टी पी लें, लेकिन ज़रा सी छोड़ दें. जो ग्रीन टी आपने पी है वो शरीर के भीतर जा कर फ्री रैडिकल्स से लोहा लेगी, लेकिन कप में जो हमने थोड़ी सी ग्रीन टी बचाई है, उसमें से टी बैग को निकाल कर फ्रिज में रख दें और बची हुई ग्रीन टी में रुई का फाहा डालें. इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें. इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. फिर चेहरा धो लें. इससे चेहरे पर मौजूद मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरियाज़ हट जाएंगे. जिससे न सिर्फ़ मुहांसे कम होंगे, बल्कि आपकी त्वचा के दाग़-धब्बे भी हल्के हो जाएंगे.

ग्रीन टी आई पैक
हमने आपसे जो टी बैग फ्रिज में रखवा दिया था. अब वक़्त आ गया है उसका इस्तेमाल करने का. आपको बदा दें कि ग्रीन टी में ऐस्ट्रिन्जन्ट टैनिन होता है, जो आंखों के आसपास की ढीलीढाली त्वचा में कसाव लाने का काम करता है. तो इस टी बैग को फ्रिज से निकालें और अपनी आंखों के हिस्से पर रखें. लगभग 20 मिनट रखने के बाद इसे हटा लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर आप पाएंगे कि आंखों के आसापस की महीन रेखाएं, झुर्रियां, काले घेरे और सूजन में कमी आ रही है.

ग्रीन टी फ़ेस मास्क
बेदाग़, नर्म और साफ़-सुथरी त्वचा पाने के लिए आप ग्रीन टी से बने फ़ेस मास्क का इस्तेमाल करें. इसे बनाना बेहद आसान है. इसके लिए एक बोल में एक टेबलस्पून पिसी हुई ग्रीन टी डालें. इसमें दो टेबलस्पून दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं. लगभग 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें. आपकी त्वचा तुरंत ही साफ़-सुथरी और नर्म-मुलायम महसूस होगी.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: eye packface maskGreen Teaskinskin caretea bagsआइ पैकग्रीन टीटी बैग्सत्वचात्वचा की देखभालफ़ेस मास्क
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum