• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

यूं दुलारें अपनी ऑइली त्वचा को

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 23, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
यूं दुलारें अपनी ऑइली त्वचा को
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनकी त्वचा ऑइली है तो हम आपकी परेशानी समझ सकते हैं. गर्मियों के मौसम में ऑइली त्वचा का ख़्याल रखना आसान काम नहीं है. यही वजह है कि हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जो आपकी त्वचा को सही बनाए रखेंगे.

आपने फ़िल्म ’गेस्ट इन लंदन’ तो देखी ही होगी, जिसमें एक युवक के यहां बिन बुलाए मेहमान के तौर पर एक उम्रदराज़ जोड़ा रहने आ जाता है. ये उदाहरण इसलिए कि गर्मियों के दौरान ऑइली त्वचा वाले युवक, युवतियों के चेहरे पर ऑइल भी इसी तरह बिन बुलाए मेहमान की तरह आ जाता है. इस तेल को त्वचा से दूर भगाना बहुत कठिन तो नहीं है, लेकिन तभी जब आपको ऐसा करने का सही तरीक़ा मालूम हो. कहीं चेहरे पर आए अतिरिक्त ऑइल को हटाने के चक्कर में आप अपना चेहरा बहुत अधिक धोने न लगिएगा, क्योंकि इससे तो त्वचा पर और तेल आ जाएगा. और ज़्यादा तेल आने का मतलब है, पिम्पल्स और ब्रेकआउट्स…
घबराइए नहीं, हम आपके साथ ऐसा नहीं होने देंगे. यहां दिए गए टिप्स को आज़माइए और आप अपनी ऑइली त्वचा को अच्छी तरह मैनज कर लेंगे ये हमारा वादा है.

हाइड्रेटेड रहना है ज़रूरी
जी हां, आप जितना पानी पिएंगे/पिएंगी उतना ही आपकी त्वचा के लिए बेहतर होगा. यह त्वचा को तैलीय होने से भी बचाता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के भीतर मौजूद ज़हरीले पदार्थ पसीने के ज़रिए आपकी त्वचा पर मौजूद रोमछिद्रों से बाहर निकल जाते हैं. आपको करना बस इतना है कि दिनभर में 8-10 ग्लास पानी पिएं. यदि आप पानी न पी सकते हों तो जूस, छाछ, डिटॉक्स वॉटर के रूप में कम से कम इतना पानी रोज़ाना ज़रूर पिएं. फ़र्क़ आपको ख़ुद नज़र आएगा.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बार-बार न धोएं चेहरा
यदि आपको ये लगता है कि आप बार-बार चेहरा धोकर अपने चेहरे से तेल हटा देंगे/देंगी तो आप पूरी तरह ग़लत हैं. चूंकि आपकी त्वचा तैलीय है, जैसे ही आप चेहरा धोकर अतिरिक्त ऑइल को हटाएंगे आपकी त्वचा को रूखापन महसूस होगा और आपकी सेबैशियस ग्लैंड्स और ज़्यादा मात्रा में तेल बनाने लगेंगी. अत: बेहतर होगा कि आप दिन में केवल दो बार ही चेहरा धोएं. इस बीच यदि आपको चेहरे पर ऑइल महसूस होता है तो वाइप्स का उपयोग कर उसे पोंछ लें या फिर गुलाबजल में भीगे हुए कॉटन बॉल से चेहरे साफ़ कर लें.

चेहरे को हमेशा थपथपाते हुए पोंछें
चेहरा धोने के बाद किसी साफ़-सुथरे टॉवल से अपना चेहरा थपथपाते हुए पोंछें. ऐसा करने से त्वचा में जबरन खिंचाव नहीं होता और ब्रेकआउट्स की समस्या कम होती है. अत: धोने के बाद अपना चेहरा हमेशा थपथपाते हुए पोंछें, रगड़ते हुए नहीं. यदि टॉवेल न हो तो चेहरा पोंछने के लिए पेपर नेपकिन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अपने चेहरे को गंदे रूमाल या हैंड टॉवेल से कभी न पोंछें.

चेहरे पर लगाने वाला हर प्रोडक्ट हो ऑइल-फ्री
आपकी त्वचा ऑइली है तो आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना होगा कि आप चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए, जो भी प्रोडक्ट ले रही हों, वो ऑइल-फ्री हो, जेल या वॉटर बेस्ड हो. न सिर्फ़ आपका फ़ेस वॉश और मॉइस्चराइज़र, बल्कि यदि आप महिला हैं तो आपके सभी मेकअप प्रोडक्ट्स भी ऑइल फ्री होने चाहिए. इन दिनों बाज़ार में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप ऑइल फ्री प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है. सुनिश्चित करें कि आप इन्हीं का इस्तेमाल करें.

स्क्रबिंग को अपना साप्ताहिक रूटीन बना लें
अपनी त्वचा को नियमित रूप से हर सप्ताह स्क्रब करें. इससे चेहरे पर मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाएंगी, आपकी रंगत सुधरेगी. मृत कोशिकाओं के हटने से रोमछिद्र खुलेंगे और इससे मुहांसे व ब्रेकआउट्स की समस्या में कमी आएगी. यदि आप त्वचा को वाक़ई दुलारना चाहते/चाहती हैं तो बाज़ार में उपलब्ध विटामिन E युक्त स्क्रब्स का इस्तेमाल करें. इससे आपकी त्वचा की सेहत में सुधार भी आएगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautycare for oily skinhow to take care of oily skinoily skinoily skin care guideskinskin careऑइली त्वचाऑइली स्किन की देखरेख की गाइडतैलीय त्वचा की देखभाल का तरीक़ातैलीय त्वचा को दुलारेंत्वचा देखभालब्यूटीस्किन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum