• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ये टिप्स आज़माएंगी तो मैनिक्योर लंबे समय तक बना रहेगा नया सा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 19, 2022
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
ये टिप्स आज़माएंगी तो मैनिक्योर लंबे समय तक बना रहेगा नया सा
Share on FacebookShare on Twitter

मैनिक्योर आप कर/करवा तो लेती हैं, लेकिन अक्सर यह सोचते हुए कि ये पैसे तो वेस्ट ही जाने वाले हैं! क्योंकि अक्सर मैनिक्योर लंबा नहीं टिकता, लेकिन यहां हम जो टिप्स आपको बताने जा रहे हैं, यदि आप उन्हें आज़माएंगी तो आपका मैनिक्योर लंबे समय तक दुरुस्त बना रहेगा.

 

हमें पता है कि मैनिक्योर का ख़राब होना यानी नेल पेंट का उखड़ना या फिर किसी नाख़ून का टूट जाना आपको कितना ज़्यादा दुखी कर देता है. यदि आप भी उन युवतियों में से हैं, जो अपने मैनिक्योर को लंबे समय तक टिकाए रखना चाहती हैं तो आपको यहां इसके लिए कई कारगर टिप्स मिलेंगे. आइए, जान लेते हैं इनके बारे में…

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

नाख़ून हेल्दी रखें
मैनिक्योर को लंबे समय तक टिकाए रखने की पहली शर्त ये है कि आपके नाख़ून सेहतमंद हों. यदि नाख़ून टूटते हैं तो मैनिक्योर लंबे समय तक टिक ही नहीं सकता. नाख़ूनों को सेहतमंद रखने के लिए उनकी साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखने के साथ-साथ सही डायट लेना भी ज़रूरी है. यदि आपके नाख़ूनों में किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह ले कर पहले अपने नाख़ूनों को स्वस्थ बनाने पर ध्यान दें. उसके बाद ही मैनिक्योर करें/करवाएं.

काटें और फ़ाइल करें
नाख़ूनों को काटें और फ़ाइल करें. इनकी लंबाई जितनी ज़्यादा रखेंगी, मैनिक्योर के उखड़ने या ख़राब होने की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी. अत: मैनिक्योर करवाना हो तो नाख़ूनों को छोटा रखें. इसके अलावा यदि आप नाख़ूनों को ज़्यादा इस्तेमाल करने वाले काम करेंगी, जैसे- ढक्कन खोलना और स्टिकर निकालना वगैरह, तब भी नाख़ूनों से नेल पॉलिश उखड़ने की संभावना बनेगी. हां, यदि आपके नाख़ून छोटे होंगे तो ऐसा करने पर भी नेल पॉलिश कम ही उखड़ेगी और मैनिक्योर लंबे समय तक टिका रहेगा.

रिमूवर से साफ़ करें
मैनिक्योर करने/करवाने से पहले अपने नाख़ूनों को नेल पेंट रिमूवर से साफ़ करें, बावजूद इसके कि आपने नेल पॉलिश लगा रखी है अथवा नहीं. इससे आपके नाख़ूनों पर मौजूद गंदगी, तेल, धूल-मिट्टी के कण हट जाएंगे और नेल पेंट आपके नाख़ूनों के साथ मज़बूती से चिपकेगी और मैनिक्योर लंबे समय तक टिका रहेगा.

हर कोट को सूखने दें
मैनिक्योर कभी भी जल्दबाज़ी में न करें. नेल पेंट के हर कोट को सूखने के लिए पर्याप्त समय दें, ताकि वह आपके नाख़ूनों के साथ अच्छी तरह चिपके और सूख जाए. यदि नेल पेंट का कोई कोट गीला रह जाएगा तो नेल पेंट के उखड़ने और मैनिक्योर के ख़राब होने की संभावना बढ़ जाएगी. अत: हर कोट लगाने के बाद यह सुनिश्चित कर लें वह कोट पूरी तरह सूख चुका है, तभी अगला कोट अप्लाइ करें.

टॉप कोट लगाना न भूलें
अक्सर युवतियां टॉप कोट लगाने को महत्व नहीं देती हैं, लेकिन यह एक ऐसा कोट होता है, जो आपके मैनिक्योर को लंबे समय तक टिकाए रखने में मददगार है. यह न सिर्फ़ आपके नाख़ूनों से नेल पॉलिश को उखड़ने से रोकता है, बल्कि मैनिक्योर को एक ख़ूबसूरत चमक भी देता है. इसे आपका मैनिक्योर फ्रेश नज़र आता है. अत: टॉप कोट ज़रूर लगाएं.
फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: durable manicuremanicurenail paintnail polishtipsटिकाऊ मैनिक्योरटिप्सनेल पेंटनेल पॉलिशमैनिक्योर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum