• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

झटपट कोमल और आभावान त्वचा पाने के घरेलू नुस्ख़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 25, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
झटपट  कोमल और आभावान त्वचा पाने के घरेलू नुस्ख़े
Share on FacebookShare on Twitter

सुंदर, स्वस्थ, कोमल और चमकती हुई त्वचा तो सब चाहते हैं, लेकिन इसे पाने के लिए आपको लगातार प्रयास करना होगा. अपना खानपान अच्छा रखना होगा, लाइफ़स्टाइल सेहतभरी रखनी होगी, तब कहीं जाकर आप सेहतभरी त्वचा पा सकते/सकती हैं. लेकिन यदि हम आपसे यह कहें कि हम आपकों 10 मिनट के भीतर आभावान त्वचा पाने का तरीक़ा बता सकते हैं तो आपको इसपर भी भरोसा करना होगा, क्योंकि कुछ घरेलू चीज़ें आपकी त्वचा को तुरंत आभावान बना सकती हैं. पर यह भी जान लीजिए कि भले ही ये कम समय में आपकी त्वचा को आभावान बना दें, लेकिन ये सही जीवनशैली का विकल्प बिल्कुल नहीं हैं…

हेल्दी, ग्लोइंग त्वचा से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता, लेकिन ऐसी त्वचा पलभर में या रातोंरात नहीं पाई जा सकती. ऐसी त्वचा पाने के लिए आपको आपको अपना खानपान सही रखना होगा, एक्सरसाइज़ करनी होगी, अपने रूटीन को सही रखना होगा. और हां, ढेर सारा पानी भी पीना होगा, ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहे. हमें पता है कि ये तो आप करेंगी/करेंगे ही, लेकिन कुछ ऐसे तरीक़े भी हैं, जो तुरंत ही त्वचा को अभावान और कोमल बना देते हैं. यहां हम उन्हीं का ज़िक्र कर रहे हैं…

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

शहद
यदि आप 10 मिनट के भीतर दमकती हुई कोमल त्वचा पाना चाहते हैं तो शहद आपके काम आएगा. शहद हमक्टेंट यानी नमी को बनाए रखनेवाला होता है. अत: त्वचा को बेहतरीन तरीक़े से मॉइस्चराइज़ करता है. इसके साथ ही शहद में ऐंटीऑक्सिडेंट, ऐंटीबैक्टीरियल और ऐंटीइन्फ़्लैमटॉरी गुण भी पाए जाते हैं. तो झटपट दमकती हुई त्वचा पाने के लिए आपको करना बस यह है कि थोड़ा-सा शहद अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से धो लें. आपका चेहरा मॉइस्चराइज़्ड और दमकता हुआ दिखाई देगा.

गुलाब जल
गुलाब जल को यदि चेहरे पर छिड़का जाए तो यह चेहरे को तुरंत आभा देता है. इसकी वजह यह है कि इसे त्वचा तुरंत हाइड्रेट हो जाती है. यदि आप बेहद थकी हुई हैं तो चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करें और तुरंत ताज़गी का एहसास पाएं. गुलाब जल की भीनी ख़ुशबू न सिर्फ़ आपकी थकान और तनाव को दूर करेगी, बल्कि इसे चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा पलभर में ही कोमल नज़र आएगी. आप चाहें तो गुलाब जल को छोटी स्प्रे बॉटल में हमेशा अपने साथ रख सकती/सकते हैं. जब कभी थकान हो या चेहरा डीहाइड्रेटेड लगे तो इसे स्प्रे करें और चेहरे को टिशू पेपर से थपथपाते हुए अतिरिक्त गुलाब जल हटा लें.

टमाटर
किचन में काम करते हुए एक टमाटर काटें और उसके कटे हुए आधे हिस्से को अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मलें. इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें. टमाटर में मैजूद लाइकोपेन और विटामिन C इन 10 मिनटों में आपके चेहरे पर अपना कमाल दिखाएंगे और आपका चेहरा दमक उठेगा. आपको बता दें कि टमाटर में ऐंटीबैक्टीरियल, ऐंटीएजिंग और ऐंटीफंगल गुण होते हैं. टमाटर का इस तरह इस्तेमाल कर आप बढ़ती उम्र के निशानों को लंबे समय तक छुपा सकते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: get soft skin instantlyglowing skinHome remediesskinsoft skinआभावान त्वचाकोमल त्वचाग्लोइंग त्वचाघरेलू तरीक़ेघरेलू नुस्खेचमकती हुई त्वचाझटपट पाएं कोमल त्वचादमकती हुई त्वचास्किन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum