• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

गर्मियों में ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स निभाएंगे आपका साथ

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 16, 2022
in ब्यूटी, ब्यूटी न्यूज़
A A
गर्मियों में ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स निभाएंगे आपका साथ
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मी का मौसम अपनी पूरी उठान पर है. ऐसे में यदि आप तरोताज़ा बने/बनी रहना चाहते/चाहती हैं तो हम आपको जिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, उन्हें अपने ब्यूटी किट में शामिल करें. ये न सिर्फ़ आपकी त्वचा व बालों को गर्मियों में बेहतर बनाए रखेंगे, बल्कि आपको महकाते भी रहेंगे.

 

गर्मियों से राहत पाना आसान नहीं है. पसीना, सन टैनिंग, धूल, गंदगी और इनकी वजह से त्वचा व बालों पर होने वाली समस्याएं ख़ूब होती हैं. इन सब का सामना करते हुए इस मौसम में त्वचा और बालों की सेहत को दुरुस्त रखना आसान नहीं है. लेकिन हम यहां जिन प्रोडक्ट्स के बारे में बात कर रहे हैं, वे आपको गर्मियों के मौसम का डट कर सामना करने में मदद करेंगे. आप युवक हों या युवती, आपको इन प्रोडक्ट्स को अपने समर ब्यूटी रूटीन में ज़रूर शामिल करना चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

लिप बाम: रात को सोते समय लिप बाम ज़रूर लगाएं. गर्मियों में भी होंठ फटते हैं और आपको मालूम ही होगा कि होंठों पर हमारी त्वचा की तरह तैल ग्रंथियां नहीं होतीं. अत: ये ख़ुद को रिपेयर करने काम ख़ुद नहीं कर सकते. अपने होठों को लिप बाम का दुलार दे कर आप गर्मियोंभर इन्हें नर्म-मुलायम और कोमल बनाए रख सकते/सकती हैं. इससे आपकी मुस्कान, जो यूं भी आकर्षक है और भी आकर्षक लगेगी.

स्क्रब: धूल, गंदगी, प्रदूषण के कण ये तो हर मौसम में पर्यावरण में मौजूद होते ही हैं और चेहरे की त्वचा पर जम भी जाते हैं. लेकिन गर्मी में हमारा अपना पसीना इन कणों को और आकर्षित करता है और चेहरे पर इनकी पर्त सी बन जाती है. इसके अलावा सन स्क्रीन लगाने के बावजूद कई बार त्वचा टैन हो जाती है. इन दोनों ही चीज़ों की वजह से त्वचा निस्तेज होने लगती है. गर्मियों में आप सप्ताह में दो बार स्क्रब करें, ताकि पसीने का साथ त्वचा पर चिपके प्रदूषक कण हट जाएं और साथ ही वे डेड स्किन सेल्स हट जाएं, जो आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं.

फ़ेस मास्क: हमें पता है कि अब वर्क फ्रॉम होम ख़त्म हो रहा है, कई ऑफ़िस पूरी तरह खुल चुके हैं और कई सप्ताह में कुछ दिनों के लिए खुल रहे हैं. यदि आपको ऑफ़िस आना-जाना पड़ता है तो एक लंबे और थकानभरे दिन के बाद त्वचा पर फीकापन नज़र आता है और गर्मी की वजह से त्वचा डीहाइड्रेट हो जाती है. ऐसे में फ़ेस मास्क त्वचा की खोई हुई नमी लौटा कर आपके चेहरे पर ताज़गी जगाते हैं. यूं तो आप अपनी त्वचा के अनुसार घर पर भी फ़ेस मास्क बना सकते/सकती हैं, लेकिन यदि आपके पास इतना समय न हो तो आप बाज़ार में उपलब्ध शीट मास्क्स का इस्तेमाल करें. ये त्वचा को नम, चमकभरा और कोमल बनाने में कारगर होते हैं. सप्ताह में कम से कम दो बार फ़ेस मास्क लगाएं और गर्मियों में भी अपने चेहरे की ताज़गी को बरक़रार रखें.

हेयर मास्क: यदि आपको लगता है कि गर्मियों का मौसम केवल आपकी त्वचा पर ही कठोर होता है तो आप अपने बालों के साथ ज़्यादती कर रहे/रही हैं. गर्मियों के मौसम में बालों की नमी भी खोने लगती है और वे रूखे व बेजान होने लगते हैं. नमी खोने से आपके बाल ब्रिटल हो कर टूट सकते हैं और दोमुंहे भी हो सकते हैं. ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार हेयर मास्क लगाएं. यूं तो आप घर पर ही अंडे या केले से हेयर मास्क बना सकते/सकती हैं, लेकिन टाइम क्रंच हो तो बाज़ार में उपलब्ध हेयर मास्क आपका काम आसान कर देंगे.

डिऑडरन्ट: गर्मियों के मौसम में पसीने और प्रदूषण के कणों का त्वचा पर मेल होने से पैदा होने वाले बैक्टीरियाज़ दुर्गंध पैदा करते हैं. और यह तो आप कभी नहीं चाहेंगे/चाहेंगी कि आपके पास से दुर्गंध आए. अत: गर्मियों के मौसम में डिऑडरन्ट को अपने ब्यूटी किट का हिस्सा ज़रूर बनाएं. बाज़ार में कई वराइटीज़ के डिऑडरेंट मौजूद हैं. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग डिऑडरन्ट मिलते हैं. आप अपनी पसंद की ख़ुशबू चुनें और दिन में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल ज़रूर करें.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: deodorantface maskHair masklip balmscrubडिऑडरन्टफ़ेस मास्कलिप बामस्क्रबहेयर मास्क
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum