• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

तो आख़िर हमें स्क्रबिंग क्यों करना चाहिए?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 17, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
तो आख़िर हमें स्क्रबिंग क्यों करना चाहिए?
Share on FacebookShare on Twitter

त्वचा की देखभाल करना है तो एक्स्फ़ॉलिएशन या स्क्रबिंग आपके साप्ताहिक रूटीन का हिस्सा होनी ही चाहिए. यह बात तो आपसे हमेशा कही गई होगी, लेकिन क्यों? आज आपको यहां इस बात का जवाब मिलेगा और हमें पता है कि जब आप इसे पढ़ेंगे तो आप युवक हों या युवती स्क्रबिंग को अपनी त्वचा की देखभाल के महत्वपूर्ण रूटीन की तरह शामिल कर लेंगे. एक बात और स्क्रबिंग के दौरान आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि आपकी त्वचा कैसी है या स्किन टाइप क्या है. तभी आपको स्क्रबिंग के पूरे फ़ायदे मिल सकेंगे, अन्यथा आप अपनी त्वचा को अनजाने में नुक़सान न पहुंचा बैठें. आइए, यहां जानें कि क्यों ज़रूरी है स्क्रबिंग.

 

यदि त्वचा को स्वस्थ, दमकता हुआ, लचीला और सही रंगत का बनाए रखना है तो सप्ताह में एक बार इसे स्क्रब करना ज़रूरी है. धूल, गंदगी और पर्यावरण में मौजूद प्रदूषण के कण त्वचा पर जम जाते हैं और वे त्वचा की रंगत को बुझा हुआ बना देते हैं. कैसे? चलिए आपको इसकी तह में ले चलें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

हमारी त्वचा पर कितनी कोशिकाएं होती हैं?
वैज्ञानिकों के एक अनुमान के मुताबिक़ मानव शरीर कुल लगभग 10 ट्रिलियन यानी सौ खरब कोशिकाओं से मिलकर बना होता है. और हमारी त्वचा पर कुल मिलाकर लगभग 1.6 ट्रिलियन कोशिकाएं यानी सेल्स होती हैं. और रोज़ाना यानी 24 घंटे में हमारी त्वचा से तक़रीबन 10 लाख कोशिकाएं झड़ जाती हैं. यही नहीं, 28 दिनों के भीतर हमारी त्वचा की ऊपरी पर्त ख़ुद का पुनर्निमाण कर लेती है. नई बनी हुई कोशिकाएं ख़ुद को ऊपर की ओर यानी त्वचा की सबसे ऊपरी पर्त की ओर धकाती हैं और ऊपर आ जाती हैं. इस वजह से वहां मौजूद पहले वाली स्किन सेल झड़कर नीचे गिर जाती है. यह क्रिया हमारी त्वचा पर निरंतर चलती रहती है.

आख़िर ये झड़ी हुई स्किन सेल्स जाती कहां हैं?
अब यदि आप यह सोच रहे हैं कि इस तरह झड़ी हुई स्किन सेल्स आख़िर कहां चली जाती हैं? तो आपको बता दें कि आपके अपने घर में ये धूल-गंदगी के रूप में मौजूद होती हैं. जो गंदगी आपको ज़मीन, टेबल, फ़ोटो फ्रेम्स, फ़ोन, लैपटॉप, काउंटर टॉप पर नज़र आती है और जिसे साफ़ करने में आपकी बैंड बज जाती है, उसमें से अधिकतर डेड स्किन सेल्स ही होती हैं. एक अनुमान के मुताबिक़ सालभर में एक व्यक्ति के शरीर से लगभग 3.6 किलोग्राम स्किन सेल्स झड़ती हैं. और जिन्हें हम डस्ट माइट्स कहते हैं, जिनसे कई लोगों को एलर्जी भी होती है, जो हमारे घर में बहुत ही छोटे यानी माइक्रोस्कोपिक जीवाणु मौजूद होते हैं, वे इन डेड स्किन सेल्स को खाकर ही जीवित रहते हैं.

क्या पूरी स्किन सेल्स झड़ जाती हैं?
नई स्किन सेल्स, ज़्यादातर पुरानी सेल्स को धक्का देकर हटा देती हैं, लेकिन बावजूद इसके त्वचा पर मौजूद तेल, पसीने, धूल-गंदगी और प्रदूषण के कणों चलते सभी पुरानी सेल्स झड़ नहीं पातीं और कुछ हमारे चेहरे पर मौजूद रह जाती हैं. चूंकि ये डेड सेल्स हैं, त्वचा पर जबरन मौजूद हैं तो ये त्वचा को बेजान दिखाने लगती हैं. त्वचा की रंगत को गहरा कर देती हैं. यही वजह है कि चाहे आप युवक हों या युवती आपको सप्ताह में एक बार अपनी त्वचा को स्क्रब कर के डेड स्किन सेल्स को हटाने की सलाह दी जाती है. सप्ताह में एक बार त्वचा को स्क्रब करने से डड सेल्स हटती हैं, जिससे त्वचा की रंगत में सुधार आता है. तो हमारी बात मानिए और स्क्रबिंग को अपनी त्वचा की देखभाल के रूटीन में शामिल कर लीजिए. यहां हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही आपको इसे स्क्रब करना चाहिए. लेकिन इसपर लंबी चर्चा फिर कभी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautyexfoliationexfoliation according to skin typeHair and Skinhealthy skinOye Aflatoonremove dead cellsscrubscrubbingscrubbing according to skin typeskinskin careskin healthskin toneskin typeweekly routinewhy Essential Scrubbingwhy to scrubएक्स्फ़ॉलिएशनओए अफलातूनक्यों करें स्क्रबिंगक्यों ज़रूरी है स्क्रबिंगडेड सेल्स हटानात्वचात्वचा की रंगतत्वचा की सेहतत्वचा देखभालब्यूटीसाप्ताहिक रूटीनसेहतमंद त्वचास्किन के प्रकार के अनुसार एक्स्फ़ॉलिएशनस्किन टाइपस्किन टाइप के अनुसार स्क्रबिंगस्क्रबस्क्रबिंगहेयर ऐंड स्किन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum