• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

यहां जानिए हेयर सीरम के इस्तेमाल का सही तरीक़ा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 2, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
यहां जानिए हेयर सीरम के इस्तेमाल का सही तरीक़ा
Share on FacebookShare on Twitter

हेयर सीरम न सिर्फ़ आपके बालों को चमक देते हैं और उन्हें सुलझा हुआ बनाए रखते हैं, बल्कि उन्हें प्रदूषण से बचाते हैं और सेहतमंद भी बनाए रखते हैं. हां, इसके लिए आपको इनके इस्तेमाल का सही तरीक़ा जानना होगा. और यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.

बालों से जुड़ी कई समस्याएं, जैसे- उनका रूखा और बेजान नज़र आना, उनका उलझना और बेवजह टूटना आदि से निजात पाना चाहती हैं तो बालों के लिए एक अच्छा हेयर सीरम चुन लें. आपको इन समस्याओं से आसानी से निजात मिल जाएगी. लेकिन इससे पहले बहुत ज़रूरी है कि आप सीरम को चुनने और उसे इस्तेमाल करने का सही तरीक़ा पता हो. तो आइए, जानते हैं कैसे किया जाना चाहिए सीरम का इस्तेमाल, ताकि आपके बालों को इसके सभी लाभ मिल सकें.
अब यह जानना भी तो ज़रूरी है कि हेयर सीरम करता क्या है. दरअस्ल, सिलिकॉन से बना यह प्रोडक्ट बालों की ऊपरी सतह पर एक पर्त बना लेता है, जिससे बालों का टेक्स्चर तुरंत बदल जाता है और बालों में चमक आ जाती है. बालों पर बनी यह पर्त जहां एक ओर आपके बालों को वातावरण के प्रदूषण से बचाती है, वहीं दूसरी ओर बालों की उलझन को भी आसानी से सुलझा देती है, जिससे बाल कम टूटते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

1. सही सीरम का चुनाव: बालों के लिए सही सीरम का चुनाव इसलिए आसान नहीं होता, क्योंकि बाज़ार में कई तरह के सीरम उपलब्ध हैं. वहीं ये बात भी सही है कि यदि आप बालों के लिए सही सीरम ढूंढ़ लें तो बालों की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाता है. आप सही सीरम का चुनाव करने के लिए अपने बालों के प्रकार पर ध्यान दें, जैसे- आपके बाल ड्राइ हैं, ऑइली हैं या फिर फ्रिज़ी हैं. आपके बता दें कि बाज़ार में केमिकली ट्रीटेड बालों के लिए भी विशेष हेयर सीरम्स उपलब्ध हैं. यदि आप पहली बार हेयर सीरम ख़रीद रही हैं तो अपने हेयर स्टाइलिस्ट या किसी प्रोफ़ेशनल की मदद ले सकती हैं, ताकि आप बालों के लिए सही प्रोडक्ट चुन सकें.

2. कब करना चाहिए सीरम का इस्तेमाल: सीरम का इस्तेमाल करने की सबसे पहली शर्त है कि आपके बाल धुले हुए और साफ़ हों. यह प्रोडक्ट साफ़-सुथरे बालों पर लगाने के लिए बनाया गया है. बालों शैम्पू करने के बाद जब अपने बालों को थपथपा कर सुखा लें और बालों में से पानी न टपक रहा हो (और वे हल्के गीले हों), बस यही वह समय है जब आपको हेयर सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए.

3. कैसे लगाया जाना चाहिए सीरम: सीरम को कभी भी स्कैल्प पर न लगाएं. इसे लगाने की शुरुआत बालों के अंतिम सिरे से करें और ऊपर की ओर बढ़ती च ली जाएं. बालों के अंतिम सिरे रूखे, बेजान और स्प्लिट एंड्स वाले होते हैं. इस हिस्से पर सीरम की अधिक मात्रा का इस्तेमाल करें. जैसे-जैसे ऊपर की ओर बढ़ती जाएंगी, वैसे-वैसे आपको सीरम की कम मात्रा का इस्तेमाल करना होगा.

4. सीरम की कितनी मात्रा की ज़रूरत होती है: अपने बालों की लंबाई के अनुसार आपको सीरम की केवल कुछ बूंदों की ही ज़रूरत होगी. यदि आप आवश्यकता से अधिक मात्रा में सीरम का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल चिपचिपे हो जाएंगे और बालों पर ज़्यादा धूल-गंदगी आ चिपकेगी. अत: सीरम की कुछ बूंदों का ही इस्तेमाल करें और इसे बालों पर समान रूप से लगाएं.

5. क्या है सीरम के इस्तेमाल का सही तरीक़ा: सबसे पहले बाल अच्छी तरह धोएं. हल्के हाथों से थपथपाते हुए तौलिए की सहायता से बालों का अतिरिक्त पानी हटाएं. अपने बालों की लंबाई के अनुसार तीन-चार बूंद सीरम अपनी एक हथेली पर लें. इसे अपनी हथेलियों के बीच रगड़ें और अब बालों के निचले सिरे से इसे लगाने की शुरुआत करते हुए ऊपर की ओर बढ़ती जाएं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Hair carehair serumhow to use hair serumserumकैसे लगाएं हेयर सीरमबालबालों की देखभालसीरमसीरम का इस्तेमाल कैसे करेंहेयर केयरहेयर सीरमहेयर सीरम का सही इस्तेमालहेयर सीरम के नुक़सानहेयर सीरम के फ़ायदे
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum