• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

पलकों को ख़ूबसूरत दिखाएं, मस्कारा लगाने का सही तरीक़ा जानें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 11, 2022
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
पलकों को ख़ूबसूरत दिखाएं, मस्कारा लगाने का सही तरीक़ा जानें
Share on FacebookShare on Twitter

आप कितना ही अच्छा आई मेकअप क्यों न करें, यदि पलकें लंबी और घनी दिखाई नहीं देंगी तो आइ मेकअप बहुत आकर्षक लग ही नहीं सकता. पलकों को लंबा, घना और ख़ूबसूरत दिखाने के लिए बहुत ज़रूरी है कि उन पर सही तरीक़े से मस्कारा अप्लाइ किया जाए. और हम आपको यहां पांच आसान से स्टेप्स में यही बात बताने जा रहे हैं कि मस्कारा कैसे लगाएं.

 

हो सकता है कि कई बार आप कुछ लड़कियों को देख कर अनायास ही मुंह से निकल जाता हो कि हाय! इनकी पलकें कितनी घनी और सुंदर हैं! तो हमारा यक़ीन मानिए कि उन लड़कियों को मस्कारा लगाने का सही तरीक़ा पता है और आपकी पलकें भी घनी और सुंदर नज़र आ सकती है, यदि आप उन पर सही तरीक़े से मस्कारा लगाएं. साथ ही, आपको यह भी बता दें कि केवल आइ मेकअप के साथ ही मस्कारा लगाए जाए, ऐसा नहीं है. आप अपने डे लुक में यदि आइ मेकअप न करना चाहें, तब भी केवल मस्कारा लगा कर अपनी पलकों को लंबा, घना और सुंदर दिखा सकती हैं. तो आइए जान लेते हैं मस्कारा लगाने का सही तरीक़ा…

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

पहला स्टेप
अपने लिए सही मस्कारा चुनें. अब अपनी पलकों पर तेल या पेट्रोलियम जेली लगाएं, ताकि आपकी पलकें अलग-अलग हो जाएं.

दूसरा स्टेप
मस्कारा का बॉटल खोलें और चेक करें कि कहीं मस्कारा वान्ड (ब्रश) पर बहुत ज़्यादा मस्कारा तो नहीं लगा हुआ है. यदि ऐसा है तो अतिरिक्त मस्कारा को हटा लें. ऐसा करने से जब आप मस्कारा लगाएंगी तो वह एकसमान तरीक़े से लगेगा और पलकें आपस में बिल्कुल नहीं चिपकेंगी.

तीसरा स्टेप
अब मस्कारा वान्ड को ऊपरी पलकों के सबसे निचले हिस्से पर रखें और बाहर व ऊपर की ओर फिराएं. मस्कारा का एक कोट लग चुका है.

चौथा स्टेप
अक्सर लड़कियां यह ग़लती कर जाती हैं कि वे ऊपरी पलकों पर तो मस्कारा लगाती हैं, लेकिन निचली पलकों को भूल जाती हैं. आप ऐसा बिल्कुल न करें. निचली पलकों पर मस्कारा लगाने के लिए वान्ड को सौम्य हाथों से पलकों की जड़ों से सिरों तक फिराएं.

पांचवा स्टेप
अब तक ऊपरी पलकों का मस्कारा सूख चुका होगा. यदि आप पलकों को और भी घना दिखाना चाहती हैं तो मस्कारा का दूसरा कोट लगाएं. यही प्रक्रिया निचली पलकों पर भी दोहराएं. और अपनी पलकों को आईने में निहारें आप पाएंगी कि आपकी पलकें भी लंबी, घनी और आकर्षक नज़र आ रही हैं. तो देखा आपने कितना आसान है ख़ूबसूरत पलकें पाना!

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: beautiful eyelasheseye makeuphow to apply mascaralong eyelashesMascarathick eyelashesआइ मेकअपकैसे लगाएं मस्काराघनी पलकेंमस्कारामस्कारा लगाने का तरीक़ालंबी पलकेंसुंदर पलकें
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum