• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बालों को काला करने के वो उपाय, जो आपके किचन में मौजूद हैं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 30, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बालों को काला करने के वो उपाय, जो आपके किचन में मौजूद हैं
Share on FacebookShare on Twitter

इन दिनों बालों का असमय सफ़ेद होना एक बड़ी समस्या है. यूं तो बाज़ार में ढेरों हेयर कलर्स उपलब्ध हैं, जो 10 मिनट से लेकर आधे घंटे तक के समय में सफ़ेद बालों को छुपाने का काम कर सकते हैं. लेकिन यदि आप बालों को प्राकृतिक तरीक़े से काला रखना चाहते हैं तो आपके किचन में मौजूद चीज़ों के ज़रिए आसानी से सफ़ेद बालों को काला किया जा सकता है. कौन-से हैं ये घरेलू उपाय? यहां जानिए…

यूं तो बालों का सफ़ेद होना आपके अनुभवी होने की निशानी हुआ करती थी, लेकिन आज कल बाल उम्र से पहले ही सफ़ेद नज़र आने लगते हैं. समय से पहले बालों के सफ़ेद होने से कई महिलाओं और पुरुषों को असहज महसूस होता है, उनका आत्मविश्वास कम होने लगता है. पर तब क्या, जब हम कहें कि किचन में मौजूद चीज़ें आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काल करने में बेहद कारगर हैं? जी हां, हम सच कह रहे हैं! और ये बड़े ही आम चीज़ें हैं जो बाइ डिफ़ॉल्ट हर किचन में मौजूद होती हैं. तो जान लीजिए कि ये कौन-सी चीज़ें हैं और इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है?

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

घरेलू उपाय #1 आलू
अब बताइए, होता है ना आलू सभी के किचन में उपलब्ध? आलू का स्टार्च सफ़ेद बालों को काला करने का काम करता है, उनमें पिग्मेंट डालता है. सफ़ेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने का सबसे आसान ज़रिया है आलू.

कैसे करें इस्तेमाल: आलू को छील कर घिस लें. फिर इसमें पानी डाल कर तब तक उबालें, जब तक कि इसका स्टार्च भरा घोल न बन जाए. अब इस मिश्रण को छान लें. ठंडा होने दें. इसे अपने स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह लगाएं. आधे घंटे बाद बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें. सप्ताह में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं.


घरेलू उपाय #2 प्याज़ का रस
प्याज़ भी हर घर में मौजूद होती ही है! पर क्या आपको मालूम है कि प्याज़ के रस में बालों को पोषण देने और उन्हें काला करने के गुण होते हैं? प्याज़ के रस में बायोटिन, कॉपर, फ़ॉस्फ़ोरस, मैग्निशियम, सल्फ़र, फ़ोलेट, विटामिन C, विटामिन B1 और B6 होते हैं, ये सभी बालों को काला करने में अपनी भूमिका निभाते हैं. लेकिन इसके अलावा प्याज़ में एक एन्ज़ाइम कैटलेस की प्रचुर मात्रा भी पाई जाती है, जो बालों को जड़ों से काला बनाने में सक्षम होता है.

कैसे करें इस्तेमाल: अपने बालों की लंबाई के मुताबिक़ एक या दो प्याज़ लें. उन्हें छील कर काट लें और ब्लेंड करें. इस मिश्रण को किसी कपड़े में डाल कर स्क्वीज़ करें और प्याज़ का रस निकाल लें. इस रस को बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगाएं. बालों के सिरों से ले कर जड़ों तक भी लगाएं. लगभग 45 मिनट लगा रहने दें और फिर बालों को सौम्य शैम्पू से धो लें. सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे.


घरेलू उपाय #3 ब्लैक कॉफ़ी
यूं तो कॉफ़ी बालों को रंगने या काला करने का स्थाई तरीक़ा नहीं है, लेकिन इसके पिग्मेंट्स सफ़ेद बालों को आसानी से छुपा देते हैं. यदि आप सप्ताह में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपके बालों का रंग सफ़ेद की बजाय गाढ़ा भूरा तो हो ही जाएगा. और यही तो हमारा और आपका उद्देश्य है कि बाल सफ़ेद न रहने पाएं, है ना?

कैसे करें इस्तेमाल: एक कप पानी उबालें. इसमें दो चम्मच कॉफ़ी पाउडर डाल कर स्ट्रॉन्ग ब्लैक कॉफ़ी तैयार करें. इसे नॉर्मल टेम्परेचर तक ठंडा होने दें. अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को ठंडे पानी की सहायता से धो लें. तुरंत ही सफ़ेद बाल नदारद से नज़र आएंगे.

फ़ोटो: गूगल

Tags: gray hairhairHair careHome remedieshow to make hair blacknatural methodsways to darken hairघरेलू उपायप्राकृतिक तरीक़ेबालबाल काले करने के तरीक़ेबालों की देखभालयूं करें बाल कालेसफ़ेद बाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum