• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ये एसेंशियल ऑइल्स आपके ‘माइंड ऐंड मूड’ को बनाएंगे बेहतर

सुमन बाजपेयी by सुमन बाजपेयी
April 1, 2022
in ब्यूटी, ब्यूटी न्यूज़
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हाल ही में बाज़ार में लॉन्च हुआ है विश्व का पहला एसेंशियल ऑइल का मिश्रण, जो दिमाग़ के अलग-अलग हिस्सों पर इसके प्रभाव का पता लगाने के लिए न्यूरोसाइंटिफ़िक परीक्षण से होकर गुज़रा है. प्रसिद्ध स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड, ऑरिफ़्लेम का कहना है कि माइंड ऐंड मूड आपको ऊर्जा से भर देगा, आपके दिमाग़ को शांत करेगा, जब भी आपको ज़रूरत होगी यह आपको सशक्त और संतुलित बनाएगा. ख़ासकर आज की व्यस्त, डिजिटल दुनिया में. इसके बारे में और जानकारी दे रही हैं सुमन बाजपेयी.

 

 

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

प्रसिद्ध स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड, ऑरिफ़्लेम, ब्यूटी बाय स्वीडन के साथ सुंदरता की परिभाषा को बदल रहा है. यह ब्रांड सुंदरता को और व्यापक ढंग से देखता है. केवल सुंदर दिखना ही सुंदरता नहीं है. सुंदर होने का अर्थ है बाहर से भी और अंदर से भी अच्छा दिखना और अच्छा महसूस करना. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस ब्रांड ने माइंड ऐंड मूड के साथ एसेंशियल ऑइल के बाजार में क़दम रखा है.

आज के समय में सेहत का मतलब सिर्फ़ शारीरिक तंदुरुस्ती नहीं, बल्कि इमोशनल हेल्थ भी है. चूंकि, हमारा व्यवहार, प्रतिक्रिया, निर्णय और मूड के पीछे भावनाएं ही सबसे बड़ी ताक़त के रूप में काम करती हैं इसलिए अपनी इमोशनल हेल्थ का ख़्याल रखना बहुत ज़रूरी है, ताकि आप सबसे बेहतर तरीके से काम कर पाएं.

इस लॉन्च पर ऑरिफ़्लेम के साउथ एशिया के वाइस प्रेसिडेंट और भारत में मैनेजिंग डायरेक्टर फ्रेडरिक विडेल ने कहा, “हमें एसेंशियल ऑइल ब्लेंड्स की अपनी नई रेंज माइंड ऐंड मूड को लॉन्च करते हुए बेहद ख़ुशी का अनुभव हो रहा है, निश्चित रूप से यह आपकी भावनात्मक सेहत को बेहतर बनाएगा. चूंकि, हमारा मानना है कि एक सेहतमंद जीवनशैली का मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं होता, बल्कि मानसिक सेहत का होना भी ज़रूरी है. यह लॉन्च हमारे लंबे समय से सुंदरता को लेकर हमारी व्यापक सोच को आगे बढ़ाने का अगला प्राकृतिक तरीक़ा है. माइंड ऐंड मूड आपको ऊर्जा से भर देगा, आपके दिमाग़ को शांत करेगा, जब भी आपको ज़रूरत होगी यह आपको सशक्त और संतुलित बनाएगा. ख़ासकर आज की व्यस्त, डिजिटल दुनिया में, जहां आपको लगातार सक्रिय रहने की ज़रूरत होती है. सफल न्यूरोसाइंटिफ़िक परीक्षण से समर्थित, माइंड ऐंड मूड आपकी भावनाओं को प्रेरित करेगा और आपको अपने हिसाब से ज़िंदगी जीने में सक्षम बनाएगा.“

ऑरिफ़्लेम के माइंड ऐंड मूड एसेंशियल ऑइल ब्लेंड्स सौ प्रतिशत प्राकृतिक हैं. ये चार वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं- एनर्जाइज़ मी, एम्पावर मी, बैलेंस मी और रिलैक्स मी.

ऑरिफ़्लेम का माइंड ऐंड बॉडी एसेंशियल ऑइल ब्लेंड्स दिमाग़ पर इसके सकारात्मक प्रभावों को मापने के लिये न्यूरोसाइंटिफ़िक परीक्षण से गुज़रने वाला दुनिया का पहला प्रोडक्‍ट है. दिमाग़ के अलग-अलग हिस्सों पर सुंगध के प्रभाव के बारे में फ़ंक्शनल मैग्नेटिक रेज़ोनेंस इमेजरी (एफ़एमआरआई) टेस्टिंग के माध्यम से व्यापक रूप से अध्ययन किया गया है. ऑरिफ़्लेम मे इन उत्पादों के माध्यम से मूड को मैनेज किया जा सकता है.

एनर्जाइज़ मी, पिंक पेपर और ग्रेपफ्रूट के साथ, ये एसेंशियल ऑइल स्पाइसी सुगंध से युक्त हैं. यह ऊर्जा को बढ़ाने के लिये मोटर कॉर्टेक्स पर काम करता है. इसलिए सुबह जल्दी उठना हो या दोपहर में सुस्ती महसूस हो रही हो, ये बहुत कारगर हैं. एम्पावर मी, लॉरेल और बर्गमोट से भरपूर, एक ग्रीन, हर्बल और रसदार सुगंध है, जो वेंट्रोमेडियल प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स पर काम करती है, ताकि एक ज़रूरी मीटिंग से पहले या लोगों को संबोधित करने से पहले आपका आत्मविश्वास बढ़े और आपको सशक्‍त बनाने के लिए चैनलाइज़ कर सके.

ओलिबानाम और सेडारवुड के साथ बैलेंस मी में वुड, मिट्टी की भीनी और दिल को सुकून पहुंचाने वाली ख़ुशबू है जो कि प्रीक्यून्यूस पर प्रभाव डालता है. इससे हम ज़्यादा सक्रिय होते हैं और दिमाग़ को शांत रखने में सक्षम भी.

यह सुनिश्चित करते हुए कि ये ऑइल ब्लेंड्स दिन के हर ज़रूरी पल में आपकी मदद करें, ऑरिफ़्लेम ने इन्हें उपयोग करने में भी बहुत आसान बना दिया है. कभी भी, कहीं भी, बस, बोतल से ख़ुशबू को सांस से अंदर लें, या अपने कमरे को ख़ुशबूदार करने लिये डिफ़्यूज़र का उपयोग करें या कैरियर ऑइल को मसाज के लिए इस्तेमाल करें. झटपट इनका उपयोग करना चाहते हैं तो रेडी टू यूज़ फ़ॉर्मेट के साथ इन्हें बस, रोल ऑन करें.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Essential OilsEssential Oils Passed Neuroscientific TestMind and MoodNeuroscientific TestNew LaunchOriflameSuman Bajpayeeएसेंशियल ऑइल्सऑरिफ़्लेमनयू लॉन्चन्यूरोसाइंटिफ़िक टेस्टन्यूरोसाइंटिफ़िक टेस्ट से गुज़रे एसेंशियल ऑइल्समाइंड ऐंड मूडसुमन बाजपेयी
सुमन बाजपेयी

सुमन बाजपेयी

सुमन बाजपेयी को पत्रकारिता और लेखन का लंबा अनुभव है. उन्होंने चिल्ड्रन्स बुक ट्रस्ट से करियर की शुरुआत की. इसके बाद जागरण सखी, मेरी संगिनी और फ़ोर डी वुमन पत्रिकाओं में संपादकीय पदों पर काम किया. वे कहानियां और कविताएं लिखने के अलावा महिला व बाल विषयों पर लिखती हैं. उनके छह कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. उन्होंने 160 से अधिक किताबों का अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद किया है. फ़िलहाल वे स्वतंत्र लेखन कर रही हैं.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum