• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ग्लिसरीन के ये इस्तेमाल, जिनके बारे में आपको पता नहीं था

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 2, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
ग्लिसरीन के ये इस्तेमाल, जिनके बारे में आपको पता नहीं था
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप जानते/जानती हैं कि त्वचा की देखभाल से जुड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स, जैसे- लोशन्स, क्रीम और मॉइस्चराइज़र्स वगैरह के इन्ग्रीडिएंट्स में पानी और ख़ुशबू के बाद सबसे ज़्यादा शामिल होने वाला इन्ग्रीडिएंट ग्लिसरीन है. यह बात वर्ष 2014 के कॉस्मेटिक इन्ग्रेडिएंट रिव्यू में बताई गई है. और एक सच्चाई जो एक स्टडी में सामने आई है, वह यह भी कहती है कि ग्लिसरी कई तरह से हमारी त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. तो आइए, यहां इसके बारे में और बातें जानते हैं.

यूं तो आप ग्लिसरीन को जानते-पहचानते होंगे ही, लेकिन हम आपको बता दें कि ग्लिसरीन को ग्लिसरॉल के नाम से भी जाना जाता है और यह एक स्वाभाविक यौगिक है, जिसे वेजटेबल ऑइल या फिर ऐनिमल फ़ैट से निकाला जाता है. यह दिखने में पारदर्शी, बिना गंध वाला, सिरप जैसा तरल पदार्थ होता है, जिसका स्वाद मीठा होता है. एक स्टडी के अनुसार, ग्लिसरीन:
• त्वचा की ऊपरी सतह को नम बनाए रखता है
• त्वचा में जलन या रैशेज़ जैसी समस्याओं से सुरक्षा देता है
• घाव के भरने की प्रक्रिया को तेज़ करता है
यही वजह है कि इसका त्वचा पर सीधा इस्तेमाल करना भी बहुत असरकारी होता है. यहां हम आपको ग्लिसरीन के इस्तेमाल के त्वचा के लिए ऐसे फ़ायदे और तरीक़े बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में अब तक आपको शायद ही मालूम हो.

त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है
जैसा कि हम ऊपर भी बता चुके हैं, ग्लिसरीन त्वचा को नम बनाए रखने का काम करता है और जो नमी आपकी त्वचा में मौजूद है, उसे त्वचा के भीतर ही बनाए रखने का काम भी करता है. त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा का पीएच स्तर संतुलित रहता है और त्वचा नर्म-मुलायम व कोमल बनी रहती है.
कैसे करें इस्तेमाल: ग्लिसरीन के आप घर पर ख़ुद के लिए नैसर्गिक मॉइस्चराइज़र बना सकती हैं. इसके लिए एक बोल में 200 मिली लीटर ग्लिसरीन लें. इसमें एक नींबू का रस (बीज हटा लें) और 25 मिली लीटर गुलाब जल मिलाएं. इस मिश्रण को एक एयरटाइट बॉटल में भर लें. रात को सोने से पहले इसे अपने हाथ-पैरों पर अच्छी तरह लगाएं. रातभर में आपकी त्वचा नर्म-मुलायम हो जाएगी. साथ ही सर्दियों के मौसम में त्वचा में आनेवाला खुरदुरापन भी जाता रहेगा.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

त्वचा की रंगत को एकसमान बनाता है
यदि पैचेस या मुहांसों के दाग़-धब्बों के चलते आपकी त्वचा की रंगत असमान है, तब भी आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते/सकती हैं. यह त्वचा की रंगत को एक जैसी बना देता है. हालांकि त्वचा की रंगत को पूरी तरह समान होने में थोड़ा वक़्त लगता है, लेकिन यह एक कारगर तरीक़ा है.
कैसे करें इस्तेमाल: एक बोल में आधा टीस्पून ग्लिसरीन और आधा टीस्पून पेट्रोलियम जेली मिलाएं. इस मिश्रण को दाग़-धब्बों और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं. इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें.

सौम्य सनस्क्रीन की तरह काम करता है
ग्लिसरीन त्वचा पर किसी रोधक यानी बैरियर की तरह काम करता है. अपने इसी गुण के चलते यह सौम्य सनस्क्रीन की तरह काम करता है और सूरज की हानिकारक किरणों व पर्यावरण में मौजूद धूल-गंदगी व प्रदूषक कणों से त्वचा की रक्षा करता है.
कैसे करें इस्तेमाल: एक बोल में चार टेबलस्पून ऐलोवेरा जेल (चाहें तो ऐलोवेरा के पत्ते से निकाला हुआ ताज़ा जेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है), एक टेबलस्पून ग्लिसरीन और दो टेबलस्पून गुलाब जल डालें. इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और एक स्प्रे बॉटल में भर लें. तैयार होने के बाद इस मिश्रण को अपने शरीर के खुले हिस्सों पर स्प्रे करें और मल लें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: even skin toneglyceringlycerin benefitsglycerin benefits for skinglycerin uses on skinMoisturizingskin careuse as sunscreenग्लिसरीनग्लिसरीन के फ़ायदेत्वचात्वचा की एकसमान रंगतत्वचा के लिए ग्लिसरीन के फ़ायदेत्वचा देखभालत्वचा पर ग्लिसरीन का इस्तेमालमॉइस्चराइज़िंगसनस्क्रीन की तरह इस्तेमाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum