• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

इन 4 बातों का रखें ध्यान और फ्रिज़ी बालों में लौटा लाएं चमक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 26, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
इन 4 बातों का रखें ध्यान और फ्रिज़ी बालों में लौटा लाएं चमक
Share on FacebookShare on Twitter

बाल फ्रिज़ी होने लगें तो उनकी चमक भी धीरे-धीरे कम होने लगती है. ऐसे बाल बेजान नज़र आने लगते हैं, क्योकि इन बालों में नमी यानी मॉइस्चर की कमी होती है. फ्रिज़ी बालों में चमक लौटा लाने के लिए आप इन कुछ बातों को अपने जीवन में शामिल कर लीजए और आप पाएंगे/पाएंगी कि धीरे-धीरे आपके बालों में चमक लौटने लगी है.

क्या आपको यह पता है कि बाल फ्रिज़ी होते क्यों हैं? दरअसल, बालों में नमी की कमी होने से बाल डीहाइड्रेटेड हो जाते हैं. बालों के भीतर नमी पहुंचे यह सुनिश्चत करने के लिए बालों के क्यूटिकल्स, जो बालों की सबसे बाहरी पर्त होती है, खुल जाते हैं. जिसकी वजह से बाल फूल कर अजीब से फैल जाते हैं. फ्रिज़ी बाल, बालों की एक आम समस्या है, लेकिन अच्छी बता यह है कि कुछ आदतों को अपनाकर इस समस्या से पूरी तरह निजात पाना संभव है.
यदि आप लगातार प्रयास करते रहें और नीचे बताई गई बातों को अमल में लाएं तो धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आपके बालों की स्वाभाविक चमक लौट आएगी. तो आइए नज़र डालें कि इस मामले में आपको किन बातों का ध्यान रखना है…

बालों के लिए उपयुक्त प्रोडक्ट्स चुनें
जैसा कि हमने ऊपर ही बताया बाल फ्रिज़ी होते ही इसलिए हैं, क्योंकि उनमें नमी यानी मॉइस्चर की कमी हो जाती है. अत: यदि आपको फ्रिज़ी बालों में चमक लानी है तो आपके सभी हेयर केयर प्रोडक्ट्स ऐसे होने चाहिए, जो बालों को बहुत सारा मॉइस्चर देने में सक्षम हों. बाज़ार में इस तरह के कई शैम्पू, कंडिशनर और हेयर सीरम्स उपलब्ध हैं, जो ख़ासतौर पर फ्रिज़ी बालों की देखभाल के लिए ही डिज़ाइन किए गए हैं. यदि आप ख़ुद ऐसे प्रोडक्ट्स चुन पाने में असमर्थ हों तो इस बारे में एक्स्पर्ट्स की सलाह ले कर ही अपने लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स चुनें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

तेल और हेयर मास्क ज़रूर लगाएं
अपने बालों में सप्ताह में एक बार तेल और सप्ताह में एक बार हेयर मास्क ज़रूर लगाएं. ज़ाहिर है कि रूखे और फ्रिज़ी बालों को थोड़े ज़्यादा प्यार-दुलार और देखभाल की ज़रूरत होती है. यदि आप नियमित रूप से तेल लगाएंगे/लगाएंगी तो बालों की चमक धीरे-धीरे लौटने लगेगी. इसके अलावा बालों को नमी का अतिरिक्त डोज़ देने के लिए हेयर मास्क भी लगाएं. आप चाहें तो घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते/सकती हैं. शहद और केले को अच्छी तरह ब्लेंड करके आप इसे मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते/सकती हैं या फिर बालों में दही लगाना भी कारगर रहेगा.

बालों को जल्दी-जल्दी और गर्म पानी से न धोएं
यदि आप बालों को रोज़ाना धोते/धोती हैं तो ऐसा न करें, क्योंकि जल्दी-जल्दी बाल धोने से बाल रूखे होने लगते हैं. इसकी वजह यह है कि इससे बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल भी बह जाता है और बाल रूखे हो जाते हैं. साथ ही बालों को गर्म पानी से भी नहीं धोना चाहिए, क्योंकि गर्म पानी बालों की नमी को चुराने का काम करता है. सप्ताह में दो बार बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से धोना पर्याप्त होता है.

हीट स्टाइलिंग कम से कम करें
यदि आपके बाल फ्रिज़ी हैं तो चाहे आपका कितना भी मन क्यों न करें हीट स्टाइलिंग से आपको बचना चाहिए. हीट स्टाइलिंग से बाल और क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और उनके क्यूटिकल्स खुलने लगते हैं, जिससे बाल और ज़्यादा फ्रिज़ी हो जाते हैं. यदि हीट स्टाइलिंग आपको निहायत ही ज़रूरी लगे तो बालों में हीट प्रोटेक्टेंट अप्लाइ करने के बाद ही इसे अंजाम दें. इससे आपके बालों को कम से कम नुक़सान पहुंचेगा.

 फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: frizzy hairhairHair carehow to manage frizzy hairhow to return shine to frizzy hairफ्रिज़ी बालफ्रिज़ी बालों का मैनेज करने का तरीक़ाफ्रिज़ी बालों को यूं मैनेज करेंफ्रिज़ी बालों में कैसे लौटाएं चमकबालबालों की देखभालहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum