• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

व्यावहारिक टिप्स जो रोकेंगे बालों का झड़ना

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 9, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
Hair-fall
Share on FacebookShare on Twitter

बालों का झड़ना बालों की सबसे आम समस्या है. मौसम बदलने पर यह थोड़ी बढ़ जाती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ बुनियादी बातों और घरेलू नुस्ख़ों के इस्तेमाल से ही बालों के झड़ने में काफ़ी कमी आ सकती है. यहां हम इन्हीं व्यावहारिक और कारगर उपायों के बारे में बात कर रहे हैं. और आपको बता दें कि ये उपाय युवक और युवतियों दोनों के लिए ही बेहद काम के साबित होंगे.

 

ये तो आपको भी पता ही होगा कि हमारे बालों का झड़ना एक बहुत ही स्वाभाविक प्रक्रिया है. एक दिन में लगभग 100 बालों का झड़ना सामान्य भी है, लेकिन समस्या तब आती है जब यह संख्या बढ़ने लगती है और तकिए के ऊपर, बेडरूम से लेकर आपके वॉशरूम तक में आपके बाल नज़र आने लगते हैं. ऐसे में बालों के झड़ने को लेकर आपकी चिंता लाज़मी है, लेकिन यह बात भी याद रखिए कि आपकी यह चिंता आपके बालों के और तेज़ गति से झड़ने का कारण भी बन सकती है. अत: चिंता छोड़ें और बालों को झड़ने से बचाने के लिए इन घरेलू उपायों, रोज़मर्रा की बातों पर ध्यान दें. इससे आपके बालों का झड़ना यक़ीनन कम होगा.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

खानपान का रखें ख़्याल
खाने और पीने का ख़्याल यदि आप नहीं रखते/रखती हैं तो समझ लीजिए कि आप त्वचा और बालों का नुक़सान अपने हाथों ही कर रहे/रही हैं. बालों को सेहतमंद रखना है तो आपके भोजन में ऐसी चीज़ें मौजूद होनी चाहिए, जिनमें प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन हो. ये चीज़ें आपको हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, बीजों, जैसे- राजमा, लोबिया, छोले, ड्राइ फ्रूट्स आदि में मिलेंगे. अत: इन चीज़ों को अपने खानपान में शामिल करें. आपको शायद ही पता हो कि खानपान से जुड़े डिस्ऑडर्स की वजह से भी बालों का झड़ना बढ़ जाता है. अत: भोजन को सेहतमंद रखें.
केवल यही नहीं आप कितना पानी पीते/पीती हैं इस बात से भी आपके बालों के झड़ने का लेनादेना है. अत: दिनभर में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिएं और हाइड्रेटेड बने रहें. ज़्यादा पानी पीना पसंद न हो आप हाइड्रेटेड रहने के लिए छाछ, बिना शक्कर वाले फ्रूट जूस या फिर फ़्लेवर्ड वॉटर (जिसमें पानी में फल या नींबू, अदरक वगैरह डालकर रखा जाता है) भी ले सकते हैं.

तब कंघी बिल्कुल न करें
बालों को झड़ने से बचाना है तो यह जान लें कि बालों में कंघी करने या ब्रश फिराने का भी एक तयशुदा तरीक़ा होता है. जब बाल गीले हों तब कंघी बिल्कुल न करें, क्योंकि गीले बाल जड़ों से कमज़ोर होते हैं. इन्हें कंघी करने पर ये आसानी से टूट जाते हैं. इसके अलावा कभी भी बालों पर तेल मालिश करने के तुरंत बाद भी कंघी न करें, इससे भी बाल ज़्यादा टूटते हैं.
यदि फिर भी आप कंघी करना चाहते/चाहती हैं तो मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमल करें. युवतियां, जिनके बाल लंबे हैं, उनको चाहिए कि वे नीचे के बालों को सुलझाते हुए ऊपर की ओर बढ़ें. इससे बाल कम टूटेंगे.

चम्पी करें, हेयर मास्क लगाएं
दादी-नानियों का बताया हुआ यह घरेलू नुस्ख़ा तो सदियों से चला आ रहा है. यह पूरी तरह जांचा-परखा हुआ है. नियमित रूप से तेल से अपने बालों और स्कैल्प की मालिश करने से न सिर्फ़ बालों का झड़ना कम होगा, बल्कि वे मज़बूत भी बनेंगे और बढ़ेंगे भी जल्दी. गुनगुने तेल से सप्ताह में एक या दो बार अपने स्कैल्प व बालों की सौम्यता से मालिश करें. घंटेभर बालों में तेल लगा रहने दें और फिर शैम्पू कर लें. तेल आप अपना मनपसंद चुन सकते/सकती हैं: नारियल का, बादाम का या फिर तिल का.
बालों पर ये सस्ता, सुंदर और कारगर हेयर मास्क लगाने से भी आपके बाल मज़बूत होंगे और उनका झड़ना कम हो जाएगा. इसके लिए अपने बालों की लंबाई के अनुसार एक या दो अंडे एक बोल में डाल कर फेंटें और इसे बालों के जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. इसे 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर शैम्पू कर लें. सप्ताह में एक बार यह मास्क लगा कर देखिए यक़ीनन बालों के झड़ने में कमी आएगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: effective remediesHair carehair fallhair problemHome remedieshome tipstipsकारगर उपायघरेलू टिप्सघरेलू नुस्खेटिप्सबालों का झड़नाबालों की देखभालहेयर प्रॉब्लम
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum