• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

अंडरार्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 16, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
अंडरार्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में आपने आरामदेह, हवादार स्लीवलेस ड्रेसेस बाहर निकालने की तैयारी कर ली होगी. और इस मौसम में समंदर किनारे जाना और पूल पार्टीज़ में जाना तो बनता ही है. ऐसे में स्विमसूट या बीचवेयर पहनते समय आप अपने अंडरार्म्स की रंगत को लेकर असहज न हो जाएं इसलिए हम आपको बता रहे हैं अंडरार्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्ख़े.

यदि आप स्लीवलेस ड्रेसेस, बीचवेयर या स्विमसूट्स पहनने से इसलिए बचती रही हैं कि आपके अंडार्म्स की रंगत गहरी है तो इन गर्मियों में आपको ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां हम आपको अंडरार्म्स की गहरी रंगत से छुटकारा पाने के बहुत ही आसान घरेलू उपायों से रूबरू करवा रहे हैं…

अंडरार्म्स को साफ़ रखें
यह काम आपको रोज़ाना करना होगा. नहाते समय अपने अंडरार्म्स को तो यूं भी आप साफ़ करती होंगी. पर यह जान लें कि सबसे अधिक पसीना इसी जगह पर आता है अत: यदि संभव हो तो दिन में दो-तीन बार अंडरार्म्स को वाइप्स की सहायता से पोंछती रहें. बहुत कसे हुए कपड़े न पहनें, क्योंकि कई बार घर्षण की वजह से भी अंडरार्म्स काले पड़ने लगते हैं. ढीले, आरामदेह कपड़े पहनें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

इस हिस्से को स्क्रब करती रहें
अक्सर त्वचा की मृत कोशिकाएं, पसीना और धूल ये तीनों चीज़ें मिल कर अंडरार्म्स की रंगत को गहरा कर देते हैं. अत: बहुत ज़रूरी है कि सप्ताह में दो बार आप अंडरार्म्स को स्क्रब करें, ताकि यहां जमी डेड सेल्स हट जाएं और त्वचा की नई कोशिकाएं सतह पर आ जाएं. इसके लिए आप घर पर बने या फिर बाज़ार में उपलब्ध स्क्रब्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. पर इस बात का ध्यान रखें कि शरीर का यह हिस्सा नाज़ुक होता है अत: इसे रोज़ाना स्क्रब करने की गलती बिल्कुल न करें.

वैक्सिंग को दें तरजीह
अंडरार्म्स पर मौजूद बालों को हटाने का काम तो हम करते ही हैं, पर इसे कैसे करते हैं, अंडरार्म्स का कालापन इस बात पर भी निर्भर करता है. यदि आप अंडरार्म्स शेव करती हैं तो जान लें कि ऐसा करने से सतह के नीचे के जो बाल शेव नहीं हो पाते, वे अंडरार्म्स को काला दिखाते हैं. ब्लेड के घर्षण के कारण भी यहां की त्वचा काली हो सकती है. अत: शेव करने की जगह अंडरार्म्स के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग को तरजीह दें. वैक्सिंग करने से बाल जड़ सहित निकलते हैं और इससे त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं भी हट जाते हैं. यही वजह है कि त्वचा की रंगत सुधरती है.

करें सही परफ़्यमू या डीओडरन्ट का चुनाव
कठोर इन्ग्रीडिएंट्स वाले परफ़्यूम या डीओडरन्ट के इस्तेमाल से भी अंडरार्म्स काले पड़ जाते हैं. अत: सुरक्षित और ऐल्कॉल मुक्त ऐसे परफ़्यूम या डीओ का चुनाव करें, जो त्वचा पर सौम्य हो. इसके लिए आप अपने डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह लें. वे आपकी त्वचा के प्रकार और उसकी संवेदनशीलता के अनुरूप आपको सही डीओ के चुनाव में मदद करेंगे और आपके अंडरार्म्स की रंगत गहरी नहीं होने पाएगी.

घरेलू नुस्ख़े देंगे बेहतर नतीजे
यह तो आप भी मानेंगी कि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक इन्ग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कहीं ज़्यादा लाभदायक और सुरक्षित होता है. अत: त्वचा की रंगत को हल्के करने वाले घरेलू उपायों के ज़रिए भी आप त्वचा के कालेपन से निजात पा सकती हैं. आलू का रस, टमाटर का रस और नींबू का रस इन तीनों में ही त्वचा की रंगत को हल्का करने के गुण होते हैं. आपको करना बस यह है कि इनमें से जो भी आपके किचन में उपलब्ध हो, उसके पतले टुकड़े काटें. उसे अंडरार्म्स पर दो-तीन मिनट तक मलें. लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें. हर दूसरे दिन इनका उपयोग कर के देखें. कुछ ही सप्ताह में आपको अंडरार्म्स के कालेपन से छुटकारा मिल जाएगा. 

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Home remedieshow to reduce underarms darkeningreduce darkening of underarmsunderarmsunderarms careअंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकाराअंडरार्म्सअंडरार्म्स का कालापनएक्स्फ़ॉलिएशनघरेलू उपायघरेलू नुस्खेत्वचात्वचा देखभालरंगत में सुधारस्क्रब
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum