• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ये आदतें भी रूखी त्वचा के लिए ज़िम्मेदार हैं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 16, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
ये आदतें भी रूखी त्वचा के लिए ज़िम्मेदार हैं
Share on FacebookShare on Twitter

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

यदि आप यह सोच रहे/रही हैं कि मौसम बदलते समय त्वचा का ड्राइ होना सामान्य है तो हमें इस बात से इनकार नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें भी आपकी त्वचा को रूखा बनाने का काम करती हैं? इन आदतों को सुधार लिया जाए तो आपकी त्वचा कम रूखी या सामान्य हो सकती है. आइए जानें, कौन-सी हैं ये आदतें…

हमें अच्छी तरह पता है कि रूखी यानी ड्राइ स्किन के देखभाल के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, लेकिन यदि हम आपसे ये कहें कि अपनी कुछ आदतों को बदलकर आप रूखी त्वचा को मैनेजबल और यहां तक कि सामान्य बना सकते/सकती हैं तो? जी हां, अपनी कुछ आदतों को बदलकर अपनी त्वचा को ड्राई होने से बचा लीजिए. ये वो आदते हैं, जो आपकी त्वचा को भीतर से हाइड्रेटेड रखेंगी, जिससे त्वचा रूखी नहीं होने पाएगी.

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
मौसम बदल रहा है, सर्दियों का मौसम आनेवाला है ऐसे में हो सकता है कि आपको ज़्यादा प्यास न लगती हो और आप पर्याप्त मात्रा में पानी न पी रहे/रही हों. पानी न केवल हमारे शरीर का हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि हमारी त्वचा को भी नम और सतेज बनाए रखता है. रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए आपको दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना होगा. औसतन एक व्यक्ति को दिनभर में आठ ग्लास पानी पीना चाहिए. यदि आप इतना पानी नहीं पी सकते/सकती हैं तो दिनभर में पानी, छाछ, नींबू पानी, जूस या शरबत के रूप में पानी पिएं, रसीले फल, जैसे- तरबूज़, संतरा आदि भी खाए जा सकते हैं. कुल मिलाकर सार ये कि कोशिश करें कि नियमित अंतराल त्वचा को पानी, फलों, जूस आदि के ज़रिए हाइड्रेटेड रखें.

चेहरे को बार-बार साफ़ करना
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें दिन में कई-कई बार चेहरा साफ़ करने और धोने की आदत है तो आपको बता दें कि ऐसा करने से आपके चेहरे पर मौजूद प्राकृतिक नमी और तेल बनाने वाली प्रक्रिया बाधित होती है, जिसकी वजह से त्वचा रूखी हो जाती है. आपको यह भी बता दें कि दिन में दो बार चेहरा धोना पर्याप्त होता है. सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले आप चेहरे को अच्छी तरह धोएं. बार-बार चेहरा बिल्कुल न धोएं.

स्नान व चेहरा धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल
दिनभर की थकान के बाद गर्म पानी से स्नान करना या चेहरा धोना ये दोनों ही बातें आपको अच्छी लगती होंगी, पर ये आपकी त्वचा के लिए नुक़सानदेह है. त्वचा पर मौजूद धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कणों को हटाने के साथ-साथ गर्म पानी आपकी त्वचा पर मौजूद प्राकृतिक तेल और नमी को हटा देता है, जिससे त्वचा रूखी यानी ड्राइ हो जाती है. इससे बचने के लिए हम आपको सलाह देंगे कि आप ठंडे या गुनगुने पानी से स्नान करें और चेहरा धोएं. यदि आपको बेहद गर्म पानी से नहाने की आदत है तो उसे बदलें और यदि आप ऐसा नहीं कर सकते/सकती तो स्नान जल्द से जल्द समाप्त करें.

सही तरीक़े से मॉइस्चराइज़ न करना
चेहरे को सही तरीक़े से मॉइस्चराइज़ करके भी आप नम बनाए रख सकते/सकती हैं. जब भी आप चेहरा धोएं उसके तुरंत बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं. हल्की गीली त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं, ताकि यह त्वचा के भीतर समा जाए. इसके अलावा मॉइस्चराइज़र लगाने के लिए त्वचा के पूरी तरह रूखा महसूस होने का इंतज़ार न करें. यदि आपको लगता है कि मॉइस्चराइज़र लगाने के दो घंटे बाद आपकी त्वचा रूखी लगने लगती है तो मॉइस्चराइज़र अप्लाइ करने के डेढ़ घंटे बाद ही आप दोबारा मॉइस्चराइज़र लगा लें. इससे आपकी त्वचा दिनभर नर्म-मुलायम बनी रहेगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: change habitsdry skindry skin habitsmanage dry skin like thisskinआदतें बदलेंड्राइ स्किनड्राइ स्किन को यूं करें मैनेजत्वचात्वचा को रूखा बनानेवाली आदतेंरूखी त्वचास्किन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum