• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

यहां मिलेंगे कई ख़ूबसूरत आइ मेकअप आइडियाज़

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 4, 2022
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
यहां मिलेंगे कई ख़ूबसूरत आइ मेकअप आइडियाज़
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप मेकअप की शौक़ीन हैं तो ये तो आप भी मानेंगी कि आइ मेकअप हमारे लुक को पूरी तरह बना या बिगाड़ सकता है. और दूसरा सच यह है कि आइ मेकअप करने के कई सही तरीक़े हो सकते हैं, जैसे- अपने आउटफ़िट से मैच कर के, आउटफ़िट से कॉन्ट्रास्ट कर के, अपने चेहरे और आंखों पर सूट करने वाला मेकअप कर के या फिर जिस अवसर के लिए आइ मेकअप किया जा रहा है, उसके हिसाब से कम, ज़्यादा या ड्रमेटिक लुक दे कर. तो आइए, हम कुछ आइ मेकअप लुक्स पर नज़र डालते हैं, जो आपको अवसर के अनुकूल आइ मेकअप करने का आइडिया देंगे.

 

आइ मेकअप आपके पूरे मेकअप की जान होता है. यदि आपने इसे अच्छी तरह से करना सीख लिया तो समझिए मेकअप के खेल में आप महारथी हो गई हैं. पर एक सच्चाई यह भी है कि आइ मेकअप करना आसान नहीं होता. और इसे कई तरीक़ों से किया जा सकता है, ताकि यह बेहतरीन नज़र आए. अब हम आपको सभी के बारे में तो नहीं बता सकते, लेकिन हां समय-समय पर कुछ आइ मेकअप लुक्स दिखा कर अपडेट करते रह सकते हैं, ताकि आप इन लुक्स से प्रेरित हो कर, इन्हें आज़मा कर देखती रहें कि आप पर कौन-सा लुक जंचता है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023


कृति सैनन ने अपने आइ मेकअप लुक में दो रंगों का तालमेल किया है. इनमें से एक उनके आउटफ़िट के रंग से मेल खाता हुआ गुलाबी रंग का है और दूसरा उस रंग का बिल्कुल विरोधाभासी यानी कॉन्ट्रास्ट नीले रंग का. इन दोनों का तालमेल उनके पूरे लुक को बेहद आकर्षक और दिलचस्प बना रहा है. आप भी इस तरह के प्रयोग कर सकती हैं.

जान्हवी कपूर ने अपनी शिमरी-ग्लिटरी सिल्वर कलर की ड्रेस से मेल खाता हुआ सिल्वर कलर का शिमरी आइ मेकअप किया है. बेहद हल्का सा स्मोकी इफ़ेक्ट देता हुआ सिल्वर कलर का यह मेकअप उनके पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है. यदि आप इस बात को लेकर कॉन्फ़िडेंट हैं कि आपकी ड्रेस के कलर से मिलता-जुलता आइ मेकअप आप पर अच्छा लगेगा तो आप इस तरह का आइ मेकअप ज़रूर करें.

मलाइका अरोरा ने अपनी ड्रेस से पूरी तरह मेल खाता हुआ पीला-सुनहरा आइ मेकअप किया है और यह उन पर ख़ूब जंच रहा है. यदि आपके भीतर इस बात का विश्वास है कि आप ऐसे गॉडी लुक को कैरी कर सकती हैं तो आप भी इस तरह का प्रयोग यक़ीनन कर सकती हैं.


आइ मेकअप आपके लुक को किस तरह ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है यह बात आप दीपिका पादुकोन के इस आइ मेकअप लुक से समझ सकती हैं. उनका लिप और आइ मेकअप लगभग एक ही रंग का रखा गया है जो उनके आउटफ़िट के रंग से एकाध शेड ऊपर या नीचे है. आइ मेकअप के साथ इस तरह का तालमेल आपके लुक को बेहद दिलचस्प बना देगा.


फ्रीडा पिंटो ने अपने सटल सिल्वर-गोल्ड आउटफ़िट के साथ अपने आइ मेकअप के लिए इसके विरोधाभासी पर्पल कलर का चुनाव किया है. यह आइ मेकअप उनके पूरे लुक को बेहतरीन बना रहा है. आप भी इस तरह के विरोधाभासी रंगों का चुनाव कर सकती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: eye makeupeye makeup ideasmakeupआइ मेकअपआइ मेकअप आइडियाज़मेकअप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum