• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

चिपचिपे बालों और स्कैल्प पर खुजली का समाधान यहां है!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 11, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
चिपचिपे बालों और स्कैल्प पर खुजली का समाधान यहां है!
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि आप बालों को घना, चमकदार और बाउंसी दिखाना चाहते/चाहती हैं, लेकिन कई बार अनचाही सी समस्याएं इस काम को कठिन बना देती हैं. ऐसी ही एक समस्या है बालों का चिपचिपा और ऑइली हो जाना. इस समस्या के साथ ही दूसरी समस्या भी ख़ुद ब ख़ुद जुड़ जाती है और वो स्कैल्प पर खुजली होना. यदि आप भी इन समस्याओं के चलते अपने बालों को मनचाहा नहीं पाते/पाती हैं तो यह आलेख आपकी समस्या का समाधान कर सकता है.

 

साल का वह समय आ गया है, जब ठंड विदा ले रही है और गर्मियां दस्तक दे रही हैं. ऐसे में यदि आपकी बालों से जुड़ी समस्या उनका चिपचिपा होना, ऑइली होना और स्कैल्प पर खुजली आना है तो मौसम में नमी और गर्मी बढ़ने के साथ-साथ इस समस्या का बढ़ना तय है. यही वजह है कि हम यहां कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का निदान कर देंगे.
आपकी समस्या को दूर करने के उपाय बताने से पहले हम आपको यह भी बताना चाहते हैं कि आख़िर ऐसा होता क्यों हैं. बालों और स्कैल्प को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज़्ड रखने के लिए स्कैल्प पर सीबम का बनता है, जिससे हमारे बाल स्वाभाविक रूप से चमकते हैं. लेकिन सीबम के उत्पादन की मात्रा हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है. जिन लोगों की सेबैशियस ग्लैंड्स ज़्यादा सक्रिय होती हैं, उनके बाल ज़्यादा चिपचिपे हो जाते हैं. स्कैल्प पर खुजली की समस्या की वजह यह है कि यहां मौजूद प्राकृतिक तेल, पसीना और पर्यावरण में मौजूद धूल-गंदगी व प्रदूषण के कण इकट्ठा हो जाते हैं, जिसकी वजह से खुजली होने लगती है. इस पूरी प्रक्रिया पर मौसम का भी असर पड़ता है. गर्म और उमसभरे मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए आप इन बातों को अमल में लाना शुरू कर दें:

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बालों को ज़रूरत से ज़्यादा न धोएं
यदि आप बालों इसलिए जल्दी-जल्दी धोएंगे/धोएंगी कि इनसे चिपचिपापन निकल जाएगा तो आपके बाल और ज़्यादा चिपचिपे हो जाएंगे. अब आप पूछेंगे क्यों? तो जान लीजिए कि बाल धोने से आपका स्कैल्प और बाल दोनों से ही नमी निकल जाएगी और सेबैशियस ग्लैंड्स प्राकृतिक नमी को बनाए रखने के प्रयास में और सक्रिय हो जाएंगी. और अधिक तेल बनाने लगेंगी. अत: बालों को सप्ताह में केवल दो या ज़रूरत हो तो तीन बार तक ही धोएं.

सही तरीक़े से लगाएं कंडिशनर
शैम्पू करने के बाद कंडिशनर लगाना ज़रूरी है, पर इसे लगाने का सही तरीक़ा इस्तेमाल करें. कंडिशनर हमेशा क्राउन के हिस्से को छोड़कर बचे हुए बालों में इस तरह लगाएं कि वह बालों के सिरों तक लग जाए, लेकिन आपके स्कैल्प पर न लगने पाए. यदि कंडिशनर स्कैल्प पर लग गया तो वो आपके बालों का और भी चिपचिपा बना देगा.

बेबी पाउडर/ड्राइ शैम्पू का इस्तेमाल करें
यदि आपके बाल चिपचिपे हो गए हैं तो हर बार शैम्पू का इस्तेमाल कर उन्हें न धोएं. यह बात तो हम ऊपर बता ही चुके हैं. जब शैम्पू करने के बाद बाल चिपचिपे हो जाएं तो आप स्कैल्प पर बेबी पाउडर छिड़कें. अब हल्के हाथों से इसे स्कैल्प पर मलें और अतिरिक्त पाउडर झड़ा दें. इससे आपके बाल तुरंत ही कम चिपचिपे और मैनेजेबल हो जाएंगे. इसकी बजाय आप ड्राय शैम्पू का चुनाव भी कर सकते/सकती हैं.

बार-बार कंघी न करें
बालों पर कंघी करना या ब्रश फिराना बड़ी ट्रिकी चीज़ हैं. आपने ज़रूरत से ज़्यादा बार ऐसा किया तो स्कैल्प पर सीबम का उत्पादन बढ़ जाएगा और बाल चिपचिपे हो जाएंगे. वहीं आपने ज़रूरत से कम बार ब्रशिंग की तो बाल क्राउन पर चिपचिपे और सिरों पर रूखे हो जाएंगे, क्योंकि स्कैल्प पर आया प्राकृतिक तेल बालों के सिरों तक नहीं पहुंच पाएगा. तो यह आपको अपने बालों के आकार-प्रकार के अनुसार तय करना होगा कि आप उन्हें कितनी बार कोम करें, ताकि यह संतुलन बना रहे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Baby PowderCombingConditioner ApplicationDry ShampooHair careitchy scalpOily HairScalp CareShampooSticky HairSticky Hair Care Tipsऑइली बालकंघी करनाकंडिशनर लगानाखुजली वाला स्कैल्पचिपचिपे बालचिपचिपे बालों की देखभाल के टिप्सड्राइ शैम्पूबालों की देखभालबेबी पाउडरशैम्पूस्कैल्प की देखभालस्कैल्प पर खुजली
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum