• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ये भ्रांतियां फ़ायदे की जगह कहीं त्वचा को नुक़सान न पहुंचा दें…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 11, 2023
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
ये भ्रांतियां फ़ायदे की जगह कहीं त्वचा को नुक़सान न पहुंचा दें…
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो अपनी त्वचा की देखभाल को प्राथमिकता देते/देती हैं तो बहुत ज़रूरी है कि आप त्वचा की देखरेख से जुड़ी इन भ्रांतियों को आज ही जान लें, ताकि कहीं अनजाने में आप अपनी त्वचा को ख़ुद ही नुक़सान न पहुंचा लें. ये वे सामान्य मिथक हैं, जिनकी सच्चाई आपको पता होनी ही चाहिए.

आपकी सुंदरता का सबसे अच्छा साथी है स्वस्थ और चमकती हुई त्वचा. त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको अपने खान-पान को सही रखना होगा, एक्सरसाइज़ करनी होगी, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना होगा और अच्छी नींद लेनी होगी. ये बातें तो आप जानते ही होंगे/होंगी. लेकिन जो आप नहीं जानते हैं, वो हैं कुछ ऐसे मिथक, सामान्यत: हम सभी के सामने आते हैं और हम उन्हें सच्चाई समझकर उनको अपना लेते हैं, पर नतीजा सही आने की बजाय बिगड़ने लगता है यानी फ़ायदे की जगह नुक़सान हो जाता है.

भ्रांति 1# चेहरे को बार-बार धोना चाहिए
चेहरे को आभावान बनाने के चक्कर में चेहरे को बार-बार धोना एक ऐसी आदत है, जिसे आपको तुरंत ही बंद कर देना चाहिए. बार-बार धोने से चेहरा रूखा और डीहाइड्रेटेड हो जाता है. चेहरे पर खुजली होने लगती है और नमी की कमी चलते त्वचा बेहद ड्राई हो सकती है. बार-बार चेहरा धोने से त्वचा पर मौजूद प्राकृतिक तेल हट जाता है. अत: यदि आप त्वचा को स्वस्थ चमक देना चाहते/चाहती हैं तो चेहरे को दिनभर में केवल एक से दो बार ही धोएं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

भ्रांति 2# चेहरा गर्म पानी से धोना चाहिए
चेहरे को हमेशा सामान्य तापमान के पानी से धोना चाहिए. यह बात कि चेहरे को गर्म पानी से धोया जाना चाहिए मिथक है. गर्म पानी से चेहरा धोने पर चेहरे पर मौजूद नैचुरल ऑइल्स हट जाते हैं और चेहरा रूखा हो जाता है. यदि आप चेहरे के रोमछिद्रों से गंदगी हटाना चाहते/चाहती हैं तो चेहरे पर भाप लेना चाहिए, ताकि रोमछिद्र खुल जाएं और उनमें मौजूद गंदगी बाहर निकल सके. भाप लेने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए, ताकि रोमछिद्र दोबारा बंद हो जाएं. यदि आप ज़्यादा गर्म पानी से चेहरे को धोते हैं तो त्वचा जल भी सकती है.

भ्रांति 3# त्वचा को जल्दी-जल्दी और सख़्ती से एक्स्फ़ॉलिएट करना चाहिए
त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन सेल्स को हटाना हो तो चेहरे को स्क्रब किया ही जाना चाहिए, पर यह बात याद रखें कि किसी भी चीज़ की अति ठीक नहीं होती. यही बात त्वचा को एक्स्फ़ॉलिएट करने पर भी लागू होती है. त्वचा को सप्ताह में एक बार एक्स्फ़ॉलिएट करना काफ़ी होता है. हमेशा त्वचा को हल्के हाथों से ही स्क्रब किया जाना चाहिए, ताकि त्वचा की भीतरी पर्त को कोई नुक़सान न पहुंचने पाए. अत: त्वचा को कभी-भी जल्दी-जल्दी स्क्रब न करें और कभी-भी सख़्ती से एक्स्फ़ॉलिएट नहीं किया जाना चाहिए.

भ्रांति 4# त्वचा ऑइली हो तो मॉइस्चराइज़र नहीं लगाना चाहिए
यह भी एक भ्रांति ही है कि त्वचा ड्राइ हो तभी मॉइस्चराइज़र लगाया जाना चाहिए,ऑइली हो तो नहीं. सच्चाई यह है कि त्वचा ड्राइ हो या ऑइली इसे मॉइस्चराइज़ करना बहुत ज़रूरी होता है. हां, बेशक़ आप अपनी त्वचा के प्रकार के मुताबिक़ मॉइस्चराइज़र लगाएं. इसकी वजह यह है कि हर तरह क त्वचा की अंदरूनी पर्त को अतिरिक्त नमी और पोषण की ज़रूरत होती है, जो उसे अच्छी क्वालिटी वाले मॉइस्चराइज़र से ही मिल सकती है. ऑइली स्किन वालों को जेल बेस्ड मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए.

भ्रांति 5# सनस्क्रीन केवल गर्मी के मौसम में लगाना चाहिए
साल का चाहे कोई भी मौसम हो, सनस्क्रीन हमेशा लगया जाना चाहिए. कुल मिलाकर हम यह कह रहे हैं कि इस भ्रांति से बचें की सनस्क्रीन का इस्तेमाल गर्मियों में ही किया जाना चाहिए. वजह यह है कि मौसम चाहे जो भी हो, सूरज की किरणों में त्वचा के लिए हानिकारक अल्ट्रावायलेट यानी यूवी किरणें हमेशा ही मौजूद रहती हैं. इनसे बचाव के लिए सनस्क्रीन का लगाया जाना बेहद ज़रूरी है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: exfoliatingskin careSkin care mythsUsing sunscreenWashing face frequentlyWashing face with warm waterएक्स्फ़ॉलिएट करनागर्म पानी से चेहरा धोनात्वचात्वचा की देखभालत्वचा की देखभाल से जुड़ी भ्रांतियांत्वचा देखभाल से जुड़े मिथकबार-बार चेहरा धोनासनस्क्रीन का इस्तेमाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum