• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

घरेलू नुस्ख़े जो दिलाएंगे त्वचा के कालेपन से छुटकारा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 3, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
घरेलू नुस्ख़े जो दिलाएंगे त्वचा के कालेपन से छुटकारा
Share on FacebookShare on Twitter

त्वचा के अलग-अलग हिस्सों, जैसे- गर्दन, अंडरार्म्स और इनर थाइज़ पर मौजूद धब्बेनुमा कालापन क्या आपके लिए शर्मिंदगी का कारण है? तो इन घरेलू नुस्ख़ों को आज़माइए और त्वचा के कालेपन से छुटकारा पाइए.

क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि हमारी त्वचा के कई हिस्से लगातार घर्षण और पसीना झेलते रहते हैं, जैसे- गर्दन, कांखें यानी अंडरार्म्स और जांघों का अंदरूनी हिस्सा. कई बार इसकी वजह से और कई बार कुछ बीमारियों या दवाइयों के इस्तेमाल के चलते भी त्वचा का कोई हिस्सा काला पड़ने लगता है. हमारी व्यस्त जीवनशैली, वातावरण और प्रदूषण जैसी चीज़ें इस समस्या को और बढ़ा देते हैं.
ऐसे में यदि आप स्लीवलेस या शॉर्ट ड्रेसेस पहनना चाहें तो यह संभव नहीं हो पाता, क्योंकि आपको त्वचा की असमान रंगत के दिखने का संशय होता रहता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू नुस्ख़ों के बारे में बता रहें, जो आपकी त्वचा को काला होने से रोकेंगे और उसकी रंगत को एकसमान बना देंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023


#1 गर्दन का कालापन दूर करेगा बादाम का स्क्रब: गर्दन का कालापन ज़्यादा धूप में रहने की वजह से आ सकता है. इसे दूर करने के लिए आप बादाम के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं. बादाम विटामिन E से भरपूर होता है. यह त्वचा की रंगत को हल्का करने के साथ-साथ त्वचा को सेहतमंद भी बनाता है.
कैसे बनाएं: सात-आठ बादाम लें और इन्हें पीस कर पाउडर बना लें. बादाम के पाउडर में एक टेबलस्पून मिल्क पाउडर और एक टीस्पून शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. अच्छी तरह मिलाएं और गर्दन पर लगाएं. इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें. अब रगड़ कर इसे झड़ा लें और फिर गर्दन धो लें. यह प्रक्रिया सप्ताह में तीन-चार बार दोहराएं और कुछ ही दिनों में आपको गर्दन की रंगत में फ़र्क़ नज़र आने लगेगा.


#2 अंडरार्म्स का कालापन हटाएगा चावल के आटे का स्क्रब: अंडरार्म्स का कालापन स्लीवलेस या ऑफ़-शोल्डर टॉप्स पहनने में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है. अंडरार्म्स की रंगत को हल्का करने में चावल का आटा और विनेगर से बना स्क्रब आपके काम आएगा. इस स्क्रब में मौजूद विनेगर जहां त्वचा की रंगत हल्की करता है, वहीं उन बैक्टीरियाज़ का भी ख़ात्मा कर देता है, जो दुर्गंध पैदा करते हैं. दूसरी ओर चावल का आटा अंडरार्म्स में आने वाले पसीने और ऑइल को नियंत्रित करता है.
कैसे बनाएं: यह स्क्रब बनाने के लिए चार टेबलस्पून चावल के आटे में दो टेबलस्पून विनेगर मिलाकर पेस्ट बना लीजिए. अंडरार्म्स को अच्छी तरह साफ़ करने के बाद यह पेस्ट यहां लगाइए. इसे 20 मिनट या इसके सूखने तक लगा रहने दीजिए. अब रगड़कर झड़ा लीजिए और पानी से धो लीजिए. सप्ताह में तीन-चार बार इसका इस्तेमाल कीजिए.


#3 इनर थाइज़ का कालापन दूर करेगा शक्कर का स्क्रब: यदि आप यह सोचती हैं कि इनर थाइज़ के कालेपन का कारण साफ़-सफ़ाई पर ध्यान न देना है तो आप ग़लत हैं. इसके कालेपन के मुख्य कारण ये हो सकते हैं: घर्षण, मोटापा, डायबिटीज़ या हॉर्मोन्स का असंतुलन. ये भी एक सच है कि जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही असहजता का कारण बन जाता है, लेकिन इससे निजात पाना आसान है. इसके लिए आप शहद, शक्कर और नींबू के स्क्रब का इस्तेमाल करें. शहद रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है, शक्कर इस हिस्से पर जमी डेड स्किन को हटाने का काम करती है और नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है.
कैसे बनाएं: यह स्क्रब बनाने के लिए एक बोल में एक टेबलस्पून शहद, एक टेबलस्पून नींबू का रस और दो टेबलस्पून शक्कर मिलाएं. इस मिश्रण को इनर थाइज़ पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें. इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इसे सप्ताह में दो-तीन बार दोहराएं.

Tags: get rid of dark skinHome remedieshow to get rid of patchy dark skinअंडरार्म्सइनर थाइज़काली त्वचा से निजात पाने के तरीकेगर्दनघरेलू नुस्खेत्वचा का कालापनत्वचा के कालेपन से यूं पाएं छुटकारापैची त्वचाब्यूटी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum