• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

इन मेकअप प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखना है समझदारी भरा क़दम

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 19, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
इन मेकअप प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखना है समझदारी भरा क़दम
Share on FacebookShare on Twitter

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! कुछ मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखकर हम उनकी प्रभावशीलता यानी इफ़ेक्टिवनेस को बरक़रार रख सकते हैं और उन्हें समय से पहले ख़राब होने से बचा सकते हैं. कौन-से हैं ये प्रोडक्ट्स और इन्हें फ्रिज में रखने से क्या फ़ायदा होता है, ये सभी बातें हम इस आलेख में जानेंगे.

किन मेकअप/ब्यूटी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखना चाहिए और उससे क्या फ़ायदे होंगे यह बताने से पहले हम आपको एक बात बिल्कुल साफ़ कर देना चाहते हैं कि हर मेकअप/ब्यूटी प्रोडक्ट की एक एक्स्पायरी डेट होती है, जो उस प्रोडक्ट पर लिखी होती है और चाहे आप प्रोडक्ट को फ्रिज में रखें या न रखें, उस एक्स्पायरी डेट के बाद प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. कहने का मतलब ये कि मेकअप प्रोडक्ट को फ्रिज में रखने से उसकी शेल्फ़ लाइफ़ में बढ़ोतरी नहीं होती है.

तो अब आप पूछेंगी कि आख़िर उन्हें फ्रिज में रखने से क्या फ़ायदा होता है? तो हमारा जवाब है कि इन्हें फ्रिज में रखने से इन प्रोडक्ट्स के भीतर मौजूद तत्व विघटित नहीं होते और प्रोडक्ट लगभग उतना ही प्रभावशाली बना रहता है, जितना कि यह सील खोलने के बाद था. कुल मिलाकर बात ये कि आपके मेकअप प्रोडक्ट की इफ़ेक्टिवनेस बरक़रार रहती है. तो आइए जानते हैं कि किन मेकअप प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखा जाना चाहिए…

लिपस्टिक
जिस लिपस्टिक को आप रोज़ाना इस्तेमाल करती हैं, हम उसकी बात नहीं कर रहे हैं. क्योंकि वह तो हमेशा आपके बैग में आपके साथ ही रहती होगी, बीच-बीच में टचअप करते रहने के लिए. लेकिन तमाम दूसरी लिपस्टिक्स, जिन्हें आपने ढेर सारे पैसे देकर ख़रीदा है और जो बाहर ही रखी हुई हैं. वे वातावरण में होनेवाले बदलावों का असर झेलते-झेलते यूं ही ख़राब हो रही हैं. जी हां, तापमान में बदलाव के चलते इनमें मौजूद तत्व विघटित हो सकते हैं और लिपस्टिक का रंग वैसा नहीं रह पाता, जैसा कि आपने ख़रीदा था. अत: लिपस्टिक्स को फ्रिज में रखना समझदारी का काम है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

आइ क्रीम और टोनर
यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनकी आंखों का निचला हिस्सा सुबह सोकर उठने पर सूजा हुआ नज़र आता है और इन अंडर आइ बैग्स को दूर करने के लिए आपको आइ क्रीम की ज़रूरत होती है. तब आपको चाहिए कि आप इसे फ्रिज में रखें. आप आइ क्रीम या आइ जेल को फ्रिज में रखेंगी तो यह और अधिक प्रभावी हो जाएगी. ठंडी होने के कारण यह आंखों के इस हिस्से की रक्त नलिकाओं को सिकोड़ देगी और सूजन जल्दी कम हो जाएगी.
इसके अलावा हम सभी जानते हैं कि टोनर का काम खुले रोमछिद्रों यानी ओपन पोर्स को कसना होता है. जब आप टोनर को फ्रिज में रखती हैं तो इसमें आए ठंडेपन की वजह से त्वचा के रोमछिद्र जल्दी संकुचित होते हैं और छोटे दिखाई देने लगते हैं.

परफ़्यूम्स
सामान्य तापमान पर यदि परफ़्यूम को रखा जाए तो कई बार सूर्य के प्रकाश और गर्मी की वजह से परफ़्यूम में मौजूद ख़ुशबुओं के घटक टूटने लगते हैं, जिससे परफ़्यूम की ख़ुशबू कम हो सकती है या फिर उसमें बदलाव आ सकता है. फ्रिज में रखने पर परफ़्यूम नियत तापमान पर रहते हैं और गर्मी व सूरज के प्रकाश से दूर रहते हैं. ऐसे में उनकी ख़ुशबू लंबे समय तक बरक़रार रहती है और जस की तस बनी रहती है.

सनस्क्रीन
यदि आपके पास सनस्क्रीन की आधी बची हुई या पूरी बॉटल है तो उसे भी फ्रिज में रखें. लगातार गर्म वातावरण में रखे रहने की वजह से सनस्क्रीन के एसपीएफ़ की इफ़ेक्टिवनेस में कमी आ सकती है. ऐसे में यदि आप इसे दोबारा इस्तेमाल करेंगी तो शायद यह उतना प्रभावी न रहे. और फ्रिज में रखेंगी तो यह एक ही तापमान पर रखा रहेगा, जिससे प्रभावी बना रहेगा. 

विटामिन सी युक्त मेकअप प्रोडक्ट्स
विटामिन सी युक्त सीरम्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स प्रभावशाली भी होते हैं और महंगे भी. धूप और गर्मी की वजह से विटामिन सी प्रभावहीन हो जाता है. साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट में मौजूद अन्य घटक भी विघटित होने लगते हैं. अत: बहुत ज़रूरी है कि विटामिन सी युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स को आप फ्रिज में स्टोर करें.

रेडी टू यूज़ शीट मास्क
इन दिनों रेडी टू यूज़ शीट मास्क ख़ूब पसंद किए जा रहे हैं. वजह है इन्हें इस्तेमाल करने में होनेवाली आसानी और इनके बेहतरीन परिणाम. अप्लाइ करने से एक घंटे पहले यदि आप इसे फ्रिज में रखने के बाद इसे लगाएंगी कि तो इसके नतीजे और भी बेहतर होंगे. और इसके ठंडेपन की वजह से त्वचा को ताज़गी मिलेगी, त्वचा पर मौजूद सूजन हट जाएगी. यदि त्वचा डीहाइड्रेटेड है तो वह खिली-निखरी नज़र आएगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BeautyBeauty productsBeauty products containing Vitamin CEye creamKeep in the fridgeLipsticksmakeup mantraMakeup productsPerfumeSheet masksThese makeup products will be safe in the fridgeTonerआइ क्रीमटोनरपरफ़्यूमफ्रिज में रखेंब्यूटीब्यूटी प्रोडक्ट्समेकअप प्रोडक्ट्समेकअप मंत्रये मेकअप प्रोडक्ट्स फ्रज में रहेंगे सुरक्षितलिपस्टिक्सविटामिन सी युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्सशीट मास्क्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum