• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मेकअप की पाठशाला: जानिए लिप कॉन्टूरिंग और इसके सही तरीक़े को

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 28, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
मेकअप की पाठशाला: जानिए लिप कॉन्टूरिंग और इसके सही तरीक़े को
Share on FacebookShare on Twitter

कौन-सी युवती यह नहीं चाहती कि उसके होंठ ख़ूबसूरत नज़र आएं? और यदि हम सभी को बहुत आकर्षक होंठ नहीं मिले हैं तो क्या हुआ, आख़िर मेकअप भी तो किसी चिड़िया का नाम है. यदि आपको भी अपने होंठों का आकार तराशना है तो लिप कॉन्टूरिंग आपके लिए ही है. लिप कॉन्टूरिंग का इस्तेमाल करें और मिनटों में पाएं भरे-भरे और ख़ूबसूरत होंठ. यहां जानें इसकी पूरी तकनीक के बारे में…

यदि आप मेकअप की शौक़ीन हैं तो कॉन्टूरिंग शब्द सुनकर ही आपने इस बात का अंदाज़ा लगा लिया होगा कि हम आकार को संवारने की बात कर रहे हैं. जिस तरह कॉन्टूरिंग के ज़रिए हम अपनी गालों और ठोड़ी के आकार को तराशा हुआ और तीखा दिखा सकते हैं, बिल्कुल उसी तरह आप पतले होंठों को भरा-भरा और आकर्षक दिखाने के लिए लिप कॉन्टूरिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं. आइए जानें क्या है लिप कॉन्टूरिंग और इसे स्टेप बाइ स्टेप तरीक़े से कैसे किया जा सकता है.

क्या है लिप कॉन्टूरिंग और क्या हैं इसके फ़ायदे?
मेकअप के इस्तेमाल से होंठों के आकार को संवराना, उन्हें भरा हुआ और परिभाषित दिखाना ही लिप कॉन्टूरिंग का मक़सद है. और ज़ाहिर है कि बिना कोई कॉस्मेटिक सर्जरी वगैरह के विकल्प को अपनाए केवल मेकअप की सहायता से सुंदर, तराशे हुए होंठ पाना ही इसका एकमात्र और सबसे असरदार फ़ायदा है. अच्छी बात यह भी है कि इसके लिए आपको बहुत सारे मेकअप प्रोडक्ट्स की ज़रूरत नहीं पड़ती. यदि आपको लिप कॉन्टूरिंग करना है तो आपको केवल लिप बाम, लिप लाइनर, अपने होंठों की रंगत से मिलती जुलती न्यूड लिपस्टिक और हाइलाइटर की ही ज़रूरत होगी. और ये चारों चीज़ें अमूमन हर मेकअप प्रेमी युवती के मेकअप किट में यूं भी मौजूद रहती ही हैं. कुल मिलाकर बात ये कि लिप कॉन्टूरिंग के लिए आपको कोई अतिरिक्त ख़रीददारी नहीं करनी होगी. तो हुआ न ये फ़ायदे का सौदा?

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

लिप कॉन्टूरिंग का स्टेप बाइ स्टेप तरीक़ा
• किसी भी तरह के लिप मेकअप के ज़रिए यदि आपको होंठों को सुंदर दिखाना है तो उसकी पहली शर्त है कि आपके होंठ नर्म-मुलायम हों. साथ ही, पपड़ी और दरारों से मुक्त हों. इसके लिए अपने होंठों को स्क्रब करें. इससे होंठों पर मौजूद रूखी, पपड़ी वाली त्वचा हट जाएगी. इसके बाद सादा-सा लिप बाम लगा लें, जो होंठों को कोई रंग न देता हो यानी टिंटेड न हो. इस तरह आपके होंठ नर्म-मुलायम हो जाएंगे.
• अब लिप लाइनर की सहायता से अपने ऊपरी होंठों पर मौजूद धनुषाकार, जिसे क्यूपिड बो कहा जाता है, पर अंग्रेज़ी का अक्षर X बनाएं. इसके बाद अपने होंठों को लाइनर से आउटलाइन करें. होंठों को थोड़ा भरा हुआ दिखाने के लिए आपको लाइनर होंठों की स्वाभाविक लाइन से थोड़ी-सी दूर बनानी होगी. लेकिन ध्यान रखें कि यह इतनी ज़्यादा दूर भी न हो जाए कि आपके होंठ बनावटी और भद्दे नज़र आगे लगें.
• अब न्यूड लिपस्टिक के इस्तेमाल का समय है. इसे पूरे होंठों पर इस तरह लगाएं कि आपके द्वारा आउटलाइन की हुई लाइन तक यह अच्छी तरह लग जाए. अब इसे लाइनर के साथ अच्छी तरह ब्लेंड करें. यह ब्लेंडिंग पर ही निर्भर करता है कि आपके होंठ कितने स्वाभाविक नज़र आएंगे अत: अच्छी तरह ब्लेंड करें.
• अब हाइलाइटर के इस्तेमाल की बारी है. थोड़ा-सा हाइलाइटर लें और इसे अपने होंठों के बीचोंबीच थपथपाते हुए लगाएं. इसे भी अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि देखने वालों को आपके होंठों को भरे-भरे होने का आभास मिले.
• इसके बाद आप होंठों के इस नए आकार पर सलीके से अपनी मनचाही रंगत की लिपस्टिक लगा सकती हैं. और लीजिए, आप आकर्षक होंठों के साथ मिनटों में तैयार हैं!

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: attractive lipslip contouringlip contouring will make lips attractivelip makeupmakeupmakeup mantraright way of lip contouringshape lips with lip contouringstep by step guide of lip contouringwhat is lip contouringआकर्षक होंठक्या है लिप कॉन्टूरिंगमेकअपमेकअप मंत्रलिप कॉन्टूरिंगलिप कॉन्टूरिंग का सही तरीक़लिप कॉन्टूरिंग की स्टेप बाइ स्टेप गाइडलिप कॉन्टूरिंग दिखाएगी होंठों को आकर्षकलिप कॉन्टूरिंग से संवारें होंठों का आकारलिप मेकअप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum