• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

स्वस्थ त्वचा के लिए ये प्रोडक्ट्स रखें हाथभर की दूरी पर

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 7, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
स्वस्थ त्वचा के लिए ये प्रोडक्ट्स रखें हाथभर की दूरी पर
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा खिली-खिली, स्वस्थ और लंबे समय तक जवां बनी रहे तो आपको उसकी देखभाल पर ध्यान देना ही होगा. क्योंकि बिना मेहनत के तो कोई काम नहीं होता है. यहां हम आपको दे रहे हैं चार ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की सूची, जो आपसे केवल हाथभर की दूरी पर ही होने चाहिए, ताकि आप उन्हें अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करने से बिल्कुल भी न चूकें. और यदि आप उनका नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो आपकी त्वचा सेहतमंद बनी रहेगी.

कई बार हमारी त्वचा के बेजान होने, निस्तेज नज़र आने, असमय झुर्रियां नज़र आने और उस पर हुए ब्रेकआउट्स के लिए हमारा ‘आलस’ ज़िम्मेदार होता है. यक़ीन नहीं हो रहा न आपको? पर यह बात बिल्कुल सही है! ये जो छोटे-छोटे बहाने होते हैं न- केवल एक दिन मेकअप नहीं उतारा तो कुछ ख़ास नुक़सान तो नहीं होगा, एक दिन मॉइस्चराइज़र नहीं लगाया तो क्या हो गया वगैरह. तो ये बहाने बनाकर हम अनजाने ही अपनी त्वचा का बड़ा नुक़सान कर रहे होते हैं. और आइंदा आप यह नुक़सान न करें इसीलिए हम आपको उन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की सूची दे रहे हैं, जो आपके बिस्तर से हाथभर की दूरी पर रखे होने चाहिए, ताकि आप कितनी ही थकी क्यों न हों, लेकिन उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए बिना सोने न जाएं. अब त्वचा की देखभाल के लिए इतनी कोशिश तो आपको करनी ही होगी…

मेकअप रिमूवर और कॉटन बॉल, ताकि मेकअप के कण रोमछिद्रों में फंसे न रह जाएं
इस बात को गांठ बांध लीजिए कि आप चाहे कितनी भी थकी हों, नींद तारी हो रही हो, लेकिन मेकअप उतारे बिना कभी न सोएं. मेकअप के कण रातभर आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को बंद रखेंगे तो त्वचा सांस नहीं ले सकेगी और यदि वे त्वचा के रोमछिद्रों में भीतर तक पहुंच गए तो ब्रेकआउट्स या इन्फ़ेक्शन्स का कारण बन जाएंगे. मेकअप रिमूवर को कॉटन बॉल में लेकर ही तो आप चेहरे पर अप्लाइ कर सकेंगी, है ना? अत: मेकअप रिमूवर और कॉटन बॉल अपने बिस्तर से हाथभर की दूरी पर ही रखिए.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

मॉइस्चराइज़र, ताकि त्वचा में नमी रहे बरक़रार
दिनभर की भागदौड़ में त्वचा पर जाने-अनजाने कभी एयरकंडिशनर की हवा, कभी धूल-गंदगी और प्रदूषण के कणों की वजह से जो अत्याचार हुए हैं, उनकी वजह से त्वचा का प्राकृतिक तेल भी छिन जाता है. रात को सोने से पहले त्वचा को मॉइस्चराइज़र करके आप यह पोषण त्वचा को वापस लौटा सकती हैं. यदि आप सोने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएंगी तो त्वचा नर्म-मुलायम बनी रहेगी. यही वजह है कि आपकी त्वचा के अनुरूप मॉइस्चराइज़र भी आपसे हाथभर की दूरी पर ही होना चाहिए.

नाइट क्रीम/सीरम
अपनी त्वचा को नाइट क्रीम या सीरम के फ़ायदों से एक दिन भी महरूम न रखें, क्योंकि इनमें मौजूद इन्ग्रीडिएंट्स त्वचा के भीतर तक समाहित होकर उसे भीतर से पोषण देते हैं. रातभर में आपकी त्वचा की मरम्मत करते हैं. अपने  डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह पर आपने जो भी नाइट क्रीम या सीरम लिया हो, उसे भी अपनी बेड साइड टेबल पर ही रखें, ताकि हाथभर की इस दूरी से आप उसे उठाकर तब भी लगा सकें, जबकि बिस्तर पर लेटे-लेटे आपको यह ध्यान आए कि आप उसे लगाना भूल गई हैं.

लिप बाम
लिप बाम का आपके बेड साइड टेबल पर रखा होना तो और भी ज़रूरी है. क्या आप जानती हैं कि होंठों पर कोई तैल ग्रंथियां नहीं होतीं, यही वजह है कि वे फटते हैं और पपड़ीदार हो जाते हैं. अत: बहुत ज़रूरी है कि होंठों की देखभाल त्वचा के अन्य हिस्सों से थोड़ी ज़्यादा ही की जाए. पर होंठ बहुत ज़्यादा की मांग नहीं करते हैं, रात को सोने से पहले इनपर लिप बाम लगाएं और दिनभर के लिए कोमल-मुलायम होंठ पाएं. अत: लिप बाम भी आपके सिरहाने रखी होनी चाहिए, ताकि आप हाथ बढ़ाकर उसे उठा सकें और होंठों पर लगा सकें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BeautyBeauty productsbeauty products you must haveessential beauty productsskinskin careskincareज़रूरी ब्यूटी प्रोडक्ट्सत्वचात्वचा देखभालब्यूटीब्यूटी प्रोडक्ट्सब्यूटी प्रोडक्ट्स जो आपके पास होने चाहिएस्किनस्किनकेयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum