• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ग्रैफ़िक आइ मेकअप पसंद है? यहां मिलेंगे इसके चुनिंदा विकल्प

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 26, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
ग्रैफ़िक आइ मेकअप पसंद है? यहां मिलेंगे इसके चुनिंदा विकल्प
Share on FacebookShare on Twitter

आपको आइ मेकअप पसंद है और आप प्रयोग करने से कोई गुरेज़ नहीं करतीं तो आपको ग्रैफ़िक आइ मेकअप ज़रूर ट्राइ करना चाहिए. अलग-अलग रंगों में किया गया ग्रैफ़िक आइ मेकअप आपके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को उजागर करता हुआ मालूम होता है. यहां हमने इन्स्टग्राम को खंगाल कर आपके लिए कुछ ग्रैफ़िक आइ मेकअप के विकल्प ढूंढ़े हैं.

ग्रैफ़िक आइ मेकअप आपके आइ मेकअप को मेकअप के अगले स्तर पर ले जाता है, जहां आप खुलकर प्रयोग कर सकती हैं और अपने निजी अंदाज़ को मेकअप के साथ बयां कर सकती हैं. यहां पेश हैं इन्स्टाग्राम पर दुनियाभर के कुछ नामी आर्टिस्ट्स द्वारा पोस्ट किए गए ग्रैफ़िक आइ लुक्स, ताकि आप इनसे प्रेरणा ले सकें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

इस ग्रैफ़िक आइ लुक में आर्टिस्ट ने लॉस ऑफ़ कोलैजन यानी त्वचा में कोलैजन की कमी से प्रेरणा ली है. सर्जिकल कारणों से चेहरे पर आने वाले स्कार्स को अपनी प्रेरणा बनाते हुए आर्टिस्ट कहती हैं कि सर्जरी की वजह से मैं मेकअप का अपना पसंदीदा काम नहीं कर सकी, वीडियोज़ नहीं बना सकी, इस बात को मैंने इस आइ मेकअप के ज़रिए कहना चाहा है.
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम @ester.perrucci

अपनी ड्रेस से मिलते-जुलते रंग की ग्रैफ़िक आइज़ आपके पूरे लुक को बदलने का माद्दा रखती हैं. हम जानते हैं ग्रैफ़िक आइ मेकअप का यह विकल्प देखकर आप ख़ुद भी यही सोच रही होंगी, है ना?
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम @chahat.710

इस ग्रैफ़िक आइ मेकअप के ज़रिए आर्टिस्ट यह बताना चाहती हैं कि मेकअप सिर्फ़ ब्राइडल मेकअप तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि इसके कई रोचक आयाम होते हैं और मेकअप की दुनिया असीमित होती है. हमें पूरी उम्मीद है कि मेकअप आर्टिस्ट की इस बात से आप भी सहमत होंगी और इस आइ मेकअप ने आपके दिल में भी जगह बना ली होगी.
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम @amineh_makeupart

लाल रंग से सजी, सहज ही अपनी ओर ध्यान खींच लेने वाली ऐसे ग्रैफ़िक आइज़ किसका मन न मोह लेंगी. केवल एक ही रंग से इतना सम्मोहन पैदा किया जा सकता है. आप इस तरह का आइ मेकअप अपने पसंदीदा रंग में भी कर सकती हैं, फिर वह चाहे जो हो: गुलाबी, नीला, हरा, पीला या नारंगी.
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम @alexandrasusanszki

इस लुक के लिए मेकअप आर्टिस्ट लिखती हैं मैं लंदन में थोड़ी धूप की खोज में थी और इस तरह मैंने उसे आमंत्रण दिया. आर्टिस्ट का कहना है कि उन्होंने पहली बार आइ मेकअप में कट क्रीज़ लुक ट्राइ किया, क्योंकि वे इस बात को लेकर असहज थीं कि उनकी हुडेड आइ लिड्स पर यह लुक कैसा लगेगा. पर हमें तो उनका यह लुक दिलकश लगा और उम्मीद है आपको भी लगा होगा.
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम @sosasharon

रॉयल ब्लू कलर से सजी आंखें और उसी रंग से सजी पलकें, आपके आइ मेकअप को एक नए स्तर पर ले जाएंगी. हमें तो यह ग्रैफ़िक आइ लुक पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देने वाला लगा. और आपको? यदि आपको भी यह लुक पसंद आया हो तो इसके रंग भी आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकती हैं.
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम @ester.perrucci

कवर फ़ोटो : इन्स्टाग्राम (@mellowcosmetics, @mysuperfavoritemakeup)

Tags: आइ मेकअपआकर्षक आंखेंआंखों का अलहदा मेकअपआंखों का मेकअपआंखों को संवारें नए अंदाज़ मेंकलरफ़ुल आइज़ग्रैफ़िक आइ मेकअपग्रैफ़िक आइज़ब्यूटीमादक आंखेंमेकअपरंगीन आंखेंसजीली आंखें
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum